बेमेतरा : जिला के नगर पंचायत थानखम्हरिया में अध्यक्ष पद के खिलाफ पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया. भाजपा समर्थित अध्यक्ष (bjp president removed) अंजना राजेश ठाकुर को 20 महीने में ही कुर्सी छोड़नी पड़ी है. आज अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 4 मत पड़े है.
25 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
पिछले एक सप्ताह से हो रही बरसात से रायपुर और बेमेतरा जिले के बड़े हिस्से को सूखे के संकट से निकाल लिया है। यह दोनों जिले कम वर्षा वाले क्षेत्रों से निकलकर सामान्य वर्षा वाले जिलों में शामिल हो गए हैं। अब सरगुजा संभाग के पांच जिलों और बिलासपुर संभाग के कोरबा में ही कम वर्षा का संकट बना हुआ है। यहां भी दो दिनों से बरसात हो रही है, अब मामूली सुधार देखा गया है।
11 Aug 2022 01:20PM,by: Imran Khan
बेमेतरा जिले के राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार 31 मई को अपरान्ह 02 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे आयोजित होगी। जिसमें तहसीलवार नामांतण, सीमांकन, बंटवारा, भू-अर्जन, अतिक्रमण हटाने, कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम की कार्यवाही आदि की समीक्षा की जायेगी। कलेक्टर ने अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
29 May 2021 04:29PM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण ग्राफ कम होते ही छत्तीसगढ़ अनलॉक ओर बढ़ रहा है। लॉकडाउन धारा 144 आदेश को कलेक्टर निरस्त कर दिया है। अनलॉक कि अवधि में शराब दुकानें कल खुलेगी। इसके साथ दुकानों को खोलने की अनुमति भी मिल गई है दुकान खोलने को लेकर समय भी निर्धारित किया है। अनुसार जिले में सभी प्रकार की स्थायी और अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर्स, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुग्ध वितरण, सेलून, ब्यूटी पार्लर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खोले। वही शराब दुकानें भी शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। बता दें कि बेमेतरा जिले में लॉकडाउन हटा दिया गया है। कोरोना संक्रमण की दर 8% से नीचे आने के बाद जिला प्रशासन ने लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बेमेतरा : कलेक्टर ने हटाया लॉकडाउन, जिले में हुआ सब अनलॉक
25 May 2021 12:25PM,by: Vikash Kumar
कृषि प्रधान बेमेतरा जिले मे आगामी मानसून को ध्यान में रखकर खरीफ फसल की तैयारियां शुरू कर दी गई है। उप संचालक कृषि श्री एम.डी. मानकर जिला-बेमेतरा ने बताया कि इस वर्ष खरीफ 2021 में बेमेतरा जिले को उर्वरक का लक्ष्य 68900 मि.टन प्राप्त हुआ है। जिसमें डबल लाॅक, समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रो में अभी तक 28680 मि.टन भण्डारण किया जा चुका है। जिसमें से कृषकों को 6095 मि.टन वितरण किया जा चुका है। शेष उर्वरक समितियों में भण्डारित है। जिसका वितरण कृषकों को किया जा रहा है। इसी प्रकार बीज की मांग 36835 क्विं. विभिन्न फसलों हेतु किया गया है। बीज निगम एवं अन्य निजी क्षेत्र द्वारा अभी तक 13744.30 क्विं. बीजों का भण्डारण किया जा चुका है। जिसमें से कृषकों को 3083.40 क्विं. बीजों का वितरण किया जा चुका है। शेष बीजों का वितरण समितियों द्वारा कृषकों को किया जा रहा है।
22 May 2021 01:36PM,by: Vikash Kumar
बेमेतरा : कलेक्टर शिव अनंत तायल के निर्देश पर अपर कलेक्टर संजय कुमार दीवान ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम-कोबिया मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए कोबिया को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। तहसील बेमेतरा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार बेमेतरा राजकुमार मरावी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा हांेगे। इसी प्रकार विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम-बघुली एवं कटई मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाये जाने के कारण ग्राम-बघुली एवं कटई को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। विकासखण्ड नवागढ़ के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार नवागढ़ सुश्री रेणुका रात्रे एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ दुर्गेश कुमार वर्मा होंगे।
07 May 2021 03:33PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



