24 Nov 2020

Generic placeholder image

अपने पिता के निधन के बावजूद परिवार से दूर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी सीरीज की तैयारी में कप्तान विराट कोहली की "मजबूत बनने" की सलाह ने उनकी काफी मदद की। अपने पिता के निधन के बावजूद परिवार से दूर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी सीरीज की तैयारी में कप्तान विराट कोहली की ‘मजबूत बनने’ की सलाह ने उनकी काफी मदद की. कोहली भी पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाते हुए निजी त्रासदी का सामना कर चुके हैं। कोहली 2007 में जब किशोर थे, तब रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने अगले दिन मैदान पर वापसी करते हुए दिल्ली की ओर से 97 रनों की शानदार पारी खेली। सिराज के पिता मोहम्मद गौस का पिछले हफ्ते फेफड़ों से जुड़ी बीमारी के कारण हैदराबाद में निधन हो गया। वह 53 साल के थे।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सिराज को स्वदेश लौटने का विकल्प दिया था, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने का फैसला किया। 26 साल के सिराज ने यहां भारतीय टीम के ट्रेनिंग सत्र के इतर कहा "विराट भाई ने कहा कि मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो। तुम्हारे पिता चाहते थे कि तुम भारत के लिए खेलो। इसलिए ऐसा करो और तनाव मत लो। सिराज से कोहली ने कहा- मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो

24 Nov 2020 05:51AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

   रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 नवम्बर को राजधानी रायपुर में नागरिक सुविधाओं से संबंधित लगभग 33 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। ये कार्य रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पूर्ण कराए गए हैं। बघेल इनमें से 3 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवेन्द्र नगर ग्लोबल चौक व सड़क चौड़ीकरण कार्य, लगभग 2 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत से आक्सीजोन स्मार्ट रोड में कराए गए कार्य, लगभग 75 लाख रूपए की लागत से कलेक्टोरेट उद्यान में जन सुविधाओं के उन्नयन कार्यों, लगभग 20 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से कराए गए जवाहर बाजार परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य, लगभग 6 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित नए सिटी कोतवाली थाना भवन और बूढ़ा तालाब में लगाए गए म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण करेंगे।

24 Nov 2020 05:50AM,
by: Thaneshwar sahu