24 Nov 2026

Generic placeholder image

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान दीप जलाने को लेकर करीब 100 साल पुराना विवाद फिर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को 24 नवंबर को विवादित पत्थर के स्तंभ (दीपथून) पर दीप जलाने की एक बार की अनुमति दी थी। इसके खिलाफ मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर आदेश पर रोक लगाने की मांग की। पहाड़ी को सुरक्षा कारणों से रेड जोन घोषित कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विवादित स्तंभ को लेकर मंदिर और सिकंदर बादुशा दरगाह के पक्षों के बीच लंबे समय से मतभेद हैं। तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार

24 Nov 2026 02:24AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

पश्चिम बंगाल सरकार औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण आसान बनाने के उद्देश्य से विधानसभा के शीतकालीन सत्र (4 से 14 दिसंबर) में भूमि सुधार कानून में संशोधन विधेयक पेश करेगी। कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल भूमि सुधार (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत भूमि सुधार अधिनियम, 1955 की धारा 14Y में बदलाव कर जमीन रखने की अधिकतम सीमा में निवेश आधारित छूट देने की तैयारी है। 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली बड़ी परियोजनाओं और प्राथमिकता वाले उद्योगों को विशेष राहत मिल सकती है। सरकार का उद्देश्य औद्योगिक निवेश बढ़ाने के साथ जमीन की जमाखोरी रोकना भी है। पश्चिम बंगाल में भूमि सुधार कानून बदलेगी सरकार

24 Nov 2026 02:24AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित 11,780 फीट की ऊंचाई पर मौजूद शेषनाग झील के किनारे भारी मशीनों से खुदाई के वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पर्यावरणविदों, राजनीतिक नेताओं और धार्मिक संगठनों ने हिमालय के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के खतरे को लेकर चिंता जताई है। पीडीपी, कांग्रेस और हुर्रियत नेताओं ने निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। वहीं, सीमा सड़क संगठन (BRO) ने सफाई देते हुए कहा कि काम मौजूदा रास्तों को चौड़ा और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है। संगठन ने पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के आरोपों को खारिज किया है। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर निर्माण कार्य से भड़का विवाद

24 Nov 2026 02:24AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

बिहार विधान परिषद में नए सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मंच पर सीट दिलाकर राजनीतिक शिष्टाचार की मिसाल पेश की। तेजस्वी शुरुआत में दर्शकों के बीच बैठे थे, जिसके बाद सम्राट चौधरी के निर्देश पर भाजपा मंत्री रामकृपाल यादव की सीट खाली कराकर उन्हें मंच पर बैठाया गया। समारोह में आठ नए MLC ने शपथ ली। वहीं, तेजस्वी यादव ने दो निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द कराने के लिए विधान परिषद सभापति और पटना हाईकोर्ट जाने की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने चुनाव जीतने के बाद राजनीतिक दल से जुड़ाव किया है। बिहार : सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को मंच पर दिलाई सीट, दिखा राजनीतिक शिष्टाचार

24 Nov 2026 02:24AM,
by: Babuaa Desk