03 Dec 2020

Generic placeholder image

प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने केंद्र सरकार से माँग की है कि और उन्हें डॉक्टरों तथा अन्य ज़रूरी हेल्थ स्टाफ़ की तरह लाभ दिए जाएं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को लिखे पत्र में प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने हरियाणा सरकार की तर्ज़ पर पत्रकारों के लिए सामूहिक बीमा योजना बनाकर लागू करने की माँग की है। काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने अपने इस प्रस्ताव की चिट्ठी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ तमाम राज्यों के मुख्य सचिवों को भी भेजी है। मुख्य माँग ये है कि कोरोना से मारे गए पत्रकारों को "कोरोना वॉरियर्स" मानकर उनकी हर संभव मदद की जाए। कोरोना से मारे गए पत्रकारों को ‘कोरोना वॉरियर्स’ माना जाए

03 Dec 2020 12:41PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

दिल्ली एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने खुशी जाहिर की है।उन्होंने कहा कि हम कोरोना ग्राफ देख रहे हैं और अगर नियमों का पालन करते रहे तो यह गिरावट जारी रहेगी। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि आने वाले तीन महीने काफी महत्वपूर्ण हैं। अगर हम सावधानी बरतना जारी रखते हैं तो कोरोना महामारी के खतरे को टाल सकते हैं। कोरोना वैक्सीन पर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि भारत में जो टीके बनाए जा रहे हैं,वह अंतिम चरण के ट्रायल में है। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने उम्मीद जताई कि इस महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरुआत तक हमें कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी वैक्सीनाइजेशन की इजाजत मिल जाए। हमें वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर सख्त कदम उठाने की जरूरत है,जिससे जनता को वैक्सीन देना शुरू किया जा सके। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहना है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छा डेटा उपलब्ध है कि टीके बहुत सुरक्षित हैं।वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता से कोई समझौता नहीं किया गया है। 70,000-80,000 स्वयंसेवकों ने टीका लगवाया, कोई महत्वपूर्ण गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं देखा गया। डेटा से पता चलता है कि अल्पावधि में टीका सुरक्षित है। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जब हम बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाते हैं, तो उनमें से कुछ को कोई न कोई बीमारी हो सकती है, जो टीके से संबंधित नहीं हो सकती है।

03 Dec 2020 12:40PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वनविभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी ली। मंत्रालय महानदी भवन मे आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य शासन की महत्वकांक्षी और वन विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्ध बजट, हितग्राहियों को मिल रहे लाभ और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों के संबंध मे चर्चा की गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने वन विभाग के गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव श्री जैन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य के लघु वनोपज संग्राहकों की आय में बढ़ोतरी के लिए जरूरी कदम उठाये जाये। उन्होंने राज्य केे वनो में मिलने वाले लघु वनोंपज के गुणवत्तायुक्त प्रसंस्करण और विपणन के निर्देश दिये है। श्री जैन ने बाड़ी विकास के तहत उत्पादित हो रहे हरी सब्जियों की आपूर्ति स्थानीय स्तर पर संचालित हो रहे स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रांे में गर्म भोजन के लिए कराये जाने के निर्देश दिये है।

03 Dec 2020 12:40PM,
by: Thaneshwar sahu