छत्तीसगढ़ के कोरबा में नए साल की शुरुआत होने से ठीक 45 मिनट पहले शुक्रवार देर रात दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। इसके बाद बाइक पर बैठकर दोनों भाग निकले। गोली महिला के चेहरे पर लगी है। उसे गंभीर हालत में कोरबा के अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी भी की, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है। वारदात दीपिका थाना क्षेत्र में हुई है। घर में घुसकर बदमाशों ने महिला के चेहरे पर गोली मारी
01 Jan 2022 08:38AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार देर रात तेज रफ्तार बस और कार की भिड़ंत में मरवाही से कांग्रेस विधायक केके ध्रुव के बेटे प्रवीण ध्रुव सहित 3 लोगों की मौत हो गई. प्रवीण विद्युत विभाग में सहायक अभियंता (असिस्टेंट इंजीनियर) थे.हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों के शव कार में ही फंस गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकला. तीनों के शवों को अस्पताल में रखवाया गया है. हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है.
24 Aug 2021 05:15AM,by: Imran Khan
कोरबा: प्रदेश में कोरोना के मामले में कमी आने के बाद अब सभी दुकानों को खोल दिए है। वहीं अब कोरबा में शराब दुकानें के खोलने का समय बढ़ा दिया गया है। आबकारी विभाग से जारी आदेश के अनुसार अब शराब दुकान रात 10 बजे तक खुल सकेंगी। इससे पहले रात आठ बजे तक खोलने का अनुमति दिया गया था। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए जिले में शराब दुकानें सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया है।
17 Jul 2021 09:58AM,by: Vikash Kumar
कोरबा : जिले की दीपका और गेवरा की कोयला खदानों में कोविड नियमो और प्रोटोकाल के पालन की जांच के लिए प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड नियमों के उल्लंघन पर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के अस्थाई कार्यालय सह परिसर को सील कर दिया गया। जबकि पंाच अन्य को नोटिस जारी कर दो दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गये।
14 May 2021 07:00AM,by: Thaneshwar sahu
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज कोरबा जिला मुख्यालय में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस नए लैब को मिलाकर अब प्रदेश के 11 शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हो गई है। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में लगातार सैंपल जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसकी सुदृढ़ व्यवस्था के लिए नए आरटीपीसीआर जांच केंद्र और ट्रू-नाट लैबों की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में पिछले दो हफ्तों में चार नए वायरोलॉजी लैब शुरू हुए हैं।
13 May 2021 02:08PM,by: Vikash Kumar
कोरबा जिले में दुकान खोल कर चिकन बेचने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम ने जा कर देखा जो सही पाया गया। जिसपर प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार मनहरण राठिया व खाद्य निरीक्षक शुभम मिश्रा और हरीश सोनेश्वरी ने दुकान संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही दुकान संचालक को सचेत भी किया गया।
02 May 2021 02:39AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






