बस्तर

Generic placeholder image

दंतेवाड़ा । बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में डीव्हीसी सुरक्षा दमल के प्लाटून सेक्शन का डिप्टी कमांडर सोमडु वेट्टी भी शामिल है, जिस पर 3 लाख रूपये का इनाम भी था। सोमडु वेट्टी कई बड़े नक्सलियों की सुरक्षा में तैनात रहा है। इन नक्सलियों ने सीआरपीएफ डीआईजी विनय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के समक्ष सरेंडर किया है, और मुख्य धारा से जुड़ने की प्रतिज्ञा ली है। ये सभी नक्सली सड़क काटने, आईईडी प्लांट करने, नक्सलियों की मीटिंग के लिए ग्रामीणों को बुलाने जैसे कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 56 ईनामी 208 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

23 Nov 2020 02:46PM,
by: Jerome Fernandez