बस्तर

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार वर्ष 2020-21 में जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया था, वे यदि धान के बदले कोदो-कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगन्धित धान, अन्य फोर्टिफाइड (जिंको राईस, इंदिरा मधुराज) धान की फसल लेते है अथवा वृक्षारोपण करते है तो उन्हे प्रति एकड़ 09 हजार रूपये के स्थान पर 10 हजार रूपये इनपुट सब्सिडी दी जायेगी तथा वृक्षारोपण करने वालो को 03 वर्षो तक अनुदान भी दिया जायेगा। खरीफ वर्ष 2021-22 में धान के साथ ही खरीफ की सभी प्रमुख फसलों जैसे मक्का, सोयाबीन, गन्ना, कोदो-कुटकी तथा अरहर के उत्पादकों को भी प्रति वर्ष 09 हजार रूपये एकड की दर से इनपुट सब्सिडी दी जायेगी। राज्य शासन द्वारा कोदो-कुटकी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 03 हजार रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

22 May 2021 05:47PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

बस्‍तर प्रशासन का कहना है कि मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। होटल, रेस्टोरेंट आदि में बैठकर भोजन ग्रहण करने की अनुमति नहींहोगी।। जिले के समस्त पर्यटन स्थलों के भ्रमण पर प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक स्थलों में मास्क नहीं लगाने पर, शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने तथा सैनिटाइजर का उपयोग न करने पर एक बार में 500 रूपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों जैसे सिनेमा हाल, मॉल,होटल, एयरपोर्ट, रेलवे, बस स्टैंड, पोस्ट आफिस, बैंक आदि में आने- जाने वालों की दैनिक जांच की जाएगी। अन्य राज्यों से हवाई यात्रा, रेल अथवा सड़क मार्ग से जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को सात दिवस होम क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। बस्तर अपडेट: होटल में बैठकर भोजन करने पर पाबंदी

25 Mar 2021 12:19PM,
by: Imran Khan