24 Nov 2020

Generic placeholder image

देश भर में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कोरोना का संक्रमण रोकने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक इसमें खास कामयाबी नहीं मिल पाई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को दो बैठकें करेंगे। वैक्सीन को लेकर होने वाली बैठक में पीएम कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इन राज्यों में केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली,राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। यह मीटिंग सुबह 10.30 से 12 बजे के बीच होगी। दूसरी मीटिंग में पीएम मोदी मुख्यमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे और कोविड-19 वैक्सीन को बांटने को लेकर चर्चा करेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अहमदाबाद में नाइट कर्फ्यू 7 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। कर्फ़्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान शादी या किसी भी धार्मिक प्रसंग को अनुमति नहीं दी जाएगी। शादी जैसे समारोह को दिन में ही ख़त्म करना होगा। गुजरात सरकार ने शादी, रिसेप्शन और अन्य समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी है। वहीं अंतिम संस्कारों में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।

24 Nov 2020 05:26AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और गुजरात जैसी जगहों पर संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की। कोर्ट ने कहा कि गुजरात में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। जस्टिस अशोक भूषण की अगुवाई वाली बेंच ने दिल्ली सरकार के वकील एडिश्नल सॉलिसिटर संजय जैन से कहा, "दिल्ली में हालात बिगड़ रहे हैं, ख़ासकर नवंबर के महीने में। आप एक स्टेटस रिपोर्ट फ़ाइल करके बताएं कि क्या कदम उठाये गए हैं। मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने इस बात पर सहमति जताई कि दिल्ली में बहुत कुछ किए जाने की ज़रूरत है। सुप्रीमकोर्टक र्इस मामले में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के शवों के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रहा है. मामले की अगली तारीख शुक्रवार को तय की गई है।

24 Nov 2020 03:10AM,
by: Imran Khan