बीजापुर

Generic placeholder image

बीजापुर-बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी द्वारा 03 सितंबर से जिला मुख्यालय बीजापुर में जिला स्तरीय बालीबाल व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम बीजापुर मॉर्निंग क्लब द्वारा किया जा रहा है, जिसमे बीजापुर जिले के ग्राम व पंचायत स्तर की टीमो को भाग लेने का मौका मिलेगा,सभी पंचायत व ग्राम की टीमो का पंजीयन 01/10/2023 तक किया जायेगा। इस विधायक कप प्रतियोगिता में बालीबाल व कबड्डी दोनों ही खेल में प्रथम पुरस्कार 51हजार एक रुपये,दिव्तीय पुरुस्कार 31हजार एक रुपये,तृतीय पुरुस्कार 21हजार एक रुपये,व चौथा पुरुस्कार 11हजार एक रुपये,क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी द्वारा प्रदान किया जायेगा। क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी खुद भी एक खेल प्रेमी है,वो लगातार युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करते रहते है, 03/10/2023 से शुरू होने वाले विधायक कप 2023 बालीबाल व कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिये व दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने पूरे जिले की जनता को आमंत्रित किया है।

01 Oct 2023 03:53AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने ब्लॉक मुख्यालय भैरमगढ़ में धाकड़ समाज, कलार समाज और यादव समाज के सामाजिक भवनों का लोकार्पण किया है। अब नये भवनों में धाकड़ समाज, कलार समाज और यादव समाज के लोग अपने समाज की गतिविधियों को संचालन सुचारू रूप से कर सकेंगे। समाज के लोग लंबे समय से सामाजिक भवनों की माँग कर रहे थे। इन भवनों को दस-दस लाख रुपयों की लागत से निर्माण किया गया है। इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सोच के अनुसार प्रत्येक समाज के लिए समाज का अपना सर्वसुविधा युक्त सामाजिक भवन दिया जा रहा है जिससे कि वे अपने सामाजिक गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से कर सके इसी सोच के अनुसार जिले के सभी समाज के लोगों के लिए सामाजिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है।” लोकार्पण के अवसर पर धाकड़ समाज, कलार समाज और यादव समाज के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक विक्रम मंडावी का आभार जताया है। इस दौरान ज़िला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप, मंडी उपाध्यक्ष व धाकड समाज के अध्यक्ष नकुल ठाकुर, जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, महामंत्री सुखदेव नाग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लच्छु मोडियाम, मनधर नाग, जगदेव यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

30 Sep 2023 03:13PM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर– नक्सल प्रभाव से बंद पुनः संचालित शालाओं में सोलर सिस्टम, स्मार्ट टीवी के माध्यम से किया जा रहा अध्यापन का काम।- बीजापुर जिले में सलवा जुडूम के दंश के बाद बंद 199 स्कूलों को प्रशासन ने खुलवाया है। शिक्षादूतों कि नियुक्ति कराकर अंदरूनी स्कूलों में अध्यापन कार्य कराकर शिक्षा की अलख जगाई जा रही है। उन स्कूलों में जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में सोलर सिस्टम लगाकर स्मार्ट TV के जरिये देश दुनिया से अंदरूनी स्कूलों के आदिवासी बच्चों को अवगत कराया जा रहा है। सोलर सिस्टम लगाना कोई आसान कार्य नही था। बारिश बाधा बनी बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सोलर सिस्टम लगाकर शिक्षा प्रारंभ किया गया है। ग्रामीणों का भी मिल रहा सहयोग, मल्लेपल्ली, पुसकोन्टा, टेकमेटला, गलगम सहित उसूर विकासखंड के पुनः संचालित शालाओं में सोलर सिस्टम लगाया गया है। बच्चे अब टीवी स्क्रीन पर देश दुनिया की जानकारी ले रहे हैं। और सोलर सिस्टम के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल ने बताया कि जिन पुनः संचालित स्कूलों में सोलर सिस्टम लगाया गया है वहां तक पहुंचना कठिन था। कलेक्टर सर के मार्गदर्शन में हमने उन शालाओं तक पहुंचकर सोलर सिस्टम स्थापित कराकर टीवी स्क्रीन से बच्चों को विद्या अध्ययन करा रहे हैं। बारिश के बीच नदी नालों को पार करके सोलर सिस्टम, स्मार्ट टीवी लगाने की चुनौती को पूरा किया गया है।

30 Sep 2023 05:49AM,

30 Sep 2023 01:07AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर महार समाज ज़िला ईकाई बीजापुर के नवनियुक्त अध्यक्ष जयहिन्द लाटकर ने समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ मंगलवार को उनके बीजापुर स्थित आवास पर सौजन्य मुलाक़ात की है। विधायक विक्रम मंडावी ने महार समाज के नवनीतुक्त अध्यक्ष जयहिन्द लाटकर को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया है। इस दौरान समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र के संबंध में विधायक विक्रम मंडावी से चर्चा की है। विदित हो कि बीते रविवार को ज़िला मुख्यालय बीजापुर में महार समाज की बैठक हुई थी जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष-जयहिंद लाटकर, कार्यकारी अघ्यक्ष-अजय दुर्गम, सचिव -कमल दास झाड़ी, कोषाध्यक्ष-कैलाश चन्द्र रामटेके 
संरक्षक-डी एस राम, लक्षमण झाड़ी, जुमार चिन्नना, मोरला चामंत्री, दुर्गम दुर्गैया, वाय बी दुर्गम को चुना गया था। विधायक विक्रम मंडावी से सौजन्य मुलाक़ात के दौरान महार समाज के डी एस राम, डी. नागेश्वर, रामकुमार दुर्गम, संन्यासी दुर्गम, किश्टैया सोनारकार समेत अन्य लोग मौजूद थे। महार समाज ने विधायक विक्रम मंडावी से की सौजन्य भेंट

28 Sep 2023 06:36AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर:-विधायक विक्रम ने भोपालपट्टनम ब्लाक के गोरला चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का आनावरण किया। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम ने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। विधायक विक्रम ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम ऐसे विरो की भूमि से है,जिन्होंने अपने लोगो के खातिर अपनी जान गंवाने के कदम पीछे नही किये। और साथ ही कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना से न केवल गोरला ही नही पूरा बीजापुर जिला गौरवान्वि हुआ है,इस प्रतिमा से छत्तीसगढ़ की स्वर्णिम इतिहास की झलक दिखलाई दे रही है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष लालू राठौर,जिला मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौत्तम, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष अशोक तलाण्डी,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सरिता चापा,जनपद अध्यक्षा श्रीमती निर्मला मरपल्ली, जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया,सह प्रवक्ता सालिक नागवंशी,बीजापुर नगर पालीक उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,के साथ आदिवासी समाज प्रमुख,कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण रहे मौजूद।

28 Sep 2023 06:36AM,
by: Alanga rao