सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राजस्थान सरकार को निर्देश दिया कि कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को दो सप्ताह के अंदर मुआवजा दे। जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने राज्य सरकार को यह भी आदेश दिया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सामने मुआवजे के खारिज हुए आवेदनों की पूरी जानकारी भी दो सप्ताह में पेश करे।
15 Oct 2022 01:15AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र की राजनीति में अंधेरी पूर्व का उपचुनाव गेमचेंजर साबित होने के आसार हैं। उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे-भारतीय जनता पार्टी इस मौके के लिए अलग-अलग योजना तैयार कर रहे हैं। हाल ही में ठाकरे ने समर्थन में विस्तार के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी CPI से हाथ मिलाया है। अब इस मुलाकात के भी सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, अगर शिवसेना के इतिहास को देखेंगे, तो पार्टी के राजनीतिक सफर में सीपीआई एपिसोड एक बड़ा पड़ाव रहा है। उद्धव ठाकरे, हर हाल में चाहते हैं अंधेरी पूर्व जीतना
14 Oct 2022 12:16PM,by: Imran Khan
देश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। अगले महीने 10 नवंबर को शुरू होने वाली यह ट्रेन पांचवीं वंदे भारत ट्रेन होगी। यह चेन्नई-बेंगलुरु वाया मैसूर रूट पर चलाई जाएगी। बीते दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद, हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्रेन की सवारी भी की थी। सरकारी बयान के अनुसार, हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत के चलने की वजह से ऊना से नई दिल्ली के बीच की दूरी दो घंटे कम हो जाएगी। वहीं, इस ट्रेन के जरिए से दिल्ली से चंडीगढ़ महज तीन घंटों में ही पहुंचा जा सकेगा।
14 Oct 2022 12:16PM,by: Imran Khan
इंडियन आर्मी ने शुक्रवार को अपने एक वीर योद्धा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह योद्धा भारतीय सेना की डॉग यूनिट का सदस्य जूम था। गुरुवार को अनंतनाग जिले में हुए एनकाउंटर में जूम घायल हो गया था। इसके बाद उसका इलाज चला, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। इस बहादुर डॉग को श्रीनगर के बादामी बाग स्थित कैंटोनमेंट स्थित चिनार वॉर मेमोरियल में अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर सेना के कई अफसर मौजूद थे। इसमें चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला और तमाम अन्य अफसर मौजूद रहे
14 Oct 2022 12:16PM,by: Imran Khan
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एमडी क्रिस्टलीना जियोर्जिया ने भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अंधेरे में भारत एक रोशिन की किरण के रूप में उभरा है। इस कठिन समय में भी जिस तरह से ढांचागात सुधारों के जरिए भारत ने अपनी ग्रोथ संभाल रखी है, वह सराहनीय है। वहीं आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे ओलिवर गोरिंचेस ने डिजिटलीकरण की तारीफ की और कहा कि यह कदम बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला है।
14 Oct 2022 02:21AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







