बीजापुर

Generic placeholder image

बीजापुर कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन के जिला सचिव कैलाश रामटेके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि दिनाँक 08.01.2024 को फेडरेशन के जिला संयोजक के डी राय ,अध्यक्ष मो जाकिर खान वा जिला सचिव कैलाश रामटेके के नेतृत्व मे नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमान अनुराग पाण्डेय का स्वागत सत्कार कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन जिला ईकाई बीजापुर के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। सौजन्य भेंट मे कलेक्टर महोदय द्वारा सभी का कुशलक्षेम पूछा वा मिलकर सहयोग की भावना से काम करने को कहा।संगठन के द्वारा परामर्श दात्री समिति की बैठक कराने हेतु निवेदन किया गया जिस पर उन्होने जल्द बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधि मंडल मे लिपिक संघ के राजेन्द्र पसपुल,व्याख्याता संघ के अजय गुरला,सहायक शिक्षक फेडेरेशन महेश शेट्टी वा राजेश मिश्रा,वाहन चालक संघ के महेश देवांगन,छ्ग शिक्षक संघ के नरेन्द्र शोरी,शिव समरथ,वन कर्मचारी संघ के लोकेश रेड्डी सहित छ्ग शालेय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि शामिल थे। कर्मचारी फेडरेशन ने किया नवपदस्थ कलेक्टर का स्वागत

09 Jan 2024 10:51AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

भैरमगढ़ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के जनपद हाल के पत्रकारों ने बैठक आयोजित कर पत्रकार संघ भैरमगढ़ ब्लाक इकाई का गठन किया। इस दौरान जिला बीजापुर के वरिष्ट पत्रकार कमलेश पैंकरा, वरिष्ट पत्रकार मो. याकूब खान, मो. अय्यूब खान सहित ब्लाक मुख्यालय के अन्य भागों से आए पत्रकार मौजूद थे। भैरमगढ़ ब्लॉक इकाई के सचिव श्रीनिवास झाड़ी ने बताया कि जिले से आए वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संरक्षक राजाराम गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, अध्यक्ष एलांगा राव, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महा सचिव श्रीनिवास झाड़ी, सह सचिव निलेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, संगठन सचिव संतोष देवांगन, कार्यकारणी सदस्य गोपीराम गोंदे, संदीप हलदर , सीताराम मांझी, लच्छूराम मौर्या, सुनीता कुंवर चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ट पत्रकार याकूब खान ने बधाई देते हुए पत्रकार हितों के लिए एकजुट रहने तथा आपसी मनमुटाव खत्म करने की बात कही। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहना व मिष्ठान्न खिला कर सभा का समापन किया गया। पत्रकार संघ भैरमगढ़ ब्लाक का गठन

24 Dec 2023 05:51AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

भैरमगढ़ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के जनपद हाल में के पत्रकारों ने बैठक आयोजित कर प्रेस क्लब सह पत्रकार संघ भैरमगढ़ ब्लाक इकाई का गठन किया। इस दौरान जिला प्रेस क्लब बीजापुर के वरिष्ट पत्रकार कमलेश पैंकरा, वरिष्ट पत्रकार मो. याकूब खान, मो. अय्यूब खान सहित ब्लाक मुख्यालय के अन्य भागों से आए पत्रकार मौजूद थे। प्रेस क्लब भैरमगढ़ ब्लॉक इकाई के सचिव श्रीनिवास झाड़ी ने बताया कि जिले से आए वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संरक्षक राजाराम गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, अध्यक्ष एलांगा राव, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महा सचिव श्रीनिवास झाड़ी, सह सचिव निलेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, संगठन सचिव संतोष देवांगन, कार्यकारणी सदस्य गोपीराम गोंदे, संदीप हलदर , सीताराम मांझी, लच्छूराम मौर्या, सुनीता कुंवर चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ट पत्रकार याकूब खान ने बधाई देते हुए पत्रकार हितों के लिए एकजुट रहने तथा आपसी मनमुटाव खत्म करने की बात कही। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहना व मिष्ठान्न खिला कर सभा का समापन किया गया।

22 Dec 2023 09:36AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी के निर्देशन में जनपद पंचायत बीजापुर द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत बीजापुर में किया गया। रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए सीईओ जनपद पंचायत श्री गीत सिन्हा एवं डिप्टी कलेक्टर श्री दिलीप उईके एवं विकास सर्वे ने स्वंय रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में रक्तदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। जिसमें ग्रामीण महिलाओं सहित जन सामान्य ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और 37 यूनिट से अधिक रक्तदान किया। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने रक्तदान करने वाले नागरिको को प्रशस्ति पत्र देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कलेक्टर श्री कटारा ने बताया कि बीजापुर जिले में एनीमिया पीड़ित महिलाओं की संख्या ज्यादा है जिसके कारण जिला अस्पताल ने पर्याप्त खून की व्यवस्था करनी पड़ती है। जिसके लिए जिले के युवा, महिला एवं आम नागरिको को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया और बहुत ही सुखद परिणाम रहा कि लोगो ने इस शिविर में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसी तरह अन्य ब्लॉक एवं नगरीय निकाय स्तर पर शिविर आयोजित कर रक्तदान के लिए लोगो को प्रेरित की जा रही है। शिविर के आयोजक सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर श्री गीत सिन्हा ने बताया कि रक्तदान के अलावा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 150 से अधिक लोगो ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। श्री गीत सिन्हा ने बताया कि लोगो के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए रक्तदान के लाभ को बताते हुए रक्तदान के प्रति भ्रांतियो को दूर करने की लोगो में जागरुकता लाने का पूरा प्रयास मैदानी अमलो द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर जिला प्रशासन एवं भारतीय रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान में जनपद पंचायत बीजाुपर द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल सहित जिला संगठक भारतीय रेडक्रास सोसायटी के श्री नरवेद सिंह ने रक्तदाओ को विशेष सहयोग किया एवं शिविर में अपनी महती भागीदारी सुनिश्चित की। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

25 Nov 2023 02:28PM,
by: Alanga rao