लेख

Generic placeholder image

 सारी दुनियां के खिलाड़ी इस बात के लिए उत्सुक रहते है कि उन्हें किसी भी सूरत में ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल जाए। ओलंपिक खेलों में सबसे बड़ा सम्मान पदक का होता है जो खिलाड़ी गोल्ड, सिल्वर या ब्रांज मेडल जीतता है। इन मेडल जीतने वालो में सबसे अधिक नाम गोल्ड मेडल जीतने वाले का होता है। भारत में उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्य के खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतते है तो 6करोड़ रुपए और शासकीय सेवा में द्वितीय श्रेणी के अधिकारी सेवा में नियुक्ति दी जाती है। ओलंपिक खेलों में 1896से पहले जैतून पत्ती का मुकुट सिर पर पहनाया जाता था कालांतर में गोल्ड, सिल्वर, ब्राँज मेडल प्रचलन में आए। ओलंपिक में पहले तो गैर प्रोफेशनल्स खिलाड़ियों को ही प्रवेश मिलता था लेकिन 1984लॉस एंजलिस ओलंपिक खेलों से प्रोफेशनल्स खिलाड़ी भी शामिल होने लगे है।  ओलंपिक खेलों में नगद राशि की शुरुवात

15 Apr 2024 02:35AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

आप पाठको में कितनों ने 150से160किलोमीटर की रफ्तार से कार दौड़ाई है? लगभग 98फीसदी लोग इस बात से इंकार कर देंगे कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है। इसी रफ्तार से आजकल क्रिकेट में तेज गेंदबाज 22गज की पिच पर गेंद फेंकने का काम कर रहे है जिन्हे ऐसा करते देखने में आनंद कम रोमांच ज्यादा महसूस होता है। हाल ही में आईपीएल स्पर्धा में पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने 156.7(97.3मील /घंटे) की रफ्तार से गेंद फेक कर भारतीय तेज गेंदबाजो द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद के क्रम में सबको पीछे कर दिया। ये रिकार्ड जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के नाम पर था जिन्होंने 2022 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। गेंदबाजी में रफ्तार के सौदागर

13 Apr 2024 02:57AM,
by: Babuaa Desk