बीजापुर

Generic placeholder image

बीजापुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेस वार्ता का आयोजन कर जिले के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 8 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है और रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है जो बेहद चिंता जनक हैं इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं है। रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया, यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में भाजपा की सरकार लगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 8 माह के कार्यकाल में महिलायें खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है उन्होंने आगे कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करवाना चाहिये, वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक 8 माह में प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुये है और 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गयी। बिना एफआईआर के एसपी ने घटना को नकार दिया, जबकि पॉक्सो एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर होना चाहिये उसके बाद जांच होनी चाहिये।भिलाई के बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो-दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के साथ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी मामले को नकारते है। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि पुलिस ने एफआईआर कब किया ? मेडिकल बोर्ड का गठन कब हुआ ? बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कब कराया गया ? घटना सरकार के संज्ञान में था। सरकार ने क्या कार्यवाही किया.? पॉक्सो एक्ट में FIR बिना किये क्लीनचीट दिये जाने के कारण एसपी पर कार्यवाही क्यों नहीं किया गया ? प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी, मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया। जशपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर मौन है। बीजापुर जिले में भी लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है भाजपा सरकार घटनाओं को रोक पाने में विफल है। विधायक विक्रम मंडावी प्रेस वार्ता में कहा कि इस मामले में कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि हम अपनी बहन, बेटियों की रक्षा की लड़ाई लड़ेंगे, आंदोलन करेंगे। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिये मजबूर करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य सोमारू नाग, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मंगल राणा, मनोज अवलम, इदरीश खान, वरिष्ठ कांग्रेसी गिरधारी लाल राठी, सह प्रवक्ता प्रवीण उद्दे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगबन्धु मांझी, महेश बेलसरिया, लक्ष्मण कुरसम, असंघटित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सदाशिव राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

02 Sep 2024 12:27PM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी लोकतंत्र की हत्या है।” अपने जारी विज्ञप्ति में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ED ने गिरफ़्तार किया है वह पूरी तरह से असंवैधानिक है, किसी राज्य ने अपना जनमत देकर पूर्णबहुमत से मुख्यमन्त्री बनाया है उन्हें ED द्वारा गिरफ़्तार करना पूरी तरह असंवैधानिक है। विधायक विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि जिस तरीक़े से देश में भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ माहौल है, इलेक्टोरल बॉण्ड को लेकर नाराज़गी है इससे ध्यान भटकाने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार देश के विपक्षी पार्टियों के नेताओं की टारगेट करके उन्हें परेशान करने का काम कर रहे है। विक्रम मंडावी ने कहा अपने आलोचकों से चुनावी रणनीति में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए यही लोकतंत्र होता है, मगर मोदी सरकार देश की सारी संस्थाओं की ताक़त का अपनी राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर देश की संस्थाओं को कमजोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ़ है। विधायक विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में कहा कि देश के विपक्ष की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ़्रीज कर दिये गये है। तमाम राजनीतिक दल और उनके नेताओं पर ED, CBI और IT का ग़लत उपयोग करना ग़लत है। ऐसे कामों से निश्चित रूप से लोकतंत्र कमजोर होता है।

