अगस्त, 2009 की बात है। मैं पेरिस में थी। वहां सुबह जब घूमने निकले, तो बहुत गर्मी महसूस हुई, पर लगा कि यह मेरा भ्रम है। मगर भ्रम नहीं था। रास्ते में कहीं पानी न मिलना, बेइंतहा गर्मी और ऊपर से इतनी तेज धूप में दूर तक पैदल चलना। हालत यह हुई कि एफिल टावर पर चढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। एक छोटे से पेड़ की छाया में खड़े होकर दूर से बस उसे निहारती रही और हाथ में पकड़े अखबार को पंखे की तरह डुलाती रही। सीन नदी में जब क्रूज पर गए, तब भी गर्मी से निजात नहीं मिली। यों लगता था, जैसे गर्म हवा और तपते सूरज ने बदला लेने की ठान ली है। तप रहे हैं यूरोप-अमेरिका, कई देशों में हालात खराब
25 Jul 2022 01:01AM,by: Imran Khan
हेड कांस्टेबल संतोष शर्मा ने नीदरलैंड में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में जर्मनी की खिलाड़ी को 10-02 से चित कर स्वर्ण पदक जीता। रविवार को मुकाबले से पहले उन्हें बुखार आ गया था, लेकिन पति, माता-पिता और बेटियों ने मनोबल बढ़ाया, जिसके बाद वह मैट पर उतरीं। 76 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर संतोष ने हरियाणा के साथ ही देश का नाम रोशन किया।
25 Jul 2022 01:01AM,by: Imran Khan
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तटीय आंध्रप्रदेश समेत देश के छह राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 25 जुलाई को मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां अगले एक हफ्ते तक जारी रहेंगी। इस बीच, तेलंगाना मेडक और सिद्धिपेट में बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मध्यप्रदेश और राजस्थान में नदियां उफान पर हैं। देश के छह राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
25 Jul 2022 01:01AM,by: Imran Khan
सोनीपत में रेलवे स्टेशन पर हर तीसरे दिन पटरी खून से लाल हो रही है। फिर भी लोगों की लापरवाही बरकरार है। नियमों को ताक पर रख लोग रेलवे लाइन पार कर रहे हैं। जिससे जनवरी माह से अब तक 65 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लोग पथ उपरगामी पुल से जाने के बजाय रेलवे लाइन को पार कर एक से दूसरे व दूसरे से चौथे प्लेटफार्म पर जा रहे हैं। वहीं रेलवे लाइन पर हर तीसरे दिन हो रहे हादसों के बावजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सख्ती नहीं बरत रहा है।
25 Jul 2022 01:01AM,by: Imran Khan
सोनीपत में रेलवे स्टेशन पर हर तीसरे दिन पटरी खून से लाल हो रही है। फिर भी लोगों की लापरवाही बरकरार है। नियमों को ताक पर रख लोग रेलवे लाइन पार कर रहे हैं। जिससे जनवरी माह से अब तक 65 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लोग पथ उपरगामी पुल से जाने के बजाय रेलवे लाइन को पार कर एक से दूसरे व दूसरे से चौथे प्लेटफार्म पर जा रहे हैं। वहीं रेलवे लाइन पर हर तीसरे दिन हो रहे हादसों के बावजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सख्ती नहीं बरत रहा है।
25 Jul 2022 01:00AM,by: Imran Khan
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह लेने के लिए विदेश मंत्री लिज ट्रस के साथ दौड़ में शामिल ऋषि सुनक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने शरणार्थी नीति पर विचार रखते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री बने तो व्यावहारिक आधार पर प्रवासी मुद्दों को हल करने की नीति अपनाएंगे। इस सामान्य समझ में खासतौर पर ब्रिटेन की सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाएगी।
25 Jul 2022 01:00AM,by: Imran Khan
पोप फ्रांसिस प्रायश्चित यात्रा पर रविवार को कनाडा में अल्बर्टा प्रांत के एडमॉन्टन पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूडो और गवर्नर जनरल मैरी मे साइमन ने उनका स्वागत किया। पोप फ्रांसिस यहां उन स्थानीय लोगों से माफी मांगेंगे, जिनके बच्चे कैथोलिक चर्च के आवासीय विद्यालयों में यौन दुराचार सहित कई तरह के अत्याचारों के शिकार हुए हैं।
25 Jul 2022 01:00AM,by: Imran Khan
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। उसने त्रिनिदाद में रविवार (24 जुलाई) को खेले गए दूसरे मुकाबले को दो विकेट से जीत लिया। इससे पहले शुक्रवार को पहले वनडे में टीम इंडिया तीन रन से जीती थी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 311 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 49.4 ओवर में आठ विकेट पर 312 रन बना लिए। भारत की जीत के हीरो ऑलराउंडर अक्षर पटेल रहे। उन्होंने गेंदबाजी में एक विकेट लेने के अलावा बल्लेबाजी में नाबाद 64 रन बनाए।
25 Jul 2022 01:00AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









