बीजापुर जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 86 गौठान संचालित हैं, जिनमें से 79 गौठानों में गोबर खरीदी की जा रही है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार साहू ने बताया कि गौठानों में वर्ष भर के लिए पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था एक बड़ी समस्या रहती है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र के किसानों एवं महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं जो कृषि कार्य से जुड़ी हुई हैं उनसे अपील की है कि पशुओं के लिए चारा व्यवस्था करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अक्सर देखने में आता है कि फसल कटाई के बाद किसान पैरे को खेतों में छोड़ देते हैं या फिर आग लगाकर जला देते है। अगर इन पैरा को एकत्रित कर गौठानों में दान कर दिया जाए तो वर्षभर के लिए पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा सकती है। अभियान चलाकर हम पैरादान के लिए किसानों को प्रोत्साहित करते हैं तो एक पुण्य कार्य होगा। इसका असर अब दिखने लगा है जिले की ग्राम पंचायत मुरदण्डा,दुगोली, नुकनपाल और नैमेड़ में पैरादान की कमान अपने हाथों में लेते हुए गौठानों में पैरादान कर रही हैं वहीं ग्राम पंचायत के किसानों को पैरादान करने प्रोत्साहित भी कर रही हैं। वहीं जिले की अन्य गौठानों में भी महिलाएं आने वाले 15 दिवस पैरादान के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करेंगी।
15 Dec 2022 01:04AM,by: Alanga rao
बीजापुर_ विगत तीन दिनों से छत्तीसगढ उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ के द्वारा अपने 6सूत्रीय जायज़ मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में धरने पर बैठे हैं। जिसका समर्थन करने सीपीआई नेता धरना स्थल पहुँचे। जहां सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूंजीवादी तानाशाही बुर्जुआ वर्ग के शासन को छत्तीस गढ़ के गरीब,मज़दूर छोटे कर्मचारी से कोई मतलब नही है इनके चिल्लाने धरना प्रदर्शन करने लड़ाई लड़ने से कोई फर्क नही पड़ता क्योंकि ये पूर्णतः पूंजीवादीपरस्त पूंजीपतियों के इसारे पर काम करने वाली सरकार है आम जनता के तखलीफ से कोसों दूर हैं। साथ ही सीपीआई ने आरोप लगाया कि चुनाव में किए सारे वादे धरे के धरे रह गए एक भी वादे पूरे नही किए। कांग्रेसी सिर्फ़ भ्रष्टाचार कर पैसे कमाने में लगें है। और छत्तीसगढ़ की जनता परेशान हैं। पर इनकी नीतियों को प्रदेश की जनता समझ चुकी हैं आने वाले दिनों में इन्हे सबक जरूर सिखाएगी। साथ ही सीपीआई ने आश्वस्त किया है की इन विक्रेता कर्मियों के साथ मांगे पूरे होने तक हर कदम लड़ाई पर साथ खड़े रहेगी। इस धरना स्थल पर मौजूद रहें सीपीआई के वरिष्ठ नेता कामरेड लक्ष्मीनारायण पोर्ते जी, जिला सचिव कमलेश झाड़ी, ब्रांच सचिव जेम्स कुड़ियम, जिला कमेटी के साथी, सुक्लू, रिंकू, सुरेश, मांगू आदि कई सदस्य उपस्थित रहे।
09 Dec 2022 01:12AM,by: Alanga rao
बीजापुर-भोपालपटनम ब्लाक के ग्राम कोत्तापल्ली एवं उनके आश्रित ग्राम लोदेड़ में प्राथमिक शाला हेतु नवीन भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ज्ञात हो कि 28 सितंबर 2022 को क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा भोपालपटनम क्षेत्र का दौरा किया गया था जिसमें ग्रामीणों द्वारा स्कूल भवन की स्थिति से अवगत कराने पर प्राथमिक शाला कोत्तापल्ली एवं उनके आश्रित ग्राम लोदेड़ में तत्काल तकनीकी प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने में निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के परिपालन में प्रस्तुत प्राक्कलन के आधार पर कार्यालय कलेक्टर जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश 28 नवंबर 2022 को जारी किया गया। जिसके अर्न्तगत प्रत्येक भवन में 13 लाख इस तरह कुल 26 लाख की लागत राशि की स्वीकृति प्रदाय की गई। सीईओ जनपद पंचायत भोपालपटनम श्री एस बी गौतम ने बताया 06 दिसंबर 2022 को सरंपच सचिव सहित स्वयं उपस्थित होकर उप अभियंता द्वारा ले-आउट देकर कार्य प्रारंभ कराया गया। इसके साथ सीईओ ने कार्य को गुणवत्तापूर्वक एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने की बात कही ताकि बच्चों को अच्छी सुविधा मिल सके।
09 Dec 2022 01:12AM,by: Alanga rao
बीजापुर के विधायक और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी के प्रयासों से छत्तीसगढ़ सरकार के वर्ष 2022-23 के अनुपूरक बजट में बीजापुर जिले को अनेक बड़ी सौग़ातें मिली है। जिसमें प्रमुख रूप से नवीन शासकीय महाविद्यालय क़ुटरु, नवीन राजस्व अनुभाग आवापल्ली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क़ुटरु और आवापल्ली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, हाई स्कूल मुरकीनार का हायर सेकेंडरी में उन्नयन, माध्यमिक शाला तुमनार और मोदकपाल का हाई स्कूल में उन्नयन, हायर सेकेंडरी स्कूल क़ुटरु में नवीन स्कूल भवन, पाटलीगुडा से पिनकोंडा तक 8 किलोमीटर सड़क व पुलिया और पूर्व माध्यमिक शाला मुरदंडा में नवीन शाला भवन शामिल है। क़ुटरु में