बीजापुर

Generic placeholder image

बीजापुर महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत सुशासन एक पहल अंतर्गत निर्माण कार्यों के वर्क फाईल संधारण के फ्रेम वर्क जारी किए गए है। जिले में वर्क फाईल संधारण की वस्तु स्थिति की समीक्षा एवं संधारण कार्य में लगे कर्मचारियों की कौषल विकास हेतु जिला पंचायत बीजापुर के सभागार में शनिवार को समीक्षा व कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें जनपद पंचायत स्तर पर वर्क फाईल संधारित करने वाले लेखापाल, सहायक ग्रेड-3 एवं आपरेटर को भारत सरकार के दिशानिर्देश से अवगत कराया गया। महात्मा गांधी नरेगा के सहायक परियोजना अधिकारी श्री नारायण बंजारा ने बताया कि जिला पंचायत सीईओ श्री रवि कुमार साहू के मार्गदर्शन में उपस्थित कर्मचारियों से वर्क फाईल में संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज के संबंध में आने वाली कठिनाईयों की विस्तृत चर्चा की। निमाण कार्य से संबंधित फाईल संधारण भारत सरकार के निर्देशानुसार होने चाहिए, इसिलिए यह कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है, जिन कर्मचारियों को फाईल संधारण से संबंधित कोई कठिनाई आ रही थी उनके प्रश्नों का समाधान किया गया। गुड गवर्नेंस इनिशियेटीव मॉडल ग्राम पंचायत के लिए प्रत्येक जनपद से दो ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिसे लेखापाल 15 दिवस के भीतर पूर्ण कराने को कहा गया है ताकि जिले में फाईल संधारण व अन्य गतिविधि की एक साकारात्मक वातावरण बना रहे। इस कार्यशाला में सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी, प्रोग्रामर जिनेश कुमार , तकनीकी समन्वयक विक्रम वर्मा ने योजना के दिशनिर्देश एवं जानकारी प्रदान की। जनपदों में वर्क फाईल संधारण से जुड़े कर्मचारी हुए प्रशिक्षित

20 Dec 2022 02:34AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर जिले के 4 विकासखण्डों के 8 ग्राम पंचायतों मे महात्मा गांधी ग्रामीण औद्यौगिक पार्क (रीपा) पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक रीपा में आजीविका गतिविधियों एवं उत्पादन इकाईयों हेतु तकनीकी सहयोग एजेंसी TSA का चयन किया जाना है। TSA का कार्य मुख्य रूप से गतिविधियां चयन, बेरोजगार युवाओं-युवतियों, समितियों, महिला समूहों एवं उद्यमी का क्षमता संवर्धन, कौशल उन्नयन, बैंकवर्ड एंड फॉरर्वड लिंकेज, उत्पादों का मार्केट लिंकेज एवं ब्रांडिंग हेतु कार्य किया जाना है। साथ ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना एवं सिंगल विंडों क्लीयरेंस स्थापित करने की प्रणाली विकसित करना है। गोठान समिति एवं प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण, बिजनेस प्लान (बी-प्लान) तैयार करना, प्लान का क्रियान्वयन करना आदि कार्य भी शामिल है। इस हेतु प्रत्येक RIPA के लिए आवश्यक स्टाफ रीपा मैनेजर स्थाई रूप से नियुक्त करना होगा, जो जनपद पंचायत स्तर पर सहयोग एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ-साथ जिला स्तर पर एक समन्वयक-मैनेजर नियुक्त करना होगा, जिसका उत्पादन, विपणन एवं ब्रांडिंग-पैकेजिंग में कार्य अनुभव न्यूनतम 3 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता कम से कम ग्रेजुएशन होगा। इस हेतु इच्छुक संस्थाओं, फर्म से मोहर बंद प्रपत्र में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की जाती है। अन्य नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पंचायत बीजापुर के सूचना पटल पर एवं जिला कलेक्टर कार्यालय बीजापुर जिले की वेबसाइट http://bijapur.gov.in पर उपलब्ध है। निविदा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 28 दिसम्बर 2022 सायं 4 बजे तक, निविदा प्रपत्र विक्रय की अंतिम तिथि 27 दिसम्बर 2022 सायं 4 बजे तक, निविदा प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 दिसम्बर 2022 सायं 4 बजे तक एवं प्राप्त निविदाएं खोलने की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर 2022 सायं 4 बजे तक आमंत्रित की गई है। रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित

