03 Dec 2020
रायपुर : कोरोना संक्रमण काल में भी अपने कार्य को पूरा करते हुए नवोदय विद्यालय चयन समिति द्वारा कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए जिले के एकमात्र नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के शिक्षकों द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में जाकर ऑनलाइन पंजीयन के लिए दिशा- निर्देश दिया जा रहा है। पंजीयन की 15 दिसंबर अंतिम तिथि है। इस कड़ी में पढ़ई तुंहर दुआर अभियान के तहत बच्चों को घर बैठे सुरक्षित एवं सतत् शिक्षा प्रदान करने में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले मोहला विकासखंड में प्राचार्य संतोष सिन्हा, संतोष कुमार मंडल व अनिल कुमार पाल द्वारा पंजीयन के नियम, पोर्टल की स्थिति तथा परीक्षा पात्रता संबंधी नियमों से सभी सीएसी को अवगत कराया गया।
03 Dec 2020 12:39PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी : प्रदेश सहित जिले में आगामी 31 जनवरी 2021 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर जिले में अन्य राज्यों से धान की आवक एवं धान व्यापार/ भण्डारण/परिवहन इत्यादि की जांच लगातार की जा रही है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि इसी कड़ी में दो दिसम्बर को राजस्व, खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया। धान परिवहन की जांच के दौरान दल द्वारा कोंडागांव जिले के बांसकोट निवासी चंद्रकांत साहू से 93 कट्टा धान, जिसका वजन 37.20 क्विंटल है, की जप्ती की गई। धान का अवैध व्यापार करते पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
03 Dec 2020 12:39PM,by: Thaneshwar sahu
किसानों के विरोध के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आज उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक के बाद, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, "किसानों और केंद्र के बीच चर्चा चल रही है, मेरे पास हल करने के लिए कुछ भी नहीं है। मैंने गृह मंत्री के साथ अपनी बैठक में अपना विरोध दोहराया और उनसे इस मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया क्योंकि यह मेरे राज्य और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। ”
03 Dec 2020 12:39PM,by: Ashna Ali
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांजनों के लिए अवसर सुनिश्चित करने और सुलभता बढ़ाने की दिशा में मिलकर काम करने की अपील करते हुए गुरुवार को कहा कि भारत ने दिव्यांग लोगों के जीवन में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। मालूम हो कि हर साल 3 दिसंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ मनाया जाता है।दिव्यांगजन की क्षमता और दृढ़ता हमें प्रेरित करती
03 Dec 2020 12:37PM,by: Thaneshwar sahu
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के शोधकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रमुख भारतीय ब्रांड चीन से चीनी के सिरप के साथ मिलावटी शहद बेच रहे हैं जिसे भारतीय प्रयोगशाला परीक्षणों को पारित करने के लिए "डिज़ाइन" किया गया है। संशोधित 'चाइनीज़ चीनी' का पता केवल परमाणु चुंबकीय अनुनाद (NMR) नामक एक परीक्षण द्वारा पता लगाया जा सकता है। NMR परीक्षण केवल शहद के लिए अनिवार्य है जो निर्यात के लिए है।
03 Dec 2020 12:37PM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



