बीजापुर शासन द्वारा स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। जिसके लिए 18 अक्टूबर 2023 तक कार्यालयीन समय सायं 5ः30 बजे तक महिला एवं बाल विकास परियोजना बीजापुर में व्यक्तिगत रुप से अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन जमा किया जा सकता है। रिक्त पदों के अंतर्गत ग्राम पंचायत गमपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र गमपुर हिरोलीपारा एवं ग्राम पंचायत कुवेम के आंगनबाड़ी केन्द्र कुवेम में 1-1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद रिक्त है जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किया गया। इसी तरह सहायिका के रिक्त पद हेतु ग्राम कुवेम के आंगनबाड़ी केन्द्र कुवेम, गमपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र गमपुर कर्रेपारा और मुच्चापारा, डौड़ी तुमनार के आंगनबाड़ी केन्द्र तामोड़ी, तोयनार के आंगनबाड़ी केन्द्र तोयनार बाजार पारा, मेंटापाल के आंगनबाड़ी केन्द्र हिरोली, बीजापुर नगर के आंगनबाड़ी केन्द्र राउतपारा 02, धनोरा के आंगनबाड़ी केन्द्र रेंगानार, एरमनार के आंगनबाड़ी केन्द्र एरमनार सरपंचपारा और कुएनार स्कुलपारा एवं मनकेली के आंगनबाड़ी केन्द्र मनकेली में 1-1 सहायिका के पद रिक्त है। आंगनबाड़ी के पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं उर्त्तीण एवं सहायिका के लिए 8वीं उर्त्तीण निर्धारित की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति संबंधि निर्देश-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी सहायिका को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका का पद के लिए 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 01 वर्ष या 1 वर्ष से अधिक सेवा कार्यकर्ता/सहायिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छुट दी जाएगी। परियोजना अधिकारी द्वारा जारी किया गया अनुभव प्रमाण पत्र ही मान्य किया जाएगा। आवेदिका उसी ग्राम या वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए जिस ग्राम या वार्ड में आंगनबाड़ी के केन्द्र स्थित है। शहरी/ग्रामीण/आदिवासी परियोजना में कोई आवेदिका न मिलने पर कार्यकर्ता पद हेतु शैक्षणिक योग्यता शिथिल मानकर दसवीं बोर्ड रखी जावेगी। इस अनुसार भी कोई आवेदिका न मिलने पर आठवी, पांचवी उर्त्तीण रखी जावेगी। सहायिका पद में उपरोक्तानुसार शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण के लिए अंकसूची की स्व-प्रमाणित छायाप्रति लगाया जाना अनिवार्य होगा तथा अंतिम चयन आदेश पूर्व मूल प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु प्रस्तुत करना होगा। आवेदन के साथ अंकसूची सहित आवश्यक सभी दस्तावेज स्व-प्रमाणित हो। अंतिम चयन के समय मूल प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए समुचित प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। सत्यापन ना होने पर नियुक्ति आदेश निरस्त माना जायेगा। सभी दस्तावेज अभ्यर्थी द्वारा स्व-प्रमाणित कर लगाऐंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा अस्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाता है तो उसे यह शपथ पत्र देना होगा कि छः महीने में स्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगी। अन्यथा उसकी नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी। वहीं पति का प्रमाण पत्र शहरी क्षेत्र के लिए नियमानुसार सक्षम अधिकारी द्वारा आवेदक को प्रस्तुत करना होगा। विधवा को मूल्यांकन में अतिरिक्त अंक की पात्रता होगी।
06 Oct 2023 01:49AM,by: Alanga rao
