उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से हुई तबाही में लापता हुए 197 लोगों में से अब तक 32 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। भारत सरकार के सूचना विभाग के अनुसार जिन 32 लोगों के शव बरामद किए गए हैं उनमें से 24 की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। उत्तराखंड पुलिस ने शवों की पहचान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर कहा है कि अगर कोई शवों की पहचान करना चाहता है तो वो पुलिस से सीधे संपर्क कर व्हाट्सऐप पर भेजी गई तस्वीरों के ज़रिए ऐसा कर सकता है।
10 Feb 2021 09:04AM,by: Imran Khan
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। मंगलवार को उनके अचानक हार्टअटैक हुआ और उन्हें बड़े रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा,'मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके। रणधीर कपूर ने बताया कि फिलहाल मैं अस्पताल में हूं और उनके शव का इंतजार कर रहा हूं। राजीव कपूर को "राम तेरी गंगा मैली" फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह "एक जान हैं हम" फिल्म में भी नजर आए थे। उन्होंने "प्रेम ग्रंथ" मूवी का डायरेक्शन किया था, इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। दिलचस्प बात है कि राजीव कपूर बिलकुल अपने भाई ऋषि कपूर की तरह ही दिखते थे। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है, "RIP"
09 Feb 2021 08:57AM,by: Imran Khan
चीन के विदेश मंत्री के प्रवक्ता वांग वेन्बिन ने चीन के सरकार समर्थित अख़बार ग्लोबल टाइम्स में छपी एक ख़बर का हवाला देते हुए लिखा है कि भारत बार - बार भारत- चीन के बीच के लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) का उल्लंघन कर रहा है और लगातार टकराव की स्थिति पैदा कर रहा है। अख़बार के अनुसार सीमा पर तनाव की यह मुख्य वजह है. विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि "हम भारत से आग्रह करते हैं कि दोनों देश आपसी सहमती से जिस समझौते पर पहुँचे हैं उसे ईमानदारी से लागू करें और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए कदम उठाए वीआके सिंह के बयान पर चीन ने दी प्रतिक्रिया
09 Feb 2021 04:02AM,by: Imran Khan
इंडोनेशिया के एक गांव में बाढ़ का जो पानी पूरे गांव में फैला वो ख़ून जैसा लाल रंग का पानी था। दरअसल बाढ़ की वजह से पानी सबसे पहले कपड़े डाई करने वाली (रंग करने वाली) एक फैक्ट्री में घुसा और इसके बाद पूरे गांव में मानो ऐसा लगा कि ख़ून की ही बाढ़ आ गई है। इंडोनेशिया के एक गांव में ये कैसी बाढ़?
09 Feb 2021 03:00AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









