बीजापुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने शनिवार 18 नवंबर को उसूर ब्लॉक के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शो-काज नोटिस जारी किया वहीं अनुपस्थित शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।निरीक्षण के दौरान शास.उ.मा.वि. मुरकीनार मे पदस्थ प्रभारी प्राचार्य सैय्यद मीर,व्याख्याता के.के झाड़ी, श्रीमती प्रतिभा रात्रे, कुमारी रेखा नेताम,स्वामी दास साहनी, शिक्षक एलबी कन्या आश्रम मुरकीनार मे पदस्थ शुभद्रा यालम शांति अंगमपल्ली,रजनी यालम, प्रा.शा. मुरकीनार के एम दीप्ति प्रा.शा. धारावरम के अल्का खलखो सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मे पदस्थ शकुंतला राठौर अनुपस्थित पायी गई। अनुपस्थित शिक्षकों के अलावा रेसीडेंशियल स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम होने पर मुरकीनार, आवापल्ली एवं दुगईगुड़ा के प्रभारी अधीक्षकों को भी शो काज नोटिस जारी किया गया।निरीक्षण के दौरान एडीपीओ श्री एम व्ही राव एवं एपीसी श्रीनिवास एटला उपस्थित थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण
18 Nov 2023 01:59PM,by: Alanga rao
जिला मुख्यालय बीजापुर के 15 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिए है। प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से दिप मांझी, देव मांझी, नरेन्द्र डारा, महेश डारा, सीताराम मांझी, भिखारी मांझी, सुखलाल मांझी, रिंकु मांझी, गोलू मांझी, रमेश मांझी, दिप साहनी, राहुल डारा, सुरेश मांझी, सुखनाथ मांझी और अनिल नाइक प्रमुख रूप से शामिल थे। जिन्हें उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व विधानसभा चुनाव जिला प्रभारी श्री घासी राम मांझी, शाहरुख खान यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष उड़ीसा, हरि मांझी उड़ीसा, ज़िला महामंत्री महामंत्री सुकदेव नाग, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, महामंत्री जितेंद्र हेमला,मीडिया प्रभारी राजेश जैन, ऐल्डर मेन राजू गांधी, वरिष्ठ कांग्रेसी गिरधारी लाल राठी आदि ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहना कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलायी है।
06 Nov 2023 01:51AM,by: Alanga rao
बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुसूचित जाति विभाग जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची में जय माता मरई महार समाज जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर को तीन जिलों का प्रभारी बनाया गया है। यह सूची छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल ने जारी किया है। सुरेश को जगदलपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले सुरेश को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुसूचित जाति विभाग की संगठन एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। नई जिम्मेदारी मिलने पर सुरेश ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व और विधायक विक्रम मंडावी का आभार जताया था। सुरेश वर्तमान में जय माता मरई महार समाज के जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। सुरेश चंद्राकर ने कहा है की मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूँगा।
29 Oct 2023 01:56PM,by: Alanga rao
बीजापुर विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 4 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कार्य में आदेशित अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शासकीय अस्पतालों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध ना होने की स्थिति में अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य एवं राज्य के बाहर अस्पतालों को भी चिन्हांकित किया गया है। राज्य के भीतर राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी अस्पताल मोवा, श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर रायपुर, रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर तथा एनएचएमएमआई अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार राज्य के बाहर हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल तथा विशाखापट्टनम के अपोलो अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि निर्वाचन कार्य में शामिल शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं अशासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा सुरक्षा बलों एवं स्टाफ के उपचार की सुविधा जिले के शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध ना होने की स्थिति में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इन चिकित्सालयों में रिफर किए जाएंगे।
23 Oct 2023 08:11AM,by: Alanga rao
बीजापुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री बी जॉन त्लांग्टिनखुमा (IAS) ने माईक्रो आब्जर्वर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिसमे उन्होने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ मतदान कराने में माइक्रो आब्जर्वर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है इसलिए प्रायोगिक तौर पर समस्त गतिविधियों का अच्छे ढंग से अभ्यास करें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार का शंका या असुविधा नहो, ईव्हीएम, वीवीपीएट, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट का संचालन उनका कनेक्शन इत्यादि को भलिभाति समझ कर अभ्यास कर लेवे। इसी तरह मॉक पोल के पश्चात सीआरसी अर्थात क्लोज, रिजल्ट क्लियर की प्रक्रिया तथा मतदान प्रक्रिया सम्पादन और मतदान समाप्ति के बाद ईव्हीएम को क्लोज करना एवं सीलींग प्रक्रिया के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण गवेल उपस्थित थे।
23 Oct 2023 08:11AM,by: Alanga rao
