बीजापुर

Generic placeholder image

जिले का जगरगुंडा गांव तीन जिलों का जंक्शन है। ये नक्सलियों की उप राजधानी रहा है। 17 सालों से नक्सलियों और जवानों के बीच लोग जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। इस गांव में शाम 6 बजे के बाद कोई नहीं निकलता। 15 सालों से ये पूरा इलाका देश दुनिया से अछूता रहा है। इस गांव तक पहुंचने तीन जिलों सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा से 3 अलग-अलग सड़कें बन रही हैं । ये तीनों सड़कें जगरगुंडा के अलावा इन जिलों के करीब 100 गांवों के लिए बड़ी खुशियां व उम्मीदें लेकर आ रही हैं। यहां सुरक्षा बलों के जवानों ने सबसे ज्यादा 450 से ज्यादा आईईडी बम बरामद किए हैं।। जबकि 500 से ज्यादा स्पाइक्स भी मिले हैं।अब भी आए दिन आईईडी बम मिलता है। जवान जान हथेली पर लेकर सिर्फ इसलिए निकलते हैं कि यहां सड़क बन जाए और इलाका नक्सलमुक्त हो। इन सड़कों के निर्माण में सुरक्षा देते 55 जवानों की शहादत हो चुकी है। नक्सली की उप राजधानी में उम्मीद की सड़क

06 Jan 2021 03:03PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

नक्सली दंपति ने बुधवार को तेलंगाना में सरेंडर कर दिया। दोनों छत्तीसगढ़ में बीजापुर के रहने वाले हैं। सरेंडर के बाद दंपति ने कहा कि नक्सलियों ने उन्हें धोखा दिया।वह उनकी बातों में आकर संगठन से जुड़े थे। उन्हें लगा था कि CPI माओवादी कुछ अच्छा करेगी, लेकिन ये विकास विरोधी हैं। सरकार ने जब भी विकास का प्रस्ताव किया,ये विरोध में खड़े हो गए। विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया। वारंगल पुलिस कमिश्नर पी. प्रमोद कुमार के सामने नक्सली दंपति ने सरेंडर किया है। अन्नाराम, बीजापुर निवासी यमल नरेंद्र उर्फ संपत तेलंगाना की वाजेदु वेंकटपुरम एरिया कमेटी का कमांडर, तेलंगाना स्टेट कमेटी का कम्युनिकेशन इन- चार्ज और एक्शन टीम कमांडर का भी सदस्य है।जबकि उसकी पत्नी पोडियम देवी नक्सली संचार विभाग में सदस्य के रूप में काम कर रही थी।

31 Dec 2020 08:00AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

बीजापुर - सुरक्षाबलों की टीम ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। डीआरजी और सीएएफ 19 डी की संयुक्त टीम ने दो जिंदा आईईडी बम बरामद किया। मौके पर बीडीएस की टीम ने निष्क्रिय कर नक्सली मंसूबों को नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार गंगालूर-पुसनार मार्ग पर बुरजी के पास से जवानों ने दो आईईडी बरामद किया। सड़क निर्माण के दौरान 5- 5 किग्रा के दो आईईडी बरामद किया। मौके पर बीडीएस की टीम ने आईईडी को निष्क्रिय किया। बता दें कि नक्सली बीते कुछ दिनों से लगातार आइईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में नारायणपुर में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हुआ। वहीं अब फिर से बीजापुर के गंगालूर में आईईडी ब्लास्ट करने आईईडी बिछाया था। जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

15 Dec 2020 11:22AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार देर रात दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। दोनों ग्रामीणों का शव गांव के पास ही पड़ा मिला है। नक्सलियों ने ग्रामीणों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र के दो अलग - अलग गांवों का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने कमानार के हपकापारा और गायतापारा के रहने वाले सन्नू उईका और सुनील उईका की हत्या की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों को बुधवार देर रात घर से ही उनको अगवा कर ले गए थे। इसके बाद धारदार हथियार से मार डाला। हत्या के बाद दोनों के शवों को गांव के पास ही फेंक दिया गया है।

03 Dec 2020 09:32AM,
by: Imran Khan