22 Nov 2026
केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित पेट्टा के सेंट ऐनी फोरेन चर्च में पादरी फादर थियोडोसियस डी'क्रूज के इस्तीफे की मांग को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। विरोध कर रहे लोगों ने पादरी के खिलाफ पोस्टर लगाए और उन्हें चर्च के आवास में बंद कर दिया। पादरी के समर्थकों के विरोध के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। केरल के चर्च में पादरी के इस्तीफे की मांग पर भिड़े दो गुट, पुलिस तैनात
22 Nov 2026 08:45AM,by: Babuaa Desk
मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा समापन कानून, पुलिस की भूमिका और पीड़ित महिलाओं को संरक्षण-सहायता देने के उपायों पर विशेषज्ञ करेंगे मंथन मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
22 Nov 2026 08:44AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित मुख्यमंत्री ने पटवारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के दिए निर्देश वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों का परीक्षण कर समिति करेगी निराकरण की अनुशंसा हड़ताल अवधि में हुई कार्यवाहियों के सम्बन्ध में होगा सहानुभूतिपूर्वक विचार सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
22 Nov 2026 08:44AM,by: Babuaa Desk
महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वड्कुते का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित AIIMS में अंतिम सांस ली। सीने में दर्द और तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वड्कुते मार्च 2026 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इससे पहले वे 2004 से 2019 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया। महाराष्ट्र के भाजपा सांसद रामराव सखाराम वड्कुते का निधन
22 Nov 2026 05:15AM,by: Babuaa Desk
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पूर्व IAS अधिकारी वीके पांडियन और IPS अधिकारी रवि कांत के 2022-23 और 2023-24 के विदेश दौरों की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में इटली, UAE और जापान यात्राओं के दौरान हुए खर्च, लग्जरी ठहराव और विशेष विमानों के इस्तेमाल से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। RTI और सामाजिक कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। विपक्षी BJD ने जांच का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री माझी के विदेश दौरों की भी जांच कराने की मांग की है। ओडिशा : नवीन पटनायक, वीके पांडियन और रवि कांत के विदेश दौरों पर उठे सवाल, जांच के आदेश
22 Nov 2026 05:15AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