बीजापुर रिटर्निंग आफिसर श्री पवन कुमार प्रेमी ने बताया विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्रमांक 89 बीजापुर हेतु 11 अभ्यर्थियों के 16 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सामान्य प्रेक्षक श्री बी जॉन त्लांग्टिनखुमा (IAS) की उपस्थिति मे की गई जिसके अंतर्गत 10 अभ्यर्थी विधि मान्य पाए गए वहीं 1 अभ्यर्थी आम आदमी पार्टी का विधि मान्य नहीं पाया गया। क्योकि उनके द्वारा पार्टी के संबंध में सम्बद्यता फार्म A और B नहीं पाया गया। विधि मान्य पाए गए अभ्यर्थियों में अजय कुड़ियम (बहुजन समाज पार्टी), महेश गागड़ा (भारतीय जनता पार्टी), रामधर जुर्री जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), विक्रम मंडावी (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), अशोक तलाण्डी (हमर राज पार्टी), लक्ष्मी नारायण पोरतेक (कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया), अर्जुन गोटे (निर्दलीय), ज्योति ध्रुवा (निर्दलीय), नरेन्द्र बुरका (निर्दलीय), लक्ष्मी नारायण गोटा (निर्दलीय)।
23 Oct 2023 08:11AM,by: Alanga rao
बीजापुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जय माता मरई महार समाज जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की संगठन एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सुरेश चंद्राकर नए जिम्मेदारी मिलने से काफ़ी ख़ुश है। सुरेश ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी की वे पिछले 15 सालों जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पद में रहकर पार्टी के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य कर चुकें है। सुरेश वर्तमान में जय माता मरई महार समाज के जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। समाज के साथ – साथ अन्य समाजों में सुरेश की अच्छी खासी पकड़ है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है ऐसे समय में सुरेश को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। सुरेश ने कहा की मुझ पर भरोसा कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुझे ये जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी को मैं अच्छे से निर्वहन करने की पूरी कोशिश करूंगा और इसके लिए मैं अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और विधायक विक्रम मंडावी का आभार प्रकट करता हूं।
21 Oct 2023 06:13AM,by: Alanga rao
बीजापुर कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मंडावी ने ढोल,नगाड़े और गाजे - बाजे के साथ हजारों की भीड़ में बड़ी धूमधाम से अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाख़िल से पहले बीजापुर के नये बस स्टैंड में कांग्रेस पार्टी ने आम सभा का आयोजन किया जहां बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए सभा के बाद रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विक्रम मंडावी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाख़िल में पहुँचे प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “ जब महेश गागड़ा मंत्री था तो वह हमेशा हेलीकॉप्टर में गुमता था उसको बीजापुर की जनता से कोई मतलब नहीं था, आज जब चुनाव आया है तो महेश गागडा बीजापुर में दिखाई दे रहा है उसे कुछ भी हासिल नहीं होगा क्योंकि बीजापुर की जनता एक बार फिर विक्रम मंडावी को विधायक के रूप में चुनने के लिए तैयार बैठी है।” वहीं सभा को संबोधित करते हुए विक्रम मंडावी ने कहा की आज के नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ के साथ-साथ आम जनता का समर्थन मिल रहा है हम सब मिलकर भाजपा और महेश गागड़ा को बड़े अंतर से हरायेंगे और एक बार फिर महेश गागड़ा को हार का स्वाद चखायेंगे।विक्रम ने आगे कहा कि कांग्रेस और भूपेश की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को पुरे प्रदेश में लागु किया है और हमने बीजापुर जिले में 5 सालों जनता के बीच रहकर जो काम किया है और अंतिम व्यक्ति तक हमने योजनाओं का लाभ पहुँचाया है साथ ही हमारे कार्यकाल में जिले में काफ़ी विकास कार्य हुए है जिससे जिले की जनता को काफ़ी लाभ मिला है। इस बार भी जनता हमें चुनती है तो हम जिले के विकास के लिए और यहाँ की जनता को लाभ पहुँचाने के लिए कार्य करेंगे। नामांकन प्रपत्र जमा करने से पहले मंच पर विक्रम मंडावी की माता जी ने तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर अपने बेटे को एक बार फिर से जीत का आशीर्वाद दिया। इस दौरान हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
19 Oct 2023 01:52PM,by: Alanga rao
बीजापुर विजय कुमार होता, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ध् जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा के निर्देशानुसार श्री ताजुद्दीन आसिफ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर / अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बीजापुर द्वारा 17 अक्टूबर 2023 को बीजापुर कैरियर एकेडमी, जिला- बीजापुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। श्री ताजुद्दीन आसिफ द्वारा बीजापुर कैरियर एकेडमी के परिक्षार्थीयों की उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के हेतु मार्गदर्शन एवं शिक्षा से संबंधित अधिकारों से अवगत कराया गया। छात्र-छात्राओं को विधिक अधिकारो के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये घरेलू हिंसा एवं लैंगिक अपराधों से सतर्क रहने एवं आपराधिक घटनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को नियमित समाचार पत्र वाचन करने और मोबाइल फोन से आवश्यक दूरी बनाये रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बीजापुर कैरियर एकेडमी के महिला परीक्षार्थियों को महिलाओं से संबंधित बढ़ती घटनाओं से अवगत कराते हुये, उन अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदाय करते हुए कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी गई तथा उन्हें सुरक्षा हेतु सुप्रीम कोर्ट के प्रावधान के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क पैरवी करने हेतु वकील की सुविधा के बारे में बताया गया और सामाजिक कुरीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। श्री ताजुद्दीन आसिफ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर/अध्यक्ष, तालुका विधि सेवा समिति बीजापुर द्वारा बीजापुर कैरियर एकेडमी के परीक्षार्थियों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्हें भविष्य में कठिन परिश्रम करते हुये अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। बीजापुर कैरियर एकेडमी में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
18 Oct 2023 03:22PM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









