ईरान में हिजाब के खिलाफ 22 वर्षीय कुर्द महिला महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत का विरोध अभी थमा भी नहीं है कि एक पुलिस कमांडर द्वारा थाने में 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। महसा की मौत का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे पर जब पुलिस स्टेशन का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की तब दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में 36 की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा सैकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
गुजरात चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता स्मृति ईरानी ने शनिवार को अहमदाबाद की एक सभा में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सपनों का सौदागर बताते हुए उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
02 Oct 2022 12:36AM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। इन्हे सेना की 'अग्निवीर' भर्ती में बाधा डालने का काम सौंपा गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस मुहम्मद भट ने कहा कि गुप्त सूचनाओं के बाद सेना, एसएसबी और पुलिस सहित सुरक्षा बलों ने बारामूला के येदिपोरा गांव में घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। छिपे हुए आतंकवादियों ने एक घर से सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों मारे गए।
01 Oct 2022 05:10AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