20 Dec 2022 02:34AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी आर बघेल द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालक शाला, एवं पोटा केबिन बेदरे का अचानक निरिक्षण किया गया एवं प्राचार्य बेदरे, समस्त शिक्षकों एवं आश्रम अधीक्षक को पठन-पाठन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, सबसे पहले सभी शिक्षकों से बातचीत की गयी फिर उपस्थित बच्चो का लर्निंग लेवल चेक किया गया, और सभी बच्चो एवं शिक्षकों को लर्निंग लेवल बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन किया गया। श्री बघेल ने बताया की केवल शिक्षा ही हमें बेहतर जीवन प्रदान कर सकता हैँ, इस कारण पढ़ाई करने की आवश्यक हैँ, एवं बोर्ड क्लास के बच्चो को बताया की एग्जाम के पहले हमें तनाव मुक्त रहना हैँ, तनाव मुक्त रहने का फार्मूला उन्होंने समय मैंनेजमेंट को बताया जैसे भोजन करना हैँ एवं शारीरिक व्ययाम भी अति आवश्यक हैँ।श्री बघेल ने विद्यालय के बच्चो से चर्चा कर उनकी मांग एवं समस्या से अवगत हुए और जल्द से जल्द समाधान का आश्वाशन प्रदान किया गया।

20 Dec 2022 02:34AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर-जिले के इंद्रावती टाइगर रिज़र्व में 6 वन भैसों का झुंड हाल ही में देखा गया है।इंद्रावती टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैसा के जनसंख्या वृद्धि, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उप निदेशक इंद्रावती टाइगर रिज़र्व श्री धम्मशील गणविर ने बताया कि वन भैसों के संरक्षण के लिए पेट्रोलिंग गार्ड व ग्रामीणों के साथ मिलकर निगरानी किया जा रहा है ताकि इनका संरक्षण किया जा सके। इंद्रावती टाईगर रिज़र्व क्षेत्र की सीमा महाराष्ट्र से लगे होने से वन भैसों का आवागमन दोनों क्षेत्रों में होता है । इसके लिए इंद्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा महाराष्ट्र राज्य के गड़चिरोली वन विभाग से समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि की साथ मिलकर वन भैंसे के संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जा सके । भारत में वन भैंसा प्रमुखतः असम व छत्तीसगढ़ में पाया जाता है।वन भैंसा छत्तीसगढ़ में दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक है। 2800 वर्ग किलोमीटर में फैले इंद्रावती टाइगर रिज़र्व वन भैंसों के लिए उपयुक्त प्राकृतिक रहवास है जिसके कारण यहा वन भैंसा अधिक संख्या में देखने को मिलते हैं। इंद्रावती टाइगर रिज़र्व में दिखा वन भैसों का झुंड

20 Dec 2022 02:34AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर  पीछले कुछ समय से लगातार बीजापुर नगरपालिका के राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे शासकीय भूमियों और पुराने भवनों को जिसे जो मन चाहा वो छतिग्रस्त कर स्वयं के निजनिर्माण में लगे हुए हैं। यह निर्माण करने वाले कहीं न कहीं भाजपा कांग्रेस से समर्पित और संरक्षित लोग हैं जिन्हें राजनैतिक संरक्षण भी प्राप्त है। तभी जिसपर नगरपालिका का भी कोई अंकुश नही है पूरी तरह मौन है। ऐसा लगता है शासकीय भूमियों पर हो रहे अवैध निर्माणों के लिए खुद ही संरक्षन दे रखी है। न कोई उद्घोषणा जारी होता है न ही आम नागरिकों से चर्चा होती है पालिका का यह सुस्त रवैया देखकर लगता है की कुछ चिन्हित लोगों का पनाहागर बना हुआ है। पीछले दिनों मेरे द्वारा शिवमन्दिर के बगल के कैम्पलेक्स को तोड़े जाने को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकरी से बात हुई जिसपर उनका जवाब भी ढुलमुल था संतुष्ट जनक नही रहा वे कभी कहते हैं जमीन पट्टे की है कभी कहते हैं पट्टे की नही है। सीएमओ के इस हां और नही के बीच में निर्माण हो गया है ऐसे ही कई अवैद निर्माण बीजापुर के एनएच के इर्द गिर्द शासकीय भूमियों और पुराने भवनों को तोड़कर रसूकदारों द्वारा धड्डल्ले से अवैद निर्माण किया जा रहा है। सीपीआई जिला कमेटी बीजापुर प्रशासन से मांग करती है की शासकीय भूमियों पर हो रहे निर्माणों की विधिवत जांच करें। अन्यता सीपीआई बहुत जल्द बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

19 Dec 2022 02:27PM,
by: Alanga rao