23 Mar 2024 05:00PM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने गुरुवार को बीजापुर में प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि ग्राम पचायत गंगालूर मे गायता पारा से गुन्नापारा के मध्य एक पुलिया निर्माण हुआ जिसकी लागाल लगभग 49 लाख रुपये बताई जा रही है जिसका निर्माण भाजपा नेता एवं गंगालूर के सरंपच राजू कलमूम के द्वारा बनाया जा रहा था, जिसमें भाजपा नेता राजू कलमूम द्वारा भारी भष्ट्राचार किया गया है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि पुलिया निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन बानाया गया है, जब से प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी है, तब लागातार भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा सरकार के सरंक्षण में अधिकारियो के ऊपर दबाव डालकर इस तरह के भष्ट्राचार को अजान दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी शासन - प्रशासन से मांग करती है कि पुलिया निर्माण कार्य में भष्ट्राचार करने वाले भाजपा नेता राजू कलमू पर कार्यवाही करे। प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि ज़िला कांग्रेस कमेटी ने इस पूरे मामले की जाँच के लिए ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम के नेतृत्व में 8 सदस्यीय जाँच दल बनायी है जिसमें संयोजक- शंकर कुड़ियम, सदस्य- कमलेश कारम, सदस्य- नीना रावतिया, सदस्य- बसंत राव ताटी, सदस्य- सोमारू राम कश्यप, सदस्य, श्रीमति सरिता चापा, सदस्य- श्रीमति पार्वती कश्यप, सदस्य- श्रीमति संतकुमारी मण्डावी आदि को शामिल किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमती बोधि ताती, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, पार्षद प्रवीण डोंगरे, पार्षद कविता यादव, जिला महामंत्री सुखदेव नाग, जितेंद्र हेमला, सह प्रवक्ता प्रवीण उद्दे, सुरेंद्र चापा सुनील उद्दे, सुरेश शोढ़ी, गिरधारी लाल राठी और वीरेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

22 Mar 2024 06:33AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर  कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा आदेश पारित किया गया है। जिसके तहत लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के संपादन में डीजल एवं पेट्रोल की अतिरिक्त आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन कार्य के दौरान कर्मचारी/अधिकारियों एवं सामग्री के परिवहन हेतु वाहनों का प्रयोग होगा। जिसके लिए पेट्रोल/डीजल की आवश्यकता होगी। इस हेतु समस्त प्रोपराईटर डीजल/ पेट्रोल पंप जिला बीजापुर में सम्पूर्ण निर्वाचन अवधि की समाप्ति तक पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखेंगे। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध न होने की दशा में (छ०ग०) मोटर स्पिरिट एवं हाई डीजल आयल (अनुज्ञापन एवं नियंत्रण) आदेश 1980 के तहत जारी अनुज्ञप्ति की शर्त का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण उत्तरदायित्व पेट्रोल पम्प संचालक का होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

21 Mar 2024 01:41AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89 बीजापुर (अजजा) अंतर्गत आने वाले 99 मतदान केन्द्रों को विस्थापित किया गया है जिसके अंतर्गत अस्थाई मतदान केन्द्र करकावाड़ा के जगह प्रस्तावित मतदान केन्द्र रेसिडेंसियल स्कूल (पोटाकेबिन) करकेली कक्ष क्रमांक 01, नेतीवाड़ा के जगह प्रस्तावित मतदान केन्द्र रेसिडेंसियल स्कूल (पोटाकेबिन) करकेली कक्ष क्रमांक 02, इसी तरह मतदान केन्द्र सेण्ड्रा के जगह प्रस्तावित मतदान केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक भोपालपटनम कक्ष क्रमांक 01, चेरपल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक भोपालपटनम कक्ष क्रमांक 02, अन्नापुर के जगह प्रस्तावित मतदान केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक भोपालपटनम कक्ष क्रमांक 03, मट्टीमरका प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन वाडला, पीलूर प्रस्तावित मतदान केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक भोपालपटनम कक्ष क्रमांक 04, बड़ेकाकलेर प्रस्तावित