बीजापुर

Generic placeholder image

बीजापुर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले में निर्माणाधीन सड़क, पुल-पुलिया एवं अधोसंरचना के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। प्राथमिकता के आधार पर दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क मार्ग से संपर्क स्थापित करने निर्माणाधीन पुल-पुलियों एवं सड़क के निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश वहीं बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री आजनेय वाष्णैय ने आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही। सुरक्षा के अभाव में अंदरुनी क्षेत्रों के निर्माण कार्य को नही करने की समझाईस भी दी गई। कलेक्टर श्री कटारा स्थानीय ग्रामीणों जनप्रतिनिधियो से लगातार चर्चा करने और विकास कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित करने, स्थानीय ग्रामीणों को सड़क निर्माण में रोजगार मुहैया कराने एवं टैªक्टर, गाड़ी एवं अन्य उपकरण स्थानीय स्तर पर उपलब्ध है उनका समुचित उपयोग करने को कहा, बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय, राष्ट्रीय राजमार्ग एजेंसी के अधिकारीगण, इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित थे। सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक

30 Nov 2022 05:42AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर के उप निदेशक श्री गणवीर धम्मशील ने बताया कि इन्द्रावती टायगर रिजर्व में नये बाघ देखने को मिला हैं जिसकी पुष्टि ॅससए ज्पहमत ब्मसस देहरादून द्वारा की गई है। इन्द्रावती टायगर रिजर्व बाघों के रहवास के लिए उपयुक्त स्थल हैं, जहां बाघ के अलावा अन्य वन्यजीव भी निवास करते हैं जिसमें मुख्य रुप से वन भैंसा जो छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय पशु है, यहां पाया जाता हैं। साथ ही गौर, तेन्दुआ, भालू, नीलगाय, हिरण, सांभर, जंगली सुअर इत्यादि वन्यप्राणियों का भी यह रहवास स्थल है। छत्तीसगढ़ के इन्द्रावती टायगर रिजर्व 2799.086 वर्ग किलोमीटर के भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ हैं जो महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के वनक्षेत्र से लगा हुआ हैं जो बाघों के विचरण के लिए उपयुक्त कॉरिडोर का काम करता है। इन्द्रावती टायगर रिजर्व प्रबंधन वन्यजीवों की मॉनिरिंग एवं सुरक्षा का कार्य लगातार कर रहा हैं एवं मैदानी अमलों द्वारा फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार वन्यजीवों की सुरक्षा एवं निगरानी की जा रही है। इन्द्रावती टायगर रिजर्व के उप निदेशक ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर वन्यजीव संरक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा हैं जिससे वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इंद्रावती टायगर रिजर्व में हुई नए बाघ की पुष्टि

30 Nov 2022 05:26AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

" बीजापुर समर्थन" बुनियादी शिक्षा अभियान के तहत शनिवार को जिले के 150 डेमो स्कूलों के शिक्षकों क्षमता विकास पर कार्यशाला का आयोजन एजुकेशन सिटी में संपन्न हुई। कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ट्रेनिंग सहयोगी शिक्षार्थ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित की गई थी। कार्यशाला में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक कक्षाओ के नौनिहाल को उनकी मातृभाषा मे शिक्षा दिए जाने से शिक्षण की ग्रहिता बढेगी। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने शिक्षण में कथा कहानियां, स्थानीय भाषा व सतत मूल्यांकन की महत्ता पर जोर देते हुए बुनियादी शिक्षा में उपयोगिता के लिए मार्गदर्शन दिया। "समर्थन" बुनियादी शिक्षा अभियान के तहत क्षमता वर्धन कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को बुनियादी शिक्षा हेतु बहुभाषी विधि का प्रयोग करने हेतु प्रेरित व कुशल करना हैं। कार्यशाला में शिक्षकों द्वारा छात्रों के विकास हेतु मासिक योजना बनाने, वर्कबुक के उपयोग, पाठ्यपुस्तक के समुचित उपयोग की विधियों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में रीड एलांग बाय गूगल एप्लिकेशन के बारे अरुण कुमार गांधी फेलो, भूमिका और प्राची ने विस्तार से बताया। इस दौरान विद्यालयों में स्थापित टेलीविजन के उपयोग व संचालन का प्रशिक्षण, चित्र आलेखन पुस्तिका के उपयोग पर चर्चा की गयी। शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के समुचित संचालन के पर जानकारी ली। इस कार्यशाला के दौरान बीईओ जाकिर खान, पिरामल संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक अमित गोरे, जिला समन्वयक मांशु शुक्ला, डाइट से सरिता दुब्बा, निषाद, पीपीआईए सूरज कुमार मिश्रा, वर्ल्ड विजन के प्रतिनिधि शानू बिस्वास व भूमिका पेंदोर, प्राची तुमसरे सहित शिक्षक गण मौजूद थे। समर्थन" बुनियादी शिक्षा अभियान के तहत कार्यशाला संपन्न

28 Nov 2022 05:34AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर उप संचालक कृषि बीजापुर के मार्गदर्शन में जिले में रबी फसलों के लिए खाद की कमी ना हो इसके लिए जिले के उर्वरक व्यवसाय कर रहे खुदरा विक्रेता एवं सेवा सहकारी समितियों के स्टाक सत्यापन उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा लगातार किया जा रहा है जिन विक्रेताओं व समितियों के पीओएस मशीन स्टॉक में जितनी था मात्रा में अंकित है उतनी भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं पाए जाने पर संबंधित के ऊपर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एवं स्टाफ समायोजन के लिए 3 दिन का समय दिया गया है इसके पश्चात भिन्नता पाए जाने की स्थिति में संबंधित फार्म व संस्था के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के अनुरूप प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र निलंबन व निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में अब तक 2 निजी उर्वरक विक्रेताओं एवं 3 सहकारी समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

28 Nov 2022 01:49AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर के कांग्रेसियों ने संविधान दिवस मनाए। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा में पुष्प एवं माल्यार्पण अर्पित कर डॉक्टर बाबा साहेब का नमन किया और संविधान की जय हो, बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगाए। संविधान दिवस के इस शुभ अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। और सभी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया इस दौरान नगर पालिका बीजापुर के अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, PCC सदस्य ज्योति कुमार, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य सुरेंद्र चापा, ज़िला महामंत्री जितेंद्र हेमला, जनपद अध्यक्ष बोधि ताटी, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, वरिष्ठ कांग्रेसी भगवान सिंह राना, वरिष्ठ पार्षद कलाम खान, पार्षद कविता यादव, लक्ष्मण कड़ती, साहिल तिग्गा, एल्डरमेन राजू गांधी, ममता पाण्डे और मुफतलाल गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। बीजापुर में कांग्रेसियों ने मनाया भारत का संविधान दिवस

27 Nov 2022 02:01PM,
by: Alanga rao