छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के फिर से बोल बिगड़े हैं। जगदलपुर में हो रहे एक कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने उनसे बैंक खोलने की मांग वाला सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एक ही दिन में बच्चा भी पैदा नहीं होता है। शादी के बाद एक बार में बहू से बात करोगे क्या? तो बैंक कैसे खुलेगा। कवासी लखमा के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा ने लखमा के इस बयान को बदजुबानी बताया है।
18 Aug 2022 07:14AM,by: Imran Khan
शहीदी सप्ताह के अंतिम दिन बस्तर और तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों की बड़ी सभा देखने को मिली. इस सभा में भारी संख्या में नक्सलियों के साथ साथ बस्तर के आस पास के गांवों के लोग भी जुटे. नक्सलियों की तरफ से दावा किया गया है कि इस सभा में करीब 10 हजार से ज्यादा ग्रामीण जुटे. इसके साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि इस रैली में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बड़े नक्सली भी शामिल हुए हैं. अगर ये सच है तो नक्सलियों के खात्मे को लेकर सुरक्षाबलों की तरफ से जो दावे किए जा रहे हैं उस पर सवाल उठ रहे हैं. अगर नक्सली कैडर बैकफुट पर हैं तो शहीदी सप्ताह में नक्सलियों ने इतना बड़ा आयोजन कैसे किया.
06 Aug 2022 05:21PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक बार फिर से सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। 15 अगस्त से 10 सिटी बसें चलेंगी। इन बसों का रूट दरभा से बस्तर और ओडिशा सीमा तक का होगा। चित्रकोट और तीरथगढ़ तक भी चलेंगी। खास बात यह है कि इन सिटी बसों में नक्सल पीड़ित परिवार को किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। प्राइवेट बस, ऑटो और टैक्सी की तुलना में इसका किराया कम होगा। किलोमीटर के हिसाब से किराया तय किया जाएगा।
03 Aug 2022 08:22AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नौपाड़ा में नक्सली हमला हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सली हमला किया गया है, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए हैं। हमला सीआरपीएफ की 19 बटालियन की आरओपी पार्टी पर किया गया है। हमले में कई जवान घायल भी हो गए हैं।
22 Jun 2022 01:05AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








