03 Dec 2020

Generic placeholder image

नारायणपुर : रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा रामकृष्ण परमहंस एवं स्वामी विवेकानंद के बहुमूल्य विचारों, आधुनिक शिक्षा तथा इस क्षेत्र की सांस्कृतिक मूल्यों एवं विरासतों के अनुरूप बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का जो कार्य किया जा रहा है, यह अपने-आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है। छात्र उन मूल्यों को आत्मसात करते हुए वैष्विक मानवता के आधार बने तथा स्वयं का विकास और निर्माण भी करें। उक्त बातें प्रदेष के प्रदेष के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रामकृष्ण मिषन आश्रम के आडिटोरियम में बहिरंग कक्ष (ओपीडी) के शुभारंभ पष्चात छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्र में जिस स्तर की षिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की जा रही है तथा यहां की स्थानीय सांस्कृतिक मूल्यों और रीतियों को पालन हो रहा है, वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसेे बहुत कम स्थान हैं, जहां ऐसी कठिन एवं दुर्गम परिस्थितियों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मानवीय मूल्यों एवं मान्यताओं का संवर्धन किया जा रहा है।

03 Dec 2020 11:39AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने प्रोफेसर की लाश बंद कमरे से बरामद किया। हत्या या आत्महत्या इसे लेकर रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस दोनों पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रोफेसर का नाम प्रसन्न गुप्ता बताया जा रहा है। वह मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिकल विभाग प्रोफेसर थे। बंद कमरे में प्रोफेसर की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बिना कपड़ों के प्रोफेसर की लाश बरामद की है। इस मामले में पुलिस भी कुछ भी बोलने से बच रही है, कहा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसके कारण केस उलझ गया है।

03 Dec 2020 11:39AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

  रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के माना कैम्प स्थित फिजिकल रिफरल रिहेबिलिटेशन सेंटर कार्यालय में दोपहर 12 बजे दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह का आयोजन संसदीय कार्य एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के मुख्य आतिथ्य ,समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अध्यक्षता और नगर पंचायत अध्यक्ष माना संजय यादव के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का निर्माण कर निःशुल्क उपलब्ध कराने वाले फिजिकल रिफरेल रिहेबिलिटेशन सेंटर हेतु तैयार नवीन भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा।

03 Dec 2020 10:54AM,
by: Thaneshwar sahu