मतदान केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक भोपालपटनम कक्ष क्रमांक 05, इरपागुट्टा प्रस्तावित मतदान केन्द्र स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ठ इंग्लिश मीडियम स्कूल भोपालपटनम कक्ष क्रमांक 02, एड़ापल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ठ इंग्लिश मीडियम स्कूल भोपालपटनम कक्ष क्रमांक 03, पालसेगुण्डी प्रस्तावित मतदान केन्द्र स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ठ इंग्लिश मीडियम स्कूल भोपालपटनम कक्ष क्रमांक 04, नेतीकाकलेर प्रस्तावित मतदान केन्द्र रेसिडेंसियल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्रमांक 03, दुड़ेपल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र रेसिडेंसियल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्रमांक 04, कुंगलेर प्रस्तावित मतदान केन्द्र पुराना हाई स्कूल बेदरे, केरपे प्रस्तावित मतदान केन्द्र रेसिडेंसियल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्रमांक 05, रेंगावाया प्रस्तावित मतदान केन्द्र कन्या आश्रम करकेली कक्ष क्रमांक-02, मुकावेली प्रस्तावित मतदान केन्द्र पुराना बालक आश्रम फरसेगढ़ कक्ष क्रमांक -01, सागमेटा प्रस्तावित मतदान केन्द्र पुराना बालक आश्रम फरसेगढ़ कक्ष क्रमांक -02, कांडलापर्ती प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन अतिरिक्त कक्ष उल्लूर, अन्नाराम प्रस्तावित मतदान केन्द्र आंगनबाड़ी केन्द्र कोत्तुर, पोषणपल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला भवन पेददामाटूर कक्ष क्रमांक -02, कारकावाया प्रस्तावित मतदान केन्द्र आश्रम शाला भवन देपला कक्ष क्रमांक-02, दम्पाया प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला भवन दुधेड़ा कक्ष क्रमांक -01, बन्देपर्रे प्रस्तावित मतदान केन्द माध्यमिक शाला भवन पेगड़ापल्ली, एड़कापल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र बालक आश्रम जारामरका करकेली कक्ष क्रमांक -01, जारामरका प्रस्तावित मतदान केन्द्र बालक आश्रम जारामरका करकेली कक्ष क्रमांक -02, नुगूर प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला बेदरे कक्ष क्रमांक -01, लंकामाड़ा प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्रयोग शाला भवन हाई स्कूल बेदरे कक्ष क्रमांक -01, मुरूमवाड़ा प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्रयोग शाला भवन हाई स्कूल बेदरे कक्ष क्रमांक -02, जाटलूर प्रस्तावित मतदान केन्द्र पंचायत भवन बेदरे, बोटेर प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्रस्तावित मतदान केन्द्र पुराना पंचायत भवन हुर्रागुबाली, बेदरे, कोमहू प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला पुसनार कक्ष क्रमांक -01, आकलंका प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन कुटरू कक्ष क्रमांक -03, गुट्टामंगी प्रस्तावित मतदान केन्द्र पुराना माध्यमिक शाला मंगापेठा, जैगुर-1 प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला माटवाड़ा कक्ष क्रमांक -01, जैगुर-2 प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला माटवाड़ा कक्ष क्रमांक -02, मोरमेड़-1 प्रस्तावित मतदान केन्द्र हाई स्कूल भवन तोयनार कक्ष क्रमांक -02, मोरमेड़-2 प्रस्तावित मतदान केन्द्र हाई स्कूल भवन तोयनार कक्ष क्रमांक -03, कान्दुलनार प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन चिन्नाकवाली कक्ष क्रमांक -02, वंगापल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन मद्देड़ कक्ष क्रमांक -03, मीनूर प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन केसाईगुड़ा कक्ष क्रमांक -02, लोदेड़ प्रस्तावित मतदान केन्द्र हाई स्कूल भवन पामगल कक्ष क्रमांक -02, संकनपल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र जनपद प्राथमिक शाला भवन कोंगुपल्ली (अतिरिक्त कक्ष) क्रमांक -01, एंगपल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र जनपद प्राथमिक शाला भवन कोंगुपल्ली (अतिरिक्त कक्ष) क्रमांक -02, सन्ड्रेल प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन मोदकपाल कक्ष क्रमांक -03, छोटेतुमनार प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन जांगला, कोतरापाल प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला कोतरापाल राहत शिविर माटवाड़ा, इदेर