05 Jun 2022
एस्टागुरु ऑनलाइन नीलामी में एक दुर्लभ प्राकृतिक मोती का हार 6.25 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया है। हार, जो मुंबई स्थित नीलामी घर के 'हीरलूम ज्वैलरी, सिल्वर और टाइमपीस' संग्रह का हिस्सा था, में प्राकृतिक, खारे पानी के मोती, फ़ेसटेड क्रिस्टल डिस्क और पुराने कटे हुए हीरे के साथ एक सुनहरा अकवार है। इसके आकार के कारण इसे अत्यंत दुर्लभ खोज कहा जाता है।
05 Jun 2022 01:15AM,by: Babuaa Desk
वाराणसी बम धमाकों के मामलों में गिरफ्तारी के बाद वलीउल्लाह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उससे पूछताछ में ही पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों को पता चला था कि वाराणसी सीरियल धमाकों में प्रयुक्त किए गए प्रेशर कुकर इलाहाबाद(अब प्रयागराज) से ही खरीदे गए। यह भी बात सामने आई थी तीनों आतंकी प्रेशर कुकर लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने बम धमाके किए।
05 Jun 2022 01:15AM,by: Imran Khan
मध्य जिला के रंजीत नगर इलाके में एक माह पूर्व युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त जौनपुर, यूपी निवासी पृथ्वी पाल वर्मा (40) के रूप में हुई है। दो मई की रात को वह रंजीत नगर इलाका स्थित एक मकान के बाहर खून से लथपथ मिला था और नशे की हालत में था। सिर पर वारकर युवक की हत्या, एक माह बाद दर्ज हुआ केस
05 Jun 2022 01:14AM,by: Imran Khan
पशु-पक्षी धरती पर जीवन के आपस में जुड़े ब्लॉक्स जैसे हैं, पूरे विश्व की तरह भारत में भी यह ब्लॉक्स तेजी से खत्म हो रहे हैं। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस को ‘ओनली वन अर्थ’ यानी केवल एक पृथ्वी थीम भी इसी सोच के साथ दी गई है कि ताकि इन जीवों के संरक्षण पर सभी का ध्यान पड़े सके। तीन वर्षों में भारत में कुछ खास जीव खोजे गए। इन जीवों का संरक्षण इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यहां से खत्म होने के बाद ये धरती पर शायद कभी नहीं मिलेंगे। जानिए देश में मिले इन नए निवासियों के बारे में.
05 Jun 2022 01:14AM,by: Imran Khan
उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि सोने की तस्करी से भारत की आर्थिक सुरक्षा या मौद्रिक स्थिरता के लिए खतरा नहीं है। इसे गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी कृत्य भी नहीं माना जा सकता। अदालत ने सोने की तस्करी के 9 आरोपियों को जमानत देते हुए यह टिप्पणी की।
05 Jun 2022 01:14AM,by: Imran Khan
पेड़ लगाना बड़ी बात नहीं है। इनकी बच्चों की तरह देखभाल करना इससे भी जरूरी है। हालांकि, हर साल लोग पेड़ लगाते हैं। कई बार पौधरोपण अभियान महज सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन रहा है। यहां तक कि कई अभियान फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रह गए हैं। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक ऐसे शख्स भी हैं जो इस तरह के कार्यक्रमों का हिस्सा न बनकर सिर्फ पेड़ लगाते रहे हैं। अपनी जमीन पर उगाए इन पेड़ों ने आज जंगल का रूप धारण कर लिया है। यहां बात हो रही है सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की शिलांजी पंचायत के राजिंद्र वर्मा की।
05 Jun 2022 01:14AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन (यूपीएमएससीएल) में गजब खेल चल रहा है। यहां एक्सपायर्ड दवाओं के मामले की अभी जांच चल ही रही थी कि इस बीच उपकरणों की खरीद में चहेती कंपनियों को फायदा पहुंचाने का भी खुलासा हुआ है। जिस फर्म के उपकरण को गुणवत्ताविहीन बताकर टेंडर से बाहर कर दिया गया, दोबारा उसी को टेंडर में शामिल कर उपकरण खरीदने की कोशिश की जा रही है। यह खुलासा खुद कॉरपोरेशन की टेक्निकल कमेटी ने किया है। कमेटी ने पूरे मामले की शिकायत कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक और स्वास्थ्य महानिदेशक से की है।
05 Jun 2022 01:14AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






