तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष और करीमनगर सांसद बंदी संजय कुमार ने झारखंड के भाजपा सांसद सुनील सिंह की अध्यक्षता वाली लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के पास एक विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्हें करीमनगर के पुलिस आयुक्त वी सत्यनारायण और तीन अन्य पुलिस अधिकारियों ने 3 जनवरी को जबरन गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार शुक्रवार को पैनल के सामने पेश होंगे और तेलंगाना में उनके साथ क्या हुआ, मौखिक रूप से इसकी जानकारी देंगे।
21 Jan 2022 06:55AM,by: Imran Khan
देश के नए संसद भवन को बनाने का खर्च करीब 29% बढ़कर 1,250 करोड़ रुपए हो गया है। पहले इसे 971 करोड़ रुपए में बनाया जाना था। यानी खर्च में 229 करो़ड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। खर्च बढ़ने की वजह एडिशनल वर्क, कंस्ट्रक्शन प्लान में बदलाव और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है।
21 Jan 2022 05:07AM,by: Imran Khan
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव सांकेलिम से और डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर मडगांव से चुनाव लड़ेंगे।
वही, गोवा के दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को पणजी से टिकट से वंचित कर दिया गया था। गोवा के भाजपा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "उत्पल को दो विकल्प दिए गए। उन्होंने पहले एक को खारिज कर दिया। दूसरे विकल्प पर चर्चा की जा रही थी।" गोवा सीएम प्रमोद सावंत सांकेलिम से चुनाव लड़ेंगे
20 Jan 2022 12:51PM, by: Tulsi Dewangan
महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य उद्धव ठाकरे ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क में कमी करने का आग्रह किया।
ठाकरे ने कहा, "टेस्ला, रिवियन, ऑडी, बीएमडब्ल्यू जैसी कई अन्य अग्रणी कंपनियों को आयात के लिए समयबद्ध रियायती सीमा शुल्क दर दी जानी चाहिए," । यह भी कहा, "केवल उच्च आयात शुल्क ही ग्राहक के बोझ को बढ़ाता है।"
20 Jan 2022 12:51PM, by: Tulsi Dewangan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




