लोकसभा चुनाव 2024के नतीजे आ गये है। देश को प्रधानमंत्रियों की कतार देने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में जनादेश के चलते प्रश्न चिन्हों की कतार भी लग गई है। फैजाबाद(इस मुगालते में न रहे कि किसी फैज ने इसे आबाद किया था)। फैज अहमद फैज एक पाकिस्तानी शायर है जिनका जन्म 1911में हुआ था, उनका फैजाबाद से कोई ताल्लुक नहीं है। फैजाबाद लोकसभा सीट( चुनाव आयोग मेंअभी अयोध्या लोकसभा सीट नाम परिवर्तित नहीं हुआ है) से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पराजित हो गए। भाजपा सहित सनातनियो, हिंदू धर्मावलंबियों सहित भाजपा और भाजपा समर्थको को सांप सूंघ गया। सूंघना भी चाहिए। बावरी मस्जिद ढहने पर जितना सुख लोगो को मिला था भगवान राम के मंदिर बनने के बाद फैजाबाद सीट पर हार ने लोगो की तबियत खराब भी कर दी और मस्त भी कर दी। जय श्री राम से राम राम तक
07 Jun 2024 08:50AM,by: Babuaa Desk
जिस प्रकार सभी पूर्वानुमान लगाने वालो ने अपने नंबर दिए है उनके हिसाब से भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अग्रसर होते दिख रही है। इस बार का लोकसभा के चुनाव में सबसे बड़ा निर्णायक तत्व न तो बेरोजगारी थी, न तो धर्म था, न संप्रदाय था, न जाति थी बल्कि लैंगिक अभिव्यक्ति थी याने आधी आबादी का निर्णय ही सरकार बनाने में निर्णायक थी। इस बात को लिखने में किसी को भी गुरेज नहीं होना चाहिए कि हर धर्म, जाति, संप्रदाय की महिलाओ ने न केवल मतदान में पुरुषो से ज्यादा उत्साह दिखाया बल्कि अपने द्वारा दिए गए जनमत से भाजपा को हैट्रिक लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिलाओ ने झूठे वादों पर भरोसा नहीं किया !
02 Jun 2024 12:43PM,by: Babuaa Desk
वेस्ट इंडीज गई भारतीय क्रिकेट टीम के दौरे में गए हेड कोच राहुल द्रविड़ का सफर खत्म होना तय है।ये भी तय है कि राहुल द्रविड़ आवदेन भी नही करेंगे, जैसा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया था कि राहुल द्रविड़ चाहते भी है तो नियम से उन्हें आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा। राहुल द्रविड़ ये भी जानते होंगे कि आवदेन करने के बाद भी उन्हें हेड कोच नही बनाया जायेगा, इसलिए सम्मानपूर्वक राम राम कहना ही ठीक है। भारतीय क्रिकेट टीम में होगी नए हेड कोच की ताजपोशी
30 May 2024 02:22AM,by: Babuaa Desk
पैसा खुदा तो नहीं पर खुदा से कम भी नहीं, ये बात हम आप अक्सर सुनते रहते है। हाल ही में पुणे में सत्रह साल एक नाबालिग युवक द्वारा चोबीस साल उम्र के दो साफ्ट वेयर इंजीनियर्स को ढाई करोड़ की कार से कुचल कर मार दिया गया।अमीर बाप की बिगड़ैल औलाद को बिगड़ैल बाप ने जन्मदिन पर ढाई करोड़ को पोर्शे कार भेट की थी। जा बेटा बिना रजिस्ट्रेशन के बिना नंबर मिले कार में दारू पी और रेस लगा।जमकर नशेबाजी हुई,इसके बाद 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से शहरी क्षेत्र में कार चलाई गई । दुर्घटना के पूर्व का परिणाम सिद्ध करता है कि वाहन चालक परिणाम जानता था। परिणाम भी वही हुआ, जो हो चुका। एक युवक और एक युवती इस घटना में अकाल मृत्यु के शिकार हो गए।
28 May 2024 10:46AM,by: Babuaa Desk
चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कल ये तय हो गया कि टाटा आईपीएल ट्रॉफी के हकदार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रहेगी। एकतरफा फाइनल में सन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के स्थापित बल्लेबाज और गेंदबाज ये तय ही नहीं कर पाए कि उन्हें रन बनाने है या विकेट लेने है।चालीस ओवर का मैच महज उन्नतीस ओवर में खत्म हो गया। श्रेयस अय्यर को श्रेय मिला कि वे कोलकाता नाइट राइडर्स के भूतपूर्व विजेता कप्तान गौतम गंभीर के समान ही अपनी कप्तानी में विजेता बनाया। गौतम गंभीर 2012और 2014में कोलकाता नाइट राइडर्स को विजेता बना चुके है। वर्तमान में दिल्ली से भाजपा की टिकट कटने के बाद वे केकेआर के मेंटर बने और सन सनराइजर्स हैदराबाद का ही टिकट फाइनल में काट दिया। के के आर बना "राइट" राइडर्स
27 May 2024 09:37AM,by: Babuaa Desk
भारतीय क्रिकेट टीम में 2007 से एक खिलाड़ी ने विकेट के पीछे अंगद का ऐसा पैर रखा कि उसके चलते दीगर विकेटकीपर पनप नहीं पाए। मामला टेस्ट क्रिकेट का हो या वन डे का या फिर टी ट्वेंटी का हो महेंद्र सिंह धोनी के रहते बाकी विकेटकीपर केवल राह देखते रह गए। इन विकेट कीपर्स में एक थे डी के,याने दिनेश कार्तिक। खानाबदोश डी के याने दिनेश कार्तिक
24 May 2024 06:27AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









