अन्य

Generic placeholder image

जन्माष्टमी पर शुक्रवार की रात जहां एक तरफ मथुरा समेत पूरे ब्रज में कान्हा के जन्म को उत्सव मनाया जा रहा था, दूसरी तरफ वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण दो श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह हादसा मंगला आरती के दौरान हुआ। यह वर्ष में सिर्फ एक बार जन्माष्टमी के अवसर पर होती है। मंगला आरती के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी थी। इसी दौरान मंदिर के गेट नंबर एक और चार पर कई श्रद्धालु बेहोश होकर गिर गए, जिससे मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। किसी तरह पुलिस ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकाला। भीड़ के दबाव के कारण दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। हादसे के वक्त मंदिर में डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त समेत कई अफसर मौजूद थे, फिर भी भीड़ नियंत्रण के इंतजाम फेल हो गए। 

20 Aug 2022 04:57AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वो अपने करियर के स्वर्णिम दौर से गुजर रहे हैं और लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। हालांकि, इस बार वो किसी अच्छी वजह से नहीं, बल्कि खराब अंग्रेजी के चलते चर्चा में हैं। नीदरलैंड के खिलाफ मैच के बाद बाबर आजम से जब उनकी बल्लेबाजी और टीम की रणनीति को लेकर सवाल किए गए तो बाबर सही तरीके से किसी सवाल का जवाब नहीं दे सके। इसके बाद फैंस ने उनके इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। पाकिस्तान के कुछ फैंस ने यहां तक कह दिया कि बाबर से बेहतर अंग्रेजी तो सरफराज बोलते थे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज खान का खराब अंग्रेजी की वजह से काफी मजाक बनाया जाता था। 

20 Aug 2022 04:38AM,
by: Imran Khan