21 Sep 2022
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में हिस्सा लेने की कोई संभावना नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से पार्टी सूत्रों ने कहा है कि राहुल गांधी जो इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, उनका कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 सितंबर तक दिल्ली पहुंचने का कोई इरादा नहीं है। उधर, कांग्रेस हलकों में चर्चा यह भी है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला हो सकता है। अध्यक्ष की रेस से राहुल गांधी दूर?
21 Sep 2022 01:16AM,by: Imran Khan
बेनामी संपत्ति के मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने संशोधित बेनामी कानून के तहत समक्ष प्राधिकार/अधिकारियों को सत्येंद्र जैन के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है। जैन फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद हैं।
21 Sep 2022 01:16AM,by: Imran Khan
कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेट ने मंगलवार को ममता बनर्जी के बयान पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि भाजपा में अन्य लोग विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की ज्यादतियों के लिए जिम्मेदार हैं। ममता पर लुका-छिपी खेलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जब आप प्रधानमंत्री को क्लीन चिट देते हैं तो कहीं न कहीं आप उन्हें उन आरोपों से बरी कर रहे हैं जिन पर आज देश सवाल पूछ रहा है?
21 Sep 2022 01:16AM,by: Imran Khan
मुस्लिम बुद्धजीवियों के एक ग्रुप ने मंगलवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक उनके बीच समाज में सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। स्थानीय मिडिया के मुताबिक पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग भी उनमें शामिल थे। आरएसएस के अस्थायी कार्यालय में यह बैठक हुई।
21 Sep 2022 01:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









