लेख

Generic placeholder image

भारत में आमजनो के चर्चा के परिप्रेक्ष्य में देखे तो आम जनता के चर्चे में राजनीति और फिल्मों का विषय अति लोकप्रिय विषय है। कोई नई फिल्म का आगमन हो या केंद्र अथवा राज्य के चुनाव हो तो चर्चे का विषय केंद्र यही बन जाते है। 2024के लोक सभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। राजनैतिक दलों के द्वारा प्रत्याशी घोषित करने की प्रक्रिया जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने बड़े परदे की कलाकार हेमा मालिनी को पहले ही मथुरा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।पांचवी सूची में कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी और अरुण गोविल को मेरठ से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। रामायण धारावाहिक की सीता दीपिका चिखलिया 1991 में बड़ौदा से सांसद रह चुकी है।33साल के बाद भगवान राम आ रहे है। देखा जाए तो अरुण गोविल के लिये राजनीति में आने के लिए इससे बेहतर समय कोई और हो ही नहीं सकता था। अयोध्या में राम आए है तो रामायण धारावाहिक राम पर कृपा होनी ही थी। वैसे रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी भी लोकसभा में सांसद रह चुके है। फिल्मों की देहरी से राजनीति के चौखट तक..

26 Mar 2024 05:31AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के एक के बाद एक लगातार नौ समंंस को अनदेखा करने वाले अरविंद केजरीवाल को उच्च न्यायालय से राहत न मिलने के बाद ईडी के अधिकारियो ने गिरफ्तार कर ही लिया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्य मंत्री हो गए है जो पद पर रहते हुए गिरफ्तार हुए है। उनके पहले अनेक राज्यों के भूतपूर्व मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र,लालू प्रसाद यादव और बिहार से अलग होकर बने नए राज्य झारखंड के मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन, जय ललिता(तमिलनाडु), चंद्रा बाबू नायडू(तेलंगाना) और ओम प्रकाश चौटाला (हरियाणा) अनेक मामलों में गिरफ्तार हो चुके है। अरविंद केजरीवाल, आप कानून से ऊपर नहीं !

23 Mar 2024 06:03AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 दुनियां में बहुत सारी बातो को याद दिलाने के लिए दिवस विशेष इजाद किया गया है ठीक वैसे ही जैसे किसी व्यक्ति का जन्मदिन होता है। बहुत से लोगो को आपत्ति होती हैं कि साल भर जो बाते होती रहती है उनको दिन विशेष तक सीमित करने का क्या औचित्य? मेरी भी सोच पहले ऐसे ही नकारात्मकता से भरी हुई थी लेकिन मैंने महसूस किया कि दिन विशेष होने से उसके आने के पहले और बाद में एक माहौल बनता है। आज का दिन विश्व में खुशी का दिवस है। दुनियां भर मे आंकलन होता है कि किस देश,राज्य,शहर का व्यक्ति सबसे अधिक खुश है। हम इस आंकलन में शामिल नहीं है लेकिन हमारी खुशी का आंकलन हमे करना चाहिए,करना आना चाहिए। आपकी खुशी का पैमाना क्या है !

20 Mar 2024 08:11AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 वूमन क्रिकेट प्रीमियर लीग का दूसरा मेगा शो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की शानदार जीत के साथ खत्म हो गया। पिछले साल पीछे से दूसरे नंबर पर रही इस टीम का इस साल भी सफर झटके के साथ हिचकोले खाते खाते आगे बढ़ा, जीते,हारे, जीते, दूसरे टीम के परफॉर्मेंस के चलते उम्मीद किए फिर टॉप गियर पर लीग मैच के आखरी राउंड में मुंबई इंडियन को धताते हुए हरा कर एलीमेटर राउंड में पहुंचे। यहां पर देखे तो मुंबई इंडियन की कप्तान हरमनप्रीत कौर के क्रीज पर रहते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को उम्मीद नहीं दिख रही थी। एक ऑफ ब्रेक गेंदबाज की फिरकी गेंद पर फिरकी हो गई और हरमनप्रीत झांसे में आकर आउट हो गई। महज 20रन और 7विकेट और 18गेंद के शेष रहने के बावजूद मुंबई इंडियन 6रन पीछे रह गई।  श्रेयंका पाटिल : घूमती गेंदों की नन्ही जादूगर

19 Mar 2024 11:39AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 आमतौर पर क्रिकेट को गेम ऑफ जेंटलमैन कहा जाता है लेकिन वूमन प्रीमियर लीग के पिछले चार पांच के मैच के प्रदर्शन और परिणाम को देखे तो क्रिकेट को गेम ऑफ लेडिस भी कहा जा सकता है। डब्ल्यूपीएल के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डेहली कैपिटल को 8विकेट से हरा कर चैंपियन बन गई। इस जीत में ऑस्ट्रेलियन खिलाडी एलिस पेरी की भूमिका एक बार फिर महत्वपूर्ण रही। एलिस पेरी ने ऑरेंज कैप जीतकर नाबाद 35रन की पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुम्बई इंडियंस को एलीमेटर राउंड में 6रन के अंतर से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था। बेंगलुरु की टीम ने मुंबई इंडियंस को लीग राउंड के आखिरी मैच में भी हराया था। पिछले तीन मैच में एक खिलाड़ी ने बॉल और बेट से अद्भुद प्रदर्शन किया था।ये है आस्ट्रेलिया की खूबसूरत क्रिकेट खिलाड़ी - एलिस पेरी।ये वही बल्लेबाज है जिसके गगनभेदी छक्के ने स्टेडियम के भीतर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए रखी कार के पिछले दरवाजे का शीशा तोड़ दिया था एलिस पेरी याने धमाकेदार क्रिकेटर्स

18 Mar 2024 11:51AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 हर व्यक्ति गायक नहीं होता है लेकिन कुछ गीत ऐसे होते है जो उसे गुनगुनाने पर मजबूर कर देते है। अधिकांश व्यक्ति फिल्मी गानों को जल्दी ही गाने की क्षमता रखता है क्योंकि सुर ताल सभी सधे रहते है। श्रोता को गाना ,गाने वालो के नाम, फिल्म का नाम और नायक नायिका का नाम पता होता है। ज्यादा हो गया तो संगीतकार का नाम जान जाते है लेकिन गाना लिखने वाला अज्ञात रह जाता है। दरअसल गीतकार, कच्चा माल बेचने वाला होता है, जिसके माल की कई प्रोसेसिंग होती है,जैसे के सुर लगाना,संगीत देना,फिल्मांकन करना, इतना होने के बाद गाना बाजार में आता है। इस कारण शब्दो का ये किसान अज्ञात ही रह जाता है।गीतकार का नाम याद रहे ये कोशिश होनी चाहिए ,यही सोच कर साहिर लुधियानवी को याद आज किया जा रहा है, नियम से उनको 8मार्च को विशेष रूप से याद किया जाता है क्योंकि इसी दिन साहिर ने अब्दुल हई फजल मोहम्मद के रूप में जन्म लिया था। साहिर लुधियानवी - जिनके लिखे गीत हम गुनगुनाते है

09 Mar 2024 06:48AM,
by: Babuaa Desk