कोरबा। पसान थाना पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1 दिन का अपना वेतन नही देने की बात कहा जा रहा है। जिसके लिए पुलिसकर्मियों ने एक चिट्ठी जिले के कप्तान को लिख है। जिसमे थाने के अधिकारियों समेत 17 पुलिसकर्मियों की लिस्ट बनाई गई है। जिसमे उन्होंने 1 दिन का वेतन सहायता कोष में दिए जाने को लेकर असहमति जताई है।
26 Apr 2021 10:58AM,by: Vikash Kumar
कोरबा :जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम और मरीजों के ईलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं के दाम बढ़ने और उनकी जमाखोरी तथा कालाबाजारी की अपुष्ट खबरों को कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने गंभीरता से लिया है। श्रीमती कौशल ने आज सुबह शहर के सभी मेडिकल स्टोर्स के संचालकों की बैठक बुलाकर ऐसी किसी भी अवैधानिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की सलाह दी है। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए और कोरोना मरीजों के ईलाज में उपयोग होने वाली दवाओं का जिले के मेडिकल स्टोर्स में स्टाॅक और उनका बिक्री रेट का पूरा निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिला खाद्य एवं औषधि नियंत्रक श्री भीष्म देव सिंह कंवर को दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने दवाईयों की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश भी दिये। आज की बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी एडीएम श्री एस. जयवर्धन, एसडीएम श्री सुनील नायक सहित मेडिकल स्टोर संचालक भी मौजूद रहे।
10 Apr 2021 09:25AM,by: Thaneshwar sahu
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा और कुली के बीच जंगल मे कुछ महिलाओं के साथ कुकदा की यशोदा बाई हर दिन की तरह शनिवार की सुबह लकड़ी-गोबर बीनने गई थी। इसी बीच उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उनके बिना देर किए आवाज की दिशा में बढ़ना शुरू किया तो देखा कि जंगल के बीच खेत की मेढ़ में एक नवजात बच्ची बिलख बिलखकर रो रही है। उसने अपने साथ आईं महिलाओं की मदद से उस बच्ची की जिंदगी बचा ली। जंगल में लकड़ी-गोबर बीनने गई यशोदा को रोते हुए मिली नवजात
21 Feb 2021 09:58AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




