अन्य

Generic placeholder image

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने किसान आंदोलन से जुड़ी टूलकिट के मामले में गिरफ्तार क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को शनिवार को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने मंगलवार 23 फरवरी तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट में पुलिस ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश थी। भारत को बदनाम करने की ग्लोबल साजिश में दिशा भी शामिल है। दिशा ने सिर्फ टूलकिट बनाई और शेयर नहीं की। बल्कि वह खालिस्तान की वकालत करने वाले के संपर्क में भी थी। खालिस्तानी संगठनों ने दिशा का इस्तेमाल किया। हालांकि दिशा के वकील ने इन आरोपों को निराधार बताया। टूलकिट केस में दिशा रवि को जमानत नहीं

21 Feb 2021 03:56AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कोलकाता - तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी , जो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं, बीजेपी के लक्ष्य के रूप में उभरे हैं क्योंकि इस युवा नेता को पार्टी के भावी नेता के रूप में तैयार किया गया है। हालांकि ममता बनर्जी यथावत पार्टी की प्रभारी रहेंगी। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि वे सभी मानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में पार्टी में अभिषेक बनर्जी का कद और भूमिका बढ़ी है। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर से सांसद 33 वर्षीय अभिषेक चुनावी अभियान में बीजेपी के निशाने पर हैं। ममता बनर्जी के राजनीतिक वारिस? अभिषेक बनर्जी का तृणमूल में उदय

20 Feb 2021 02:33AM,
by: Imran Khan