पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कसाबा-बावड़ा निवासी को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 65 वर्षीय पांडुरंग उल्पे के लिए एक स्पीड ब्रेकर जीवन रक्षक साबित हुआ, जब अस्पताल से उनका "शव" ले जा रही एम्बुलेंस उस स्पीड ब्रेक को पार कर गई और उनके परिवार ने देखा कि उनकी उंगलियां हिल रही थीं। एक पारिवारिक सदस्य ने बताया कि इसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां वे एक पखवाड़े तक रहे और इस दौरान उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई। अस्पताल में मृत घोषित; स्पीडब्रेकर से जिंदा हुआ
02 Jan 2025 01:42PM,by: Babuaa Desk
2019को देश में पशु धन की गणना में एक अच्छी और बुरी खबर का खुलासा हुआ। देश में लगभग 14.51 करोड़ गाय है और बैलो की संख्या 4.73करोड़ है। इसका अर्थ ये है कि तीन गाय पीछे एक बैल है। ये अनुपात एक तरीके से चेतावनी है कि बैल प्रजाति दिन ब दिन अनुपयोगी होते जा रही है। आधुनिक संयंत्र और उपकरण के प्रचलन के पहले के जमाने में गाय के बराबर या कहे गाय से भी ज्यादा उपयोगी पशु बैल हुआ करता था।इसका कारण भी था कि गाय केवल दूध देती थी जबकि बैल खेत से जुताई,मिंजाई, मिसाई के बाद बैल गाड़ी में जुत कर परिवहन का साधन हुआ करता था गांव से शहर आने के लिए वाहन के रूप में बैल काम आता था। क्या आने वाले समय में बैल,विलुप्त पशु हो जायेगा?
09 Sep 2024 11:12AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की घोषणा करी। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने एक ब्रीफिंग में कहा, "नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस 32 सीटों पर और हम 5 सीटों पर दोस्ताना लेकिन अनुशासित मुकाबला करने पर सहमत हुए हैं। इन 88 सीटों के अलावा, हमने 1 सीट सीपीआई (एम) और 1 सीट पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी है।"
26 Aug 2024 02:57PM,by: Babuaa Desk
नरेंद्र मोदी रविवार को जैसे ही प्रधान मंत्री पद की लगातार शपथ लेते ही पण्डित नेहरू के समकक्ष और इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ देंगे। पण्डित नेहरू और इंदिरा गांधी दोनो देश के तीन तीन बार प्रधान मंत्री रहे है। इंदिरा गांधी दो बार अलग अलग कार्यकाल में प्रधान मंत्री रही है क्या मोदी,इंदिरा और नेहरू के रिकार्ड तोड देंगे.. !
08 Jun 2024 07:52AM,by: Babuaa Desk
अगले लोकसभा चुनाव(2029)में कुल लोकसभा सीट की 33फीसदी सीट महिलाओ के लिए सुरक्षित हो जायेगी।ये बात संवैधानिक रूप से निर्धारित कर दी गई है। यदि वर्तमान लोकसभा क्षमता 542 ही अगले चुनाव में निर्धारित रहती है तो 178सीट महिलाओ के लिए सुरक्षित हो जायेगी।ये भी संभावना है कि जिस हिसाब से नया लोकसभा भवन बना है उसमे कुल क्षमता888 है। इससे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि लोकसभा क्षेत्र का परिसीमन भी हो क्योंकि संविधान के अनुसार 1952के लोकसभा के सीटों का निर्धारण करते समय आबादी न्यूनतम दस लाख निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लोकसभा सीट के 2019के चुनाव में 21.11लाख मतदाता थे। इस हिसाब से रायपुर ही दो लोकसभा सीट में विस्तारित हो जायेगा। दूसरी तरफ से कान पकड़े तो 2029में 720लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा, ये माना जा सकता है। आधी आबादी का लोकसभा में प्रथम चरण..
08 Apr 2024 08:22AM,by: Babuaa Desk
32 साल के रिश्ते के भविष्य पर अटकलों के बीच अरबपति उद्योगपति गौतम सिंघानिया ने एक घोषणा में कहा कि वह अपनी पत्नी नवाज से अलग हो गए हैं। रेमंड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सिंघानिया, जिनकी कुल संपत्ति 11,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है, ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि यह पहले जैसी दिवाली नहीं है।
14 Nov 2023 06:09AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