प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन चिहका कक्ष क्रमांक -02, बड़ेपल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला चिहका कक्ष क्र 01, बिरियाभूमि प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन चिहका कक्ष क्र. 03, ताकिलोड़ प्रस्ताावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला चिहका अतिरिक्त कक्ष, डूंगा प्रस्तावित मतदान केन्द्र बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमला पारा) कक्ष क्रमांक 02, पीड़ियाकोट प्रस्तावित मतदान केन्द्र बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमला पारा) कक्ष क्रमांक 03, कलहाजा प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला पुसनार कक्ष क्रमांक 02, थुलथुली प्र्रस्तावित मतदान केन्द्र बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रमांक 01 (विस्थापित सडार), बाकेली प्रस्तावित मतदान केन्द्र बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रमांक 02 (विस्थापित सडार), मंगनार-1 प्रस्तावित मतदान केन्द्र बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रमांक 03 (विस्थापित सडार), मंगनार-2 प्रस्तावित मतदान केन्द्र बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रमांक 04 (विस्थापित सडार), पल्लेवाया प्रस्तावित मतदान केन्द्र बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमला पारा) कक्ष क्रमांक 01, धरमा प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला चिहका कक्ष क्र 02, बेलनार -1 प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला (नेलसनार हेमला पारा) कक्ष क्रमांक 01, बेलनार -2 प्रस्तावित मतदान केन्द्र आदर्श आंगनबाड़ी नेलसनार (हेमला पारा) कक्ष क्रमांक 1, बेलनार -3 प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला (नेलसनार हेमला पारा) कक्ष क्रमांक 02, भटवाड़ा प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन चिहका अतिरिक्त कक्ष, कडेर प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन पेदाकोड़ेपाल कक्ष क्रमांक 02, संतषपुर प्रस्तावित मतदान केन्द्र आंगनबाड़ी केन्द्र पामलवाया, मनकेली प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला भवन संजय पारा बीजापुर कक्ष क्रमांक 2, लंकापल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला भवन ईलमिड़ी कक्ष क्रमांक 01, पदेड़ा प्रस्तावित मतदान केन्द्र जनपद पूर्व माध्यमिक शाला भवन चेरपाल कक्ष क्रमांक 03, कड़ेनार प्रस्तावित मतदान केन्द्र स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेरपाल कक्ष क्रमांक 01, चेरकन्टी स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेरपाल कक्ष क्रमांक 02, पेद्दाजोजेर प्रस्तावित मतदान केन्द्र आश्रम शाला भवन रेड्डी कक्ष क्रमांक 1, कमकानार प्रस्तावित मतदान केन्द्र आश्रम शाला भवन रेड्डी कक्ष क्रमांक 2, पुलादी प्रस्तावित मतदान केन्द्र पंचायत भवन पिनकोन्डा, हल्लूर प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला केशकुतुल कक्ष क्रमांक 02, मल्लूर प्रस्तावित मतदान केन्द्र हाईस्कूल भवन गंगालूर कक्ष क्रमांक 1, सावनार प्रस्तावित मतदान केन्द्र स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेरपाल कक्ष क्रमांक 04, पेदाकोरमा प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन पामलवाया कक्ष क्रमांक 01, सेमलडोडी प्रस्तावित मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला भवन ईलमिड़ी कक्ष क्रमांक 02, लिंगागिरी प्रस्तावित मतदान केन्द्र पोटाकेबिन बासागुड़ा कक्ष क्रमांक 01, धरमापुर-1 प्रस्तावित मतदान केन्द्र पोटाकेबिन बासागुड़ा कक्ष क्रमांक 02, धरमापुर-2 प्रस्तावित मतदान केन्द्र पोटाकेबिन बासागुड़ा कक्ष क्रमांक 03, पिड़िया प्रस्तावित मतदान केन्द्र हाईस्कूल भवन गंगालूर कक्ष क्रमांक 2, अण्डारी-1 प्रस्तावित मतदान केन्द्र हाईस्कूल भवन गंगालूर कक्ष क्रमांक 3, अण्डारी-2 प्रस्तावित मतदान केन्द्र हाईस्कूल भवन गंगालूर कक्ष क्रमांक 4, पुसबाका प्रस्तावित मतदान केन्द्र पोटाकेबिन बासागुड़ा कक्ष क्रमांक 05, मारूढ़बाका-1 प्रस्तावित मतदान केन्द्र जनपद प्राथमिक शाला उसूर कक्ष क्रमांक 01, मारूढ़बाका-2 प्रस्तावित मतदान केन्द्र हाईस्कूल तिम्मापुर, मारूढ़बाका-3 प्रस्तावित मतदान केन्द्र जनपद प्राथमिक शाला उसूर कक्ष क्रमांक 02, भुसापुर उर्फ भुसागुड़ा प्रस्तावित मतदान केन्द्र