03 Dec 2020
भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल में वर्ष 1984 में हुए गैस कांड का दंश वर्तमान समय में तीसरी पीढ़ी भी भुगत रही है। 2-3 दिसंबर की रात यूनियन कार्बाइड के कारखाने से रिसी गैस का कुप्रभाव इतना अधिक था कि अब भी भोपाल की जेपी नगर व आसपास की करीब 48 बस्तियों में बच्चे कमजोर व बीमार पैदा होते हैं। इनमें कई ऐसे हैं जो सुन नहीं पाते, अपने ही सहारे चल-फिर नहीं सकते। कई बच्चे ऐसे भी हैं जो सुनते हैं, लेकिन समझते नहीं, जबकि कुछ मानसिक रूप से कमजोर हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो जन्म के बाद से बिस्तर पर हैं। बता दें कि भोपाल गैस कांड में यूनियन कार्बाइड कारखाने (अब मालिक कंपनी डॉव केमिकल्स) से जहरीली गैस मिथाइल आइसो साइनाइट (मिक) रिसी थी। उस हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई थी और लाखों प्रभावित हुए थे।
03 Dec 2020 05:09AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी दिव्यांगजन को 3 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की है। बघेल ने कहा कि पूरे विश्व में निःशक्त व्यक्तियों के लिए समान अधिकार, तरक्की और विकास के रास्ते सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग भी मुख्यधारा का ही हिस्सा हैं। निःशक्तता सिर्फ एक शारीरिक कमी है, यह समझने के लिए सामाज में जागरूकता की जरूरता है। दिव्यांग दिवस तभी सार्थक हो सकता है जब सभी निःशक्त व्यक्ति अन्य नागरिकों के समान ही आर्थिक और सामाजिक स्थिति पा सकें। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की दी शुभकामनाएं
03 Dec 2020 04:32AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ के रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू मार दिया। दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे घायल युवक को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती के अश्वनी नगर निवासी सिद्धार्थ उइके और आकाश बांदरे दोनों दोस्त हैं। मंगलवार देर रात सिद्धार्थ अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान आकाश भी पहुंच गया। इसके बाद दोनों मिलकर पार्टी करने लगे। इसी बीच रुपयों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सिद्धार्थ ने अपने पास रखा चाकू निकालकर आकाश को मार दिया। चाकू लगने पर आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी होते ही परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आकाश को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया।
03 Dec 2020 04:32AM,by: Imran Khan
Cyclonic Storm Burevi का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के पास पहुंचने की आशंका है।चक्रवात के मद्देनजर कन्याकुमारी और केरल में रेड अलर्ट जारी है। केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान बुरेवी
03 Dec 2020 04:32AM,by: Imran Khan
बहुचर्चित भारतीय एमडीएच मसालों के एमडी व ब्रांडिंग का चेहरा रहे महाशय धरमपाल गुलाटी का दिल का दौरा पड़ने से 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
धरमपाल जी का तीन हफ़्तों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. एमडीएच मसालों की पहचान व एमडी महाशय धरमपाल गुलाटी का निधन
03 Dec 2020 03:48AM, by: Ashna Ali
पुलिस की बर्बरता की जाँच करने के उद्देश्य से, सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को, केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रत्येक पुलिस स्टेशन में नाइट विज़न कैमरे के साथ सीसीटीवी लगाने का आदेश दिया, जिसमें भारत भर में सीबीआई, ईडी, एनआईए आदि जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां शामिल हैं।
03 Dec 2020 03:20AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







