कोरबा जिले के कटघोरा नगरपालिका के पास वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। बोर्ड के सदस्यों ने एसडीएम से शिकायत कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की थी। जिस पर जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को तोड़ा।
06 Nov 2022 09:27AM,by: Imran Khan
कोरबा। जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं में खुरहा चपका (एफएमडी रोग) के नियंत्रण हेतु टीकाकरण अभियान की शुरुवात सात नवंबर से होने जा रही है। यह अभियान मिशन मोड में दिनांक 21 दिसंबर तक संचालित रहेगा। जिसमें जिले के लगभग चार लाख छह हजार गौवंश एवं भैंसवंशीय पशओं को टीकाकरण किया जाना लक्षित है।
05 Nov 2022 01:30PM,by: Imran Khan
हसदेव अरण्य में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद केंद्र सरकार और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने वादा किया है कि वे अगली सुनवाई तक कोई पेड़ नहीं काटेंगे। यह वादा उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति डी.वाई चंद्रचूड़ और हिमा कोहली की बेंच के सामने किया गया। यह बेंच हसदेव में कोयला खदानों के लिए वन भूमि आवंटन को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई कर रही है। हसदेव में पेड़ों की कटाई पर रोक
20 Oct 2022 08:19AM,by: Imran Khan
कोरबा जिले के बालको नगर सेक्टर- 3 में मंगलवार रात डांडिया पंडाल में हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं 2 युवक घायल हो गए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर है।बालको नगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। गरबा के दौरान खूनी खेल
05 Oct 2022 09:29AM,by: Imran Khan
पांच साल के पुत्र की मौत के बाद पिता को मेडिकल कालेज अस्पताल में शव वाहन की सुविधा नहीं मिल सकी। उसने बाइक में किसी तरह शव को रख बच्चे के अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया पूर्ण करने अस्पताल से रवाना हो गया। अभी वह कुछ दूर ही पहुंचा था कि कुछ लोगों ने शव वाहन की व्यवस्था कर व्यथित पिता को राहत पहुंचाई। खरमोरा के रुद्र नगर में रहने वाले राजेश चौरसिया का पुत्र हेमंत चौरसिया पांच साल कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहा था। बेटे की मौत के बाद नहीं मिला शव वाहन तो गोद में उठाया शव और...
04 Oct 2022 08:21AM,by: Imran Khan
कोरब मे किसान सभा और भूविस्थापित रोजगार एकता संघ ने संयुक्त रूप से एसईसीएल के सभी क्षेत्रों में भू विस्थापितों के लिए रोजगार और पुनर्वास एवं प्रभावित गांवों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने की मांग पर तानसेन चौक से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा 20 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
24 Sep 2022 07:12AM,by: Imran Khan
प्रदेश भर में 34 % डीए की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं. छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व तीज मंगलवार को है. इसके पहले सोमवार को सरकारी कर्मचारी महिलाओं ने तीज भी पंडाल में मनाने का निर्णय लिया है. सोमवार को जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट भवन के समक्ष महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर सरकार विरोधी नारे लगाए. उनका कहना है कि हमने ठान लिया है. मायके जाएंगे ना ससुराल जाएंगे तीजा हम पंडाल में ही मनाएंगे। मायके जाएंगे ना ससुराल जाएंगे तीजा हम पंडाल में मनाएंगे
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