बीजापुर आकांक्षी ब्लॉक उसूर के ग्राम पंचायत मे संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत "पोषण मेला" का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पोषण संबंधी जानकारी व व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करना था, ताकि कुपोषण के उन्मूलन में एक कदम आगे बढ़ सके। इस मेले के दौरान, गर्भवती माताओं को उनके खानपान के सही तरीके की जानकारी दी गई, जिससे शिशुओं में कुपोषण को पहले से ही रोका जा सके। इस अभियान के माध्यम से गर्भवती और धात्री महिलाओं को बच्चे के जन्म के छह माह तक सिर्फ मां का दूध पिलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती माताओं के गोदभराई कार्यक्रम, बच्चों को अन्नप्राशन की जानकारी, और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल को साझा करने के लिए सरपंच श्री भीमा कट्टम, सचिव श्री नागेश्वर झाड़ी, अंगनबाड़ी कार्यकर्ताए, मितानीन, शिक्षक गण, ग्रामीण माताएं, शिशु तथा पीरामल फाउडेशन से गांधी फेलो भूमिका पेंदोर, और निहाल मिश्रा उपस्थित रहे। इस प्रयास के माध्यम से, ग्राम पंचायत उसूर ने स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के महत्व को बढ़ावा देने का संकल्प दिखाया है और समुदाय के सभी सदस्यों को एक स्वस्थ भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। ग्राम पंचायत उसूर में "पोषण मेला" का किया गया आयोजन
06 Oct 2023 01:49AM,by: Alanga rao
बीजापुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु कैम्पस एम्बेसडर/प्रोफेसर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अर्न्तगत कैम्पस एम्बेसडर के रूप में शासकीय शहीद वेंकटराव महाविद्यालय बीजापुर, बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र श्री लोकेश बेलसरिया एवं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी सरस्वती वाचम इसी तरह शासकीय इन्द्रावती महाविद्यालय भोपालपटनम, बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र श्री समेश लम्बाड़ी एवं बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रा कुमारी बुशरा खातुन, शासकीय नवीन महाविद्यालय भैरमगढ़, बीए तृतीय वर्ष के छात्र श्री रमेश कुमार एवं बी कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी हिमांशी कोर्राम, शासकीय पॉलीटेक्निक बीजापुर, पॉचवां सेमेस्टर सिविल के छात्र श्री विवेक कुमार समरथ एवं पॉचवां सेमेस्टर इलेक्ट्रीकल की छात्रा कुमारी जिज्ञासा कुमार इसी तरह प्रोफेसर शासकीय शहीद वेंकटराव महाविद्यालय बीजापुर से श्री ललित ठाकुर, शासकीय इन्द्रावती महाविद्यालय भोपालपटनम से श्री धमेन्द्र कुमार पाटनवार, शासकीय नवीन महाविद्यालय भैरमगढ़ से श्री उग्रेन कुमार साहू एवं शासकीय पॉलीटेक्निक बीजापुर से श्री संदीप कुमारी सोनी को नियुक्त किया गया है। कैम्पस एम्बेसडर/प्रोफेसर नोडल अधिकारी नियुक्त
06 Oct 2023 01:49AM,by: Alanga rao
बीजापुर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियां के संबंध में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने 04 अक्टूबर को पत्रकार वार्ता ली इस दौरान मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन सहित आवश्यक जानकारी दिए। उन्होंने बताया कि विधानसभा के मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन जारी होने की जानकारी देते हुए सभी दलों का बैठक लेकर उन्हें मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गई है कलेक्टर ने उपस्थित सभी पत्रकारों को । मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता कार्यक्रम अंतर्गत 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति मे 6980 नए मतदाता जुड़े है। इनमें 18 से 22 वर्ष के नए मतदाताओं की कुल संख्या 11861 है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 245 मतदान केंद्र एवं मतदाताओं की कुल संख्या 01 लाख 68हजार 991 है। जिसके अंतर्गत 81 हजार 426 पुरुष मतदाता एवं 87हजार 557 महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के एकमात्र विधानसभा क्रमांक 89 में 05 आदर्श मतदान केंद्र,05 महिला विशेष मतदान केंद्र,04 दिव्यांगजनो द्वारा संचालित मतदान केंद्र एवं 01 मतदान केंद्र में केवल युवा वर्ग के मतदान अधिकारियों द्वारा संंचालित की जाएगी। जिले के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, सामान्य मतदान केंद्रों की विस्तृत जानकारी दी वहीं पहली बार मतदान होने वाले केन्द्रों की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर एसडीएम बीजापुर श्री पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि नामांकन लेने हेतु कार्यालय कलेक्टर के न्यायालय दंडाधिकारी कक्ष क्रमांक B-03 को निर्धारित किया गया है।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण गवेल सहित जिले के पत्रकार गण उपस्थित थे।
