लेख

Generic placeholder image

 वेस्ट इंडीज और अमेरिका के संयुक्त आयोजन में ये तो माना जा रहा था कि भारत दावेदार है लेकिन भारत से ऊपर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड की टीम थी। ऑस्ट्रेलिया आज नहीं जमाने से ऐसी टीम है जिसे कोई भी टीम हल्के में नहीं ले सकती है। दक्षिण अफ्रीका की टीम संतुलित टीम है लेकिन महत्वपूर्ण अवसरो में चूकने की आदत के चलते उसकी चुनौती तभी मानी जाती है जब वे जीत जाते। पिछली विजेता इंग्लैंड की टीम भी शानदार खेल दिखाने वाली है।इनके बाद भारत का नंबर था। अनेक क्रिकेट पंडितो ने तो भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने लायक नही बताया था। अब जबकि सेमीफाइनल खेलने वाले देश तय हो गए है तो भारत और दक्षिण अफ्रीका अपने अपने पूल में प्रथम स्थान में है । इंग्लैंड के अलावा अफगानिस्तान, सेमीफाइनल पहुंची अन्य टीम है जिसने बांग्ला देश को रोमांचक मैच में हरा कर ऑस्ट्रेलिया के लिए वापसी की फ्लाइट बुक करवा दिए।। अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया से जीतने का मतलब है हम भी दावेदार

25 Jun 2024 10:18AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 पिछले आईपीएल में गुजरात टाइटन की कप्तानी छोड़ कर मुंबई इंडियन की कप्तानी सम्हालने से ज्यादा हार्दिक पांड्या की किरकिरी इस कारण हुई थी कि उन्होंने बड़े छोड़े के फर्ज को नहीं माना। हार्दिक ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से मुंबई इंडियन की कप्तानी भी छीन ली। पूरे आईपीएल में मुंबई इंडियन का प्रदर्शन कमजोर होते गया। आरोप लगा कि टीम दो भागो में बंट गई है। बाहरी विदेशी खिलाड़ी हार्दिक के साथ है और देशी खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ। बात आई गई हो गई। टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा हुई तो रोहित शर्मा कप्तान बने रहे और हार्दिक को उपकप्तान बनाया गया। मजे लेने वालो ने "अब आया हार्दिक , रोहित के नीचे" कह कर मजे लिए। बहुतों ने हार्दिक के चयन पर भी प्रश्न उठाए( मैंने भी उठाया था)। हार्दिक आभार

23 Jun 2024 06:26AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

भारत अपने सरजमी पर आतंक के ढेर पर बैठे अफगानिस्तान को क्रिकेट खेलने के लिए सुविधा मुहैया करता है। आईपीएल में भी अफगानिस्तान के अनेक खिलाड़ी महंगे दाम में बिकते है। राशिद खान और हजारतुल्लाह जैसे खिलाड़ी नामवर है। कल भारत और अफगानिस्तान की टीम सुपर 8के पहले मुकाबले में आमने सामने हुई। भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी भी संघर्ष करते दिख रहे है।24बाल में 24रन टी 20के हिसाब से से टेस्ट प्ले है। सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 60रन की साझेदारी नही की होती तो मामला बिगड़ सकता था। सूर्य कुमार यादव इस बार फिर चमके और शानदार अर्ध शतक बना कर संकट मोचन बने। भारत की बल्लेबाजी की तुलना में गेंदबाजी बेहतर है ।जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को अमेरिका और वेस्ट इंडीज की पिच भा रही है। कम रन देकर अगर विपक्षियों के विकेट निकल रहे है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में परिणाम पक्ष में किया जा सकता है। अफगानिस्तान, भारतीय गेंदबाजों की जलेबी में फंस गए और 44रन से भारत सुपर 8के सुपर 4में जीत कर आत्म विश्वास बढ़ा सकते है। अफगानिस्तान अपने ओपनर और राशिद खान पर ही निर्भर है यदि स्पर्धा में बने रहना है तो उनके मिडिल ऑर्डर को बड़ी पारी खेलना पड़ेगा। भारत को अगले दो मैच में ऑस्ट्रेलिया और बांग्ला देश से भिड़ना है। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भारतीय दर्शक कर सकते है। इस टूर्नामेंट का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच के मैच को मान सकते है अफगान जलेबी

22 Jun 2024 01:27AM,
by: Babuaa Desk