अन्य

Generic placeholder image

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को हुई फायरिंग मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे खुलासे हो रहे हैं. कल तक यही कहा जा रहा था कि एक बाइक पर दो साइको शूटर्स ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया है, लेकिन अब यह संख्या डबल हो गई है. दो बाइक पर चार शूटर्स थे जिन्होंने तहलका मचाया है. ना सिर्फ संख्या डबल हुई बल्कि चारों शूटर्स की तस्वीर भी सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि 24 घंटे से अधिक समय में इस बेगूसराय गोलीकांड में अब तक क्या कुछ हुआ है.।।। दो बाइक पर सवार साइको शूटर्स ने बेगूसराय के बछवाड़ा से लेकर चकिया तक करीब 30 किलोमीटर तक गोलीबारी की. घटना के 24 घंटे बाद तक पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है. इस 30 किलोमीटर के बीच में चार थाने पड़े लेकिन पुलिस के हाथ शूटर्स नहीं लगे. 40 मिनट तक नेशनल हाईवे होते ही शूटर्स आतंक मचाते रहे. इस 30 किलोमीटर के बीच में आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो दस लोगों को गोली मारी गई जिसमें से एक शख्स जिसका नाम चंदन कुमार था उसकी मौत हो गई. नौ लोगों को इलाज चल रहा है. 

15 Sep 2022 12:39AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि हिंदी भाषा प्रतिस्पर्धी नहीं है, बल्कि देश की अन्य सभी भाषाओं की "मित्र" है। अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में बोलते हुए, गृह मंत्री ने कहा कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि हिंदी और गुजराती, हिंदी और तमिल, हिंदी और मराठी प्रतिस्पर्धी हैं। हिन्दी देश की किसी अन्य भाषा की प्रतियोगी नहीं हो सकती। आपको यह समझना चाहिए कि हिंदी देश की सभी भाषाओं की मित्र है। शाह की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दक्षिण भारत के राज्यों में तीखी बहस चल रही है कि केंद्र देश के गैर-हिंदी भाषी लोगों पर हिंदी थोपने की कोशिश कर रहा है। शाह ने कहा कि हिन्दी एक राजभाषा के रूप में पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधती है।

14 Sep 2022 11:56AM,
by: Imran Khan