नवीन महाविद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नवीन भवन की माँग क्षेत्र के ग्रामीण लम्बे समय से कर रहे थे जिसे बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने गम्भीरता से लिया और क़ुटरु क्षेत्र के लोगों की बरसों पुरानी माँगों को पूरा कर क़ुटरु क्षेत्र को बड़ी सौग़ात दिया है। ऐसे ही जिले के आवापल्ली को नवीन राजस्व अनुभाग और आवापल्ली में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा इनके खुलने से उसूर इलाक़े में एक ओर प्रशासन का विस्तार होगा वही स्वास्थ्य सुविधायें भी आम लोगों को आसानी से उपलब्ध होंगी। बीजापुर के तुमनार और मोदकपाल के माध्यमिक शालाओं को हाई स्कूल में उन्नयन किया जाएगा अब हाई स्कूल की पढ़ाई करने के लिए बच्चों को दूसरे जगह जा कर पढ़ाई करने से होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। अनुपूरक बजट में बीजापुर ज़िले को अनेक सौग़ातें दिए जाने पर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का आभार व्यक्त किया है।
09 Dec 2022 01:12AM,by: Alanga rao
बीजापुर मंगलवार को स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल बिजापुर में बिजापुर के विधायक विक्रम शाह मण्डावी कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा एवं जिले के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी की छात्राओं को 129 छात्राओं सायकल वितरण किया गया है। इसके पहले अतिथियों ने माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। उपस्थित छात्र छात्राओं को विधायक विक्रम मण्डावी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरस्वती सायकल योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है इसके तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सायकल वितरण किया जा रहा है, इससे छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में आसानी होगी।उन्होंने आगे कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है और जिस भी विषय मे रुचि है उसे पुरा करने के लिए परिश्रम करें और अपने रुचि को अपने शिक्षक व माता पिता को जरूर बताएं ताकि वे आपके आगे बढ़ने में आपके सहायक बनेंगे। उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने कहा “बीजापुर का स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल बीजापुर जिले का पहला स्कूल है बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये, शासन की योजना के तहत सायकल वितरण किया जा रहा है, जिससे की छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में आसानी होगी।” जिला पंचायत सदस्या व बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे,ने भी उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,जनपद अध्यक्ष बोधि ताती, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, पीसीसी सदस्य ज्योति कुमार, वरिष्ठ पार्षद कलाम खान, सहायक प्रवक्ता प्रवीण उद्दे के अलावा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएँ उपस्थित रही।
09 Dec 2022 01:12AM,by: Alanga rao
बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने केदार कश्यप का प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री कवासी लखमा को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री कवासी लखमा अपनी माँ और बाप का बेटा होने का फ़र्ज़ निभाया है और विधान सभा से आरक्षण का बील पास हो गया है, मंत्री कवासी लखमा ने साबित कर दिखाया है कि वे ही “बस्तर और आदिवासियों के सच्चे सपूत है।” विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि अब केदार कश्यप की बारी है कि वे मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ विधान सभा से पारित आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करा कर अपने माँ और बाप का असली बेटा होने का फ़र्ज़ निभाए लेकिन वे ऐसा कभी नहीं करेंगे। क्यूँकि केदार कश्यप का पूरा कुनबा मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस की चरण वंदनाओं की राजनीति में लगी रहती है। वैसे भी केदार कश्यप और भाजपा ने कभी भी आरक्षण का खुले मन से समर्थन नहीं किया इसीलिए केदार कश्यप और भाजपा के लोगों ने हाई कोर्ट में लगे याचिका पर वर्ष 2012 से वर्ष 2018 तक कोर्ट के समक्ष सही तथ्यों को नहीं रखा। विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि मंत्री कवासी लखमा बस्तर और आदिवासियों के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता है केदार कश्यप का बयान आदिवासियों और बस्तर के लोगों का अपमान है इसलिए केदार कश्यप, मंत्री कवासी लखमा और बस्तर के आदिवासियों से अपने अपमान जनक और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल करने के लिए माफ़ी माँगे। विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में यह भी कहा कि भाजपा राज में केदार कश्यप शिक्षा मंत्री रहते उन्होंने बस्तर संभाग के सैकड़ों स्कूलों को जानबूझकर बंद करवाया ताकी आदिवासी बच्चे शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रहे, आरक्षण