06 Oct 2023 01:49AM,by: Alanga rao
बीजापुर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियां के संबंध में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने 04 अक्टूबर को राजनैतिक दलों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक जानकारी दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में राजनैतिक दलों को जिले के सभी विधानसभाओ के मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन जारी होने की जानकारी देते हुए सभी दलों को मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई। उन्होने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पूरा सहयोग आपके साथ है साथ ही आपसे भी पूर्ण सहयोग की प्रशासन को अपेक्षा है। कलेक्टर ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों को। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता कार्यक्रम अंतर्गत 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति मे 6980 नए मतदाता जुड़े है। इनमें 18 से 22 वर्ष के नए मतदाताओं की कुल संख्या 11861 है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 245 मतदान केंद्र एवं मतदाताओं की कुल संख्या 01 लाख 68हजार 991 है। जिसके अंतर्गत 81 हजार 426 पुरुष मतदाता एवं 87हजार 557 महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के एकमात्र विधानसभा क्रमांक 89 में 05 आदर्श मतदान केंद्र,05 महिला विशेष मतदान केंद्र,04 दिव्यांगजनो द्वारा संचालित मतदान केंद्र एवं 01 मतदान केंद्र में केवल युवा वर्ग के मतदान अधिकारियों द्वारा संंचालित की जाएगी। जिले के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, सामान्य मतदान केंद्रों की विस्तृत जानकारी दी वहीं पहली बार मतदान होने वाले केन्द्रों की जानकारी से अवगत कराया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों को निर्वाचन प्रचार हेतु किए जाने वाले व्यय की गणना, विभिन्न सामाग्रियों, सेवाओं आदि के लिए दर निर्धारण के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई। इनमें मुख्य रूप से खाद्य सामाग्री, पंडाल, मंच-निर्माण, स्वागत द्वार, माइक व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तार, होर्डिंस, फ्लैग्स, बैनर, वाहनों की दैनिक भाड़ा, होटल रेस्ट हाऊस का प्रतिदिन का खर्च, हैलिपैड किराया आदि शामिल है। इस अवसर पर एसडीएम बीजापुर श्री पवन कुमार प्रेमी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को अवगत कराया कि नामांकन लेने हेतु कार्यालय कलेक्टर के न्यायालय दंडाधिकारी कक्ष क्रमांक B-03 को निर्धारित किया गया है।इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण गवेल तहसीलदार श्री दुकालू राम ध्रुव सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कलेक्टर ने ली राजनैतिक दलों की ली बैठक
06 Oct 2023 01:49AM,by: Alanga rao
बीजापुर जिला बीजापुर रीपा केन्द्र मिंगाचल अर्न्तगत टेरा कोटा संबंधि मशिनरी स्थापना एवं प्रशिक्षण कार्य संचालन तथा मार्केटिंग उपलब्ध कराने हेतु संस्था के चयन के लिए रूचि की अभिव्यक्ति निर्धारित प्रपत्रों में 10 नवम्बर 2023 समय सायं 4 बजे तक आमंत्रित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल अथवा जिले की वेबसाइट http://bijapur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित
06 Oct 2023 01:48AM,by: Alanga rao
बीजापर जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र स्थापित हेतु स्वीकृति के पश्चात विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें से जिला मिशन समन्वयक 01, जेन्डर विशेषज्ञ 02, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ 02, कार्यालय सहायक 01, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर 01, एवं मल्टी टास्क स्टाफ 01 पद हेतु योग्यता धारित करने वाले अभ्यर्थियों से 05 अक्टूबर 2023 से 20 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.bijapur.gov.in पर उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
