21 Sep 2022
रायपुर: राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई तेजी से जारी है . पिछले लगभग चार महीनों में जिले में अवैध प्लाटिंग से जुड़े 700 खसरों को ब्लॉक कर दिया गया है. इस कार्रवाई से 350 एकड़ से अधिक के जमीन की खरीदी बिक्री और रजिस्ट्री पर रोक लग गई है. यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर की गई है। अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ रायपुर में कार्रवाई
21 Sep 2022 08:13AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में इस बार भी छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाएंगे, बल्कि मनोनयन से मेरिट आधार पर छात्र नेताओं को चयन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कालेजों में छात्रसंघ गठन के लिए प्रक्रिया शुरू होते ही सियासत तेज हो गई। मेधावियों पर अपने संगठन से जुड़ने का दबाव छात्र संगठन बना रहे हैं। इस बार छात्र पदाधिकारियों का गठन मेरिट के आधार होगा और जो पदाधिकारी शपथ ग्रहण नहीं करेगा, उसके पद को खाली रखा जाएगा। यानी उसके बाद वाले मेधावी को अवसर नहीं दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इस बार भी नहीं होगा छात्रसंघ चुनाव
21 Sep 2022 08:11AM,by: Imran Khan
कोरोना महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचाई. इस दौरान लॉकडाउन की वजह से उद्योग-धंधे चौपट हो गए और करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई. इस वजह से देश में आर्थिक असमानता बढ़ गई थी. रेटिंग एजेंसी क्रेडिट सुईस ने मंगलवार को ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट जारी की. इसके अनुसार भारत में आय से जुड़े आंकड़ों का अध्ययन करने पर पता चला कि कोरोना काल में देश आर्थिक असमानता काफी बढ़ गई थी. 2020 में यह दर अपने चरम 82.3 फीसदी पर पहुंच गई थी और 2021 तक बरकरार थी. कोरोना काल में सबसे ज्यादा रही भारत में अमीरी-गरीबी की खाई
21 Sep 2022 08:10AM,by: Imran Khan
उम्मीद के 41 दिन के जद्दोजहद के बाद राजू श्रीवास्तव ने अंततः आज उम्मीद को भी रुलाते हुए इस दुनियां से चले गए। इस एकाकी होते दुनियां में अब के जमाने मे सबसे बड़ा काम लोगो को हँसाना है। रुलाने का ठेका लेने वाले तो मुफ्त में मिलेंगे लेकिन हँसाने वालो की कमी है। मनोरंजन की दुनियां में हास्य को जन्म देने की कला ईश्वर बहुत कम लोगो के भाग्य में रखता है। राजू भी उनमें से एक था। राजू ने दो तीन दशक तक देश के लोगो का भरपूर मनोरंजन किया ।उनके इस कार्य की हमेशा सराहना होगी। रील लाइफ का एक फायदा है कि कुछ बाते हमेशा के लिए सुरक्षित हो जाती है। भले ही राजू शरीर से ,आवाज़ से, भाव भंगिमा से,हमारे बीच नही है लेकिन उनके द्वारा किया गया प्रदर्शन सुरक्षित है। खुशी देने वाले की दुनियां में दुनियां में शायद गम बहुत बढ़ गया रहा होगा इसी कारण एक हास्य व्यंग्य के प्रस्तुतकर्ता की जरूरत महसूस हो रही होगी सो राजू को बुला लिया। हँसाने वाले जहाँ भी होते है वे रोते को भी हँसा देते है। गजोधर को बड़ी जिमनेदारी मिली है खुदा को हंसाने की पर हमारे यहां तो कमी हो गयी। जाओ राजू ।अलविदा कौन कहता है कि हँसाने वालो में रुलाने की बखत नही होती है?
21 Sep 2022 06:39AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