और आदिवासियों के हमेशा विरोधी रहे केदार कश्यप आदिवासियों की बात कहने का हक़ भी खो चुके है। विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश की जनता प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास के रोज़ नए नए सोपान गढ़ रही है यही कारण है कि प्रदेश के हर चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को अपना पूरा पूरा समर्थन दे रही है इसी से बौखलाकर भाजपा और केदार कश्यप अभी से भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के हार के बहाने ढूँढ रही है ताकि लोगों का ध्यान कही और जाए लेकिन प्रदेश और बस्तर की जनता भाजपा के झूठ, जुमले और मनगढ़ंत बयानबाजी को अच्छी तरह से समझती है। भाजपा और केदार कश्यप केवल मीडिया में बने रहने के लिए उल-जुलूल बयान बाज़ी कर रहे है।
09 Dec 2022 01:12AM,by: Alanga rao
भोपालपटनम क्षेत्र के देपला में नक्सलियों ने फेंके पर्चे।छत्तीसगढ़- महारास्ट्र की सीमावर्ती बेदरे इन्द्रावती नदी पर पुल निर्माण कार्य और देपला में सडक निर्माण कार्य बन्द करने नक्सलियों ने फेंके पर्चे। पर्चों में मुंशी अमजद खान और ठेकेदार अंकित गुप्ता को जान से मारने की धमकी। इस पर्चे को निर्माण कार्य बंद करने की पांचवी धमकी बताते काम छोड़कर भाग जाने की बात लिखी। मशीनों में आग लगाने और हत्या की खुली धमकी। भोपालपटनम पुलिस ने बरामद किए सभी पर्चे। भोपालपटनम थानाक्षेत्र का मामला। देपला में नक्सलियों ने फेंके पर्चे
09 Dec 2022 01:11AM,by: Alanga rao
बीजापुर जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में आजिविका विकास कार्यक्रम के अर्न्तगत 15 दिवसीय लघु अवधि गैर आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण के संचालन के साथ-साथ आजिविका के साधन उपलब्ध कराते हुए तैयार किए गए उत्पादों को मार्केटिंग के साथ जोड़कर स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से एल्युमिनियम विंडो एवं केक बनाने हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक 30 नवंबर सायं 5ः30 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय जिला परियोजना लाइवलीहूड कालेज सोसायटी जिला बीजापुर (एजुकेशन सिटी/ज्ञान गुड़ी) में उपस्थित होकर कर सकते हैं आवेदन का प्रारूप जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं तथा कार्यालय प्राचार्य श्री अखिल दीप सोनी के संपर्क नंबर 9425525059 के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एल्युमिनियम विंडो एवं केक बनाने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण
30 Nov 2022 05:42AM,by: Alanga rao
बीजापुर जिला कार्यालय के सभागार में कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने जिले के विकास कार्यों में गैर सरकारी संगठनों के योगदान पर विस्तृत समीक्षा बैठक ली उक्त बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय मुख्य रुप से उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने स्वास्थ्य, शिक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपोषण, कृषि, जल जीवन मिशन, श्रम सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यों में गैर सरकारी संगठन के सहयोग के माध्यम से जन जागरूकता एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से जिले के सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीणों को लाभान्वित करने एवं आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को स्कूल एवं शिक्षा के माध्यम से जोडने एवं समतुल्यता परीक्षा ओपन स्कूल परीक्षा के माध्यम से 10वीं, 12वीं और आगे की पढ़ाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक मेें पंचशील आश्रम के अव्यवस्था पर कलेक्टर श्री कटारा ने नाराजगी जाहिर करते हुए पंचशील आश्रम के द्वारा किशोर न्याय अधिनियम के पालन नही करने, नियम का उल्लंघन करने पर गार्ड और अधीक्षक पर तत्काल कार्यवाही करने को कहा। आश्रम में रह रहे हैं बच्च्यिों के देख-रेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा शिक्षा स्वास्थ्य श्रमदान एवं विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यों में पुलिस विभाग द्वारा हर संभव आवश्यक मदद की जाएगी जिसके लिए पुलिस विभाग से भी गैर सरकारी संगठन समन्वय स्थापित करे जिससे सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जा सके उक्त बैठक में सीएमएचओ डॉ. सुनील भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री लुपेन्द्र महिनाग, डीपीसी श्री विजेन्द्र राठौर, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी श्री राहुल कौशिक, आकांक्षी कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्री मान्शु शुक्ला, पीपीआईएएफ श्री सूरज कुमार मिश्रा, गांधी फेलो श्री अरुण कुमार, जुबेर आलम, भूमिका, प्राची, श्री भरत साहू, पॉल कुमार, निकिता देव सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं एनजीओ के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
30 Nov 2022 05:42AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









