24 Nov 2020
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक में विभिन्न प्रदेशों में कोरोना संक्रमण से रोकथाम और बचाव के उपायों की समीक्षा की गई और निकट भविष्य में आने वाले वैक्सिन लगाने के लिए तैयारियों और कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया।
24 Nov 2020 10:59AM,by: Thaneshwar sahu
तिल्दा नेवरा ग्राम पंचायत तुलसी में मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिनों के सम्मान सहित अनेक विकास कार्यों की शुरुआत की गई जिसमें उचित मूल्य की दुकान तथा बोर खनन हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री राम गींडलानी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राम गिंडलानी ने मितानिनों का सम्मान करते हुए कहा कि राज्य की भूपेश सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने वाली सरकार है।गांव में मितानिन लोगों के इलाज हेतु हमेशा तैयार रहती है जिससे लोगों का स्वास्थ हमेशा ठीक रह सके। इस अवसर पर सरपंच गुलाब यदु जनपद सदस्य संतोषी वर्मा उपसरपंच द्रोपती वैष्णव पंचायत सचिव संजय टीकरिया भूषण वर्मा सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे
24 Nov 2020 10:58AM,by: निखिल वाधवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि कोरोना से लड़ाई में हर कोई जारी है,अगर मुख्यमंत्रियों के पास कुछ और सुझाव हैं तो लिखित में उन्हें हमें दे दें। पीएम मोदी ने कहा कि देश में टेस्टिंग का नेटवर्क काम कर रहा है, देश में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई का काम चल रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे पास अब पर्याप्त आंकड़ा है, ऐसे में तैयारी पूरी करनी होगी। शुरुआत में कोरोना के प्रति लोगों में खौफ था, तब लोग डर में आत्महत्या भी कर रहे थे,उसके बाद लोगों में एकदूसरे के प्रति संदेह हो रहा था। पीएम ने कहा कि अब लोग कोरोना को लेकर गंभीर होने लगे हैं। लेकिन कुछ हदतक लोगों को लगने लगा है कि ये वायरस कमजोर हो गया है। पीएम बैठक अपडेट -पीएम मोदी बोले- इस वक्त लापरवाही नहीं कर सकते
24 Nov 2020 10:29AM,by: Imran Khan
देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी के फिर से तेजी से पैर पसारने से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ आज एक अहम बैठक की। इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के हालात के मामले में भारत की स्थिति कई अन्य देशों से बेहतर है। इस बैठक में कोरोना के आठ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा इस अहम बैठक में कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर भी हुई है। इस बैठक मेें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगालऔर हरियामा समेत कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर चर्चा की है।
24 Nov 2020 10:29AM,by: Thaneshwar sahu
दुनिया में कोरोना वायरस का कहर अभी भी बरकरार है। भारत में कोरोना वायरस के मामले 91 लाख के पार पहुंच गए हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच महंगे टेस्ट को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूरे भारत में समान रूप से COVID-19 के लिए RT-PCR टेस्ट के लिए अधिकतम दर तय करने के लिए जनहित याचिका पर केंद्र की प्रतिक्रिया मांगी। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे और जस्टिस ए एस बोपन्ना और वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने स्वास्थ्य मंत्रालय को नोटिस जारी किया। वकील अजय अग्रवाल द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर यह सुनवाई हुई।
24 Nov 2020 09:14AM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोरोना संकट पर हुई बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर शामिल नहीं हुए। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में बताया कि राज्य में अब सौ फीसदी RT-PCR टेस्ट हो रहे हैं। इसके अलावा अभी नाइट कर्फ्यू, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे मसलों पर भी एक्शन लिया जा रहा है। पीएम बैठक अपडेट -बैठक में शामिल नहीं हुए पंजाब के सीएम
24 Nov 2020 09:14AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन कब आएगी, इसका वक्त हम तय नहीं कर सकते हैं बल्कि ये वैज्ञानिकों के हाथ में है।पीएम मोदी ने मंगलवार को आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ये बात कही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग इस मसले पर राजनीति कर रहे हैं,लेकिन किसी को राजनीति करने से नहीं रोका जा सकता है। पीएम बैठक अपडेट -वैक्सीन पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
24 Nov 2020 09:14AM,by: Imran Khan
वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी नई कैबिनेट का ऐलान कर दिया है। हालांकि, बाइडन 20 जनवरी को कार्यभारत ग्रहण करेंगे, लेकिन उन्होंने अपनी कैबिनेट की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। बाइडन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय के राजनयिक एंटनी ब्लिंकन को विदेश मंत्री नियुक्त किया है। बाइडन प्रशासन में जेक सुलिवन को भी जगह मिली है। बाइडन ने सुलिवन को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। इसके साथ ही अलेजांद्रो मेयरकास को आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है।
24 Nov 2020 07:35AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