आंगनबाड़ी केन्द्र गलगम, पुजारीकांकेर प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन गलगम कक्ष क्रमांक 02, कोत्तापल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र ग्राम पंचायत भवन गलगम, धरमारम -1 प्रस्तावित मतदान केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामेड़ कक्ष क्रमांक 04, धरमारम -2 प्रस्तावित मतदान केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामेड़ कक्ष क्रमांक 03, कोण्डापल्ली प्रस्तावित मतदान केन्द्र बालक आश्रम तर्रेम, दारेली-1 प्रस्तावित मतदान केन्द्र हाईस्कूल पामेड़ कक्ष क्रमांक 01, दारेली-2 प्रस्तावित मतदान केन्द्र हाईस्कूल पामेड़ कक्ष क्रमांक 02, काऊरगट्टा प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन पामेड़ कक्ष क्रमांक 02 एवं यमपुर प्रस्तावित मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन पामेड़ कक्ष क्रमांक 03,को प्रस्तावित किया गया है।

13 Mar 2024 01:06AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 13320 करोड़ रूपये की राशि अंतरण किया। जिसमें बीजापुर जिले के 17142 किसान भी शामिल है। जिन्हे 93 करोड़ 10 लाख रूपये से अधिक राशि का उनके खाते में अंतरित हुआ। जिले में पहली बार 1 लाख मीट्रीक टन से अधिक धान का उपार्जन हुआ है। कृषक उन्नति योजना का जिला स्तर पर कार्यक्रम मिनी स्टैडियम में हुआ। वहीं भैरमगढ़, उसूर एवं भोपालपटनम के ब्लॉक मुख्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जिले के हजारों की संख्या में किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को सुना और राशि अंतरित करने पर बधाई दी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने प्रति क्विंटल धान की कीमत 31 सौ रूपए किए जाने की घोषणा की थी जिसके अंतर की राशि जल्द प्रदाय करने की बात की गई थी उसी घोषणा को अमल में लाकर आज किसानों को उनके अंतर की राशि प्रदाय की गई है। बीजापुर मिनी स्टैडियम में एलईडी स्क्रीन पर किसानों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा वहीं कृषि, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुधन, मत्स्य एवं सहकारी समिति द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसका अवलोकन करते हुऐ कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बी पुष्पाराव एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार कर किसानों को उन्नत कृषि के लिए प्रेरित करने की समझाइस दी गई। इस दौरान ग्राम पंचायत रेड्डी के निवासी प्रगतिशील कृषक श्री रतनैया मरकाम ने बताया कि वह 5 एकड़ कृषि भूमि पर खरीफ में धान के अलावा रबी मौसम में तरबूज, फूलगोभी, टमाटर सहित अन्य सब्जियां लगाते हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हे ड्रीप सिंचाई संयत्र, शेडनेट हाऊस, पैक हाऊस और मल्चिंग दिया गया है। खेती-किसानी में उन्नत तकनीक से अच्छी आमदनी होने की बात बताई। वर्तमान खरीफ वर्ष में रतनैया ने 80 क्विंटल धान बेचा है आज उन्हे अंतर की राशि मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी की एक और गारंटी आज पूरी हो गई है। प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को उनके परीश्रम को सम्मान दिया है। इसके लिए वह उनके हृदय से आभारी हैं। छोटे तुमनार निवासी कृषक श्री लिंगुराम ठाकुर जो एक प्रगतिशील कृषक हैं लिंगुराम ने धान के कुल 64 देशी वैरायटी का बीज संग्रहण किया है जिसमें 22 प्रकार वैरायटी के संग्रहण हेतु कृषि विश्व विद्यालय दिल्ली से पुरूस्कार मिला है। लिंगुराम ने अंतर की राशि मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए किसानों के हित में बड़ा निर्णय बताया और किसान अब उत्साहित होकर कृषि कार्य को उन्नत तरीके से करेंगे ताकि अपनी आर्थिक प्रगति कर सके। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने बीजापुर जिले के किसानों को शुभकामनाएं दी कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने किसान अब बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। पहली बार जिले में 1 लाख मीट्रीक टन से अधिक धान का उपार्जन होने से सभी किसानों को बधाई देते हुए उन्नत कृषि को अपनाकर अपने आजिविका को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री पाण्डेय ने कहा कि सुशासन का सुर्याेदय के तहत लगातार किसानों, महिलाओं, ग्रामीणों के हित में निरंतर निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिया जा रहा है। चाहे वह वर्षो पुराना रूका हुआ धान का बोनस हो, प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्के घर का निर्माण, महतारी वंदन योजना के तहत दी गई राशि और आज कृषक उन्नति के तहत अंतर की राशि मिला। बीजापुर जिले के किसान विपरीत परिस्थितियों में श्री अपना हौसला कायम रखते हैं। सिंचाई के स्त्रोत मैदानी जिलों से कम होने के बावजूद पैदावार में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और जिला प्रशासन शासन के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान एक प्रगतिशील कृषक को ट्रेक्टर की चाबी सौंपा गया और एक कृषक को कृषि यंत्र प्रदाय किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न एजेंसियों द्वारा ट्रेक्टरों का प्रदर्शनीय भी लगाया गया था। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बी पुष्पाराव, पार्षद नंदकिशोर राणा, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, संयुक्त कलेक्टर  कैलाश वर्मा, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल सहित कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुधन मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

13 Mar 2024 01:06AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा के नेतृत्व में सोमवार दिनांक 11-03-2024 को पांच सदस्यीय दल बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना अंतर्गत चिन्ताकोंटा गांव में स्थित आवासीय पोटाकेबिन में आग लगने की घटना की जाँच की है। इस घटना में एक 04 वर्षीय आदिवासी बालिका की आग में जलने से मौत हो गई थी। इस पूरे घटना की वास्तविकता जानने जांच दल चिंताकोंटा पोटाकेबीन में अध्ययन कर रही छात्राओं, विद्यालय प्रशासन, पीड़ित परिवार तथा ग्रामवासियों से चर्चा कर घटित अग्निकाण्ड की वास्तविकता से अवगत हुए हैं। पाँच सदस्यीय जाँच दल अपना विस्तृत प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेगा। जाँच दल को सभी छत्रावासी छात्र, शिक्षक, अधीक्षक व परिजनों ने बताया कि आगजनी की घटना घोर लापरवाही के कारण हुई है। जहां पर सुरक्षा के कोई भी पुख़्ता इंतज़ाम नहीं थे और न ही पोटाकेबिन में अग्निशमक यंत्र लगाए गए थे। प्रशासन का कोई भी अधिकारी समय समय पर निरीक्षण करने नहीं गये। अधिकारी निरीक्षण के नाम पर केवल औपचारिकताएँ निभाते रहे। जिसका ख़ामियाज़ा छात्राओं को उठाना पढ़ रहा है और चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पोटाकेबेन में आग लगने से लाखों रुपये के सरकारी संपत्ति का नुक़सान हुआ है। ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने ज़िला मुख्यालय बीजापुर में इस पूरे मामले पर सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने प्रशासन और सरकार से माँग करते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराये और दोषियों पर कार्यवाही हो। विधायक विक्रम मण्डावी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार घटनाये घट रही है जिसमे आदिवासियों की मौत हो रही है,शासन प्रशासन में सूद लेने वाला कोई नही है। कुछ दिन पूर्व ही एक आदिवासी छात्र के सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला अभी सुलझा ही नही था, की चिन्ताकोंटा पोटाकेबीन में आग लगने से एक 04 वर्षीय आदिवासी बालिका की मौत हो गई है। विधायक विक्रम ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि इन सभी घटनाओं की पूरी ततपरता के साथ जल्द उच्चस्तरीय जांच हो और इन सभी घटनाओं में जो भी दोषी पाया जाता है, उस पर कड़ी कार्यवाही हो, अगर दोषियों पर कार्यवाही नही होती है तो काँग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिमेदारी शासन व प्रशासन की होगी। प्रेस वार्ता में पीसीसी सदस्य विमल सुराणा, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य बसन्त राव ताटी, जनपद अध्यक्षा श्रीमती बोधि ताती, जनपद अध्यक्षा सुश्री अनिता तेलम, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, जिला काँग्रेस कमेटी महामन्त्री सुकदेव नाग, जितेंद्र हेमला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गीता कमल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, मनोज अवलम, पार्षद लक्ष्मण कड़ती सहित बड़ी संख्या में काँग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद।

13 Mar 2024 01:06AM,
by: Alanga rao