कोरबा: शहर के कोतवाली थाना से महज 1 से 2 किलोमीटर की दूरी पर सीतामढ़ी में नशेड़ियों ने आधी रात खूनी खेल खेला है. बीती रात नशेड़ियों ने पुरानी रंजिश को लेकर सीतामढ़ी निवासी कृष्णा यादव(26) को तलवार और छुरी से काटकर मार डाला. मृतक के छोटे भाई रिंकू ने बताया कि "आधी रात को लगभग 40 से 50 लोग नशे की हालत में तलवार, चाकू, छूरी, हथोड़ा और फावड़ा जैसे हथियार लेकर घर में घुस आए. जमकर तोड़फोड़ की और बड़े भाई को मार डाला. आधी रात हुई इस वारदात से पूरा परिवार सकते में था. वारदात के वक़्त हम चीखते चिल्लाते रहे, लेकिन नशेड़ियों ने इतनी दहशत कायम कर दी थी कि मोहल्लेवासियों ने अपने घर के खिड़की दरवाजे बंद कर लिए थे. सुबह होते ही लोग बड़ी तादाद में कोतवाली थाना पहुंचे और मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर कुछ संदेहियों को हिरासत में भी ले लिया है।
26 Aug 2022 09:24AM,by: Imran Khan
कोरबा: कोरबा के नव पदस्थ पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली मीटिंग में साफ तौर पर कह दिया था कि जिले में अपराधिक किस्म के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए सभी थाना चौकियों के पुलिस अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. जिसके बाद से ही पुलिस अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से सख्ती से निपट रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने गुंडा बदमाशों के लिस्ट में शामिल पंप हाउस निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। कोरबा में धमकी के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस
22 Aug 2022 12:27AM,by: Imran Khan
कोरबा: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन दम तोड़ने की कगार पर है. हालात यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य देश में घरेलू नल कनेक्शन देने के मामले में सबसे फिसड्डी है. केंद्र सरकार की मंशा है कि स्वच्छ पेयजल के लिए 2024 तक हर घर में कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किया जाए. इसके लिए जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं. लेकिन राज्य में जल जीवन मिशन की स्थिति संतोषजनक नहीं हैं. केंद्रीय पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह जब कोरबा दौरे पर थे. तब भी उन्होंने इस योजना के प्रति उदासीनता बरतने के लिए राज्य के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की था। कोरबा में जल जीवन मिशन को ऑक्सीजन की जरूरत !
23 Jul 2022 07:25AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में कोरबा के प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह राज्य सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी पर जमकर हमला बोला. गिरिराज ने कहा कि ''सीएम भूपेश बघेल ने मुझे कहा था कि मैं गौठान बना रहा हूं. गोबर खरीदूंगा. लेकिन यह योजना पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. दुख के साथ यह बात कहना पड़ रहा है कि छत्तीसगढ़ में मनरेगा के लिए निर्धारित पैरामीटर का भी पालन नहीं हो रहा है.'
15 Jul 2022 11:32AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL कर्मचारी की पत्नी और उसकी 18 साल की बेटी की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। दोनों के ही शव बाथरूम में खून से लथपथ मिले हैं। पड़ोसियों ने मकान में काफी देर तक कोई हलचल नहीं देखी तो अंदर गए, इसके बाद वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।
08 Jul 2022 11:55AM,by: Imran Khan
कोरबा। बांगाे हाईवे पर मड़ई के पास तेजरफ्तार पिकअप की टक्कर से सामने बाइक में जा रहे बंजारी गांव के तीन लाेगाें की माैत हाे गई। बांगाे थाना अंतर्गत बंजारी गांव निवासी रामनारायण यादव साेमवार शाम 6 बजे अपनी बाइक में मड़ई बाजार जाने निकला था, जहां से सामान खरीदकर लाैटते समय उसकी बाइक पर उसका भांजा प्रमाेद कुमार धनुहार व ग्रामीण अमृत लाल रजक भी बैठ गए। हाईवे पर देर शाम 7.30 बजे उनकी बाइक मड़ई के यादव हाेटल के पास पहुंची थी।
10 May 2022 06:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