06 Oct 2023 01:48AM,by: Alanga rao
बीजापुर जिले में संचालित 220 पुनः संचालित स्कूलों के शिक्षादुतों का 2 दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण डाइट बीजापुर में आयोजित किया गया ।। प्रशिक्षण में बच्चों में भाषा और गणित के न्यूनतम दक्षता को विकसित करने तथा टीएलएम सामग्री निर्माण कर रुचिकर शिक्षा देने के गतिविधियां कराई गई । इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने सभी स्कूलों की समीक्षा कर कहा की अब हमें पुनः संचालित शालाओं को नियमित शालाओं की तरह गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। सभी स्कूल नियमित चले और बच्चों को बुनियादी शिक्षा हासिल हो यह पहली प्राथमिकता है। इसके बाद हम मूलभूत और बुनियादी आवश्यकताओं को विकसित करने का प्रयास करेंगे । शिक्षादुतोंं के मानदेय का भुगतान अब डिजिटल उपस्थिति और वेतन पत्रक प्रमाणीकरण के पश्चात जिला स्तर से दिया जायेगा। जिला स्तर से डिस्ट्रिक्ट लीड, प्रोग्राम लीडर तथा फील्ड कोआर्डिनेटर 200 स्कूलों की मॉनिटरिंग कर शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने का कार्य जिम्मेदारी से करेंगे जिसकी हर महीने समीक्षा सतत रूप से होगी। जिन स्कूलों में पेयजल की दिक्कत है वहां पानी की जांच कर शुद्ध पानी की व्यवस्था पूरी की जाएगी । इस वर्ष खोले गए 21 स्कूलों में आवश्यक सामग्री एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दिया जायेगा । कोई भी संस्था अनियमित रूप से संचालित होगी तो नियमित नही किया जाएगा इसलिए अपनी जिम्मेदारी प्राथमिकता से पूरा किया जाए। इस अवसर पर डीईओ श्री बीआर बघेल ने कहा कि शासन और जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप सभी पुनः संचालित शालाओं को व्यवस्थित और नियमित संचालन का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षादुत दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों में जो कार्य कर रहे है उसमे और भी ज्यादा सुधार हो इसके लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में शिक्षा गुणवत्ता के लिए जो बिंदु रखे गए हैं उसका सफल संचालन हो इसकी आप सभी से अपेक्षा है। एपीसी एवं नोडल अधिकारी श्री जाकिर खान ने शिक्षादुतो को प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी मेहनत से हम 8000 बच्चों तक पुस्तक कापी पहुंचाकर शिक्षा से जोड़ने में सफल हुए हैं। शासन और प्रशासन आपके क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा के लिए हर संभव मदद कर रही है इसी के फलस्वरूप 18 साल से बंद पड़े स्कूलों में फिर घंटी की गूंज सुनाई देने लगी है । पढ़ाई लिखाई के सामान के आलावा पानी शेड भवन की सुविधाएं बहाल कर गांव में बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही है। सोलर सिस्टम और टीवी के जरिए पढ़ाई को रोचक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। आप सभी को इस अवसर का लाभ लेकर गांव और स्कूल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहिए। हमें बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है इसके लिए इस प्रशिक्षण में अंक ज्ञान,अक्षर ज्ञान, पढ़ना लिखना की दक्षताओं को विकसित करने की योजना है जिसका लाभ बच्चों को देकर मजबूत भविष्य का निर्माण करना है। प्रशिक्षण में शिक्षार्थ ट्रस्ट के प्रशिक्षको द्वारा टीएलएम निर्माण की गतिविधि, कहानी लेखन और कविता के माध्यम से बच्चों को रुचिकर पढ़ाई कराए जाने की गतिविधि कराई गई। प्रशिक्षण में डीएल पीएल एफसी ने भी एक माह के शाला निरीक्षण के अनुभवों को साझा कर बेहतर कार्य करने के लिए योजना को प्रस्तुत किया । शिक्षादुतों का दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण संपन्न
03 Oct 2023 01:26AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





