बीजापुर स्वच्छ भारत मिशन के तहत 01 अक्टूबर को आयोजित कैम्पेन मे स्वच्छता का संदेश देने सामूहिक श्रमदान करते हुए हेल्थ वेलनेस सेंटर जांगला मे महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानियों ने अपनी भागीदारी निभाई और लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता घर,परिवार और अपने परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।
03 Oct 2023 01:26AM,by: Alanga rao
बीजापुर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने 02 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कलेक्टोरेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर हमेशा चलने, उनके बताए गए सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपने व्यवहारिक जीवन में शामिल कर सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी महात्मा गांधी के त्याग, बलिदान एवं देश को स्वतंत्र कराने मे उनके योगदान की महती भूमिका है जो हमेशा याद किया जाएगा महात्मा गांधी जैसे महापुरुष के हम सदैव ऋणी रहेंगे।इस अवसर सभी अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी, डिप्टी कलेक्टर श्री दिलीप उइके, सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण एवं कर्मचारी मौजूद थे।
02 Oct 2023 10:25AM,by: Alanga rao
बीजापुर कलेक्टर, एसपी, सीआरपीएफ के जवान सहित जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने हाथ में झाडू, फावडा, बाल्टी लेकर नगर के विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया एवं कलेक्टर ने इस दौरान सभी दुकानदारो को स्वच्छता पर ध्यान देने, अपने-अपने परिसर को स्वच्छ रखने, डस्टबीन का उपयोग करने समझाईस दी। स्वच्छता अभियान अन्तर्गत पुराना पेट्रोल पंप, नया बस स्टैंड, मुख्य मार्ग के किनारे, पुराना बस स्टैंड सहित सभी वार्डो में स्वच्छता अभियान के तहत लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बीजापुर नगरपालिका सहित नगर पंचायत भोपालपटनम एवं भैरमगढ़ में भी लोगों ने स्वच्छता अभियान में बढ ़चढ़कर हिस्सा लिया। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने आमजनों को इस स्वच्छता अभियान में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की थी। जिस पर लोगों ने सहर्ष स्वप्रेरित होकर एक घंटा स्वच्छता के लिए भागीदारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों को बताया और स्वच्छता शपथ दिलाई। जिसमें स्वच्छता के लिए समय निकालने, सजग रहने, लोगों को जागरुक करने और स्वच्छ भारत का निर्माण करने में अपना योगदान देने की बात कही। इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.आर. बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी श्री केएस मशराम, कार्यपालन अभियंता सीएसईबी श्री डीएस उर्वसा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण, सीआरपीएफ एवं छ.ग. पुलिस के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शहीद वेंकटराव महाविद्यालय के विद्यार्थी , राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियांे ने भी सीआरपीएफ 170 बटालियन के जवानों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल होकर नगर के विभिन्न वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया।
01 Oct 2023 12:27PM,by: Alanga rao
बीजापुर जिले के ए/222 बटालियन सीआरपीएफ कैंप तथा जांगला पुलिस थाना के जवानों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर जांगला में साफ सफाई के साथ ही स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस सफाई अभियान का सफल संचालन सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री बी वेंकट रेड्डी के नेतृत्व में हुआ। स्वच्छता अभियान के तहत आयुष्मान अस्पताल जांगला के स्वास्थ्य कर्मी, उच्च माध्यमिक विद्यालय व बालक आश्रम के विद्यार्थी तथा शिक्षकों, ग्राम पंचायत जांगला के सरपंच, पटवारी एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने भी इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए बढ चढकर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी धर्माराम तिर्की, निरीक्षक मोहम्मद महताब, जांगला थाना पुलिस बल व ए/222 बटालियन सीआरपीएफ के समस्त जवान उपस्थित थे। सीआरपीएफ कैंप जांगला ने शुरू किया स्वच्छता अभियान।
01 Oct 2023 10:21AM,by: Alanga rao
बीजापुर प्रदेश के मुखिया माननीय श्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की दूरगामी सोच वाणिज्य व आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के मार्गदर्शन व बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी के द्वारा किये जनकल्याणकारी विकास कार्यो से प्रभावित हो कर भैरमगढ़ ब्लाक के फुलगट्टा से (पांच) महेश कड़ती, नीला राम कडती, झूमर कडती, मुन्ना कश्यप,मानसिंग यादव व तड़केल से (तेरह) रमेश ककेम, सोना राम रैयाम,सुकरु रैयाम,अर्जुन रैयाम,धनीराम रैयाम,सोमारू रैयाम,सीता राम हेमला,सुकारू हेमला,सुकलु हेमला,सोमारू ककेम, मासाराम उरसा, छन्नू ककेम,राजा राम हेमला सभी (अठारह) लोगो ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है, विधायक निवास बीजापुर में क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी,जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष लालू राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,जिला पंचायत सदस्या श्री मति नीना रावतिया उद्दे,जनपद उपाध्यक्ष सोनू राम पोटाम,जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव सुखदेव नाग,नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर ने सभी नव प्रवेशी लोगो को कांग्रेस पार्टी का गमछा व फूलमाला पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कांग्रेस के लिये समर्पित हो कर काम करने का भी संकल्प लिया है।
01 Oct 2023 09:11AM,by: Alanga rao
बीजापुर कम्युनिटी इमर्सन के दौरान पीरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो गोपीनाथ पात्रा, आईसीडीएस सेक्टर पर्यवेक्षक शिला नाग, पंचायत सचिव बोंडकु राम ओपोडियामी, ग्राम सभा अध्यक्ष सुधराम कोरसा, वार्ड पंच जीतेंद्र लेपम, राजीव युवा मितन क्लब के अध्यक्ष संजय मिच्चा, सचिव रमेश मिच्चा और की सक्रिय भागीदारी के साथ तुमला गांव के लोगों की उपस्थिति से गुदमा ग्राम पंचायत के अंतर्गत तुमला आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण वाटिका का निर्माण किया गया। बच्चों और महिलाओं में कुपोषण और एनीमिया की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। पोषण, गर्भावस्था देखभाल के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। गांव के विकास में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गयी. उस दिन एक स्वस्थ नागरिक बनने के साथ ही उन्होंने स्वस्थ भारत, शिक्षित भारत और सशक्त भारत बनाने का संकल्प लिया.
01 Oct 2023 09:00AM,by: Alanga rao
बीजापुर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में अंडर-14 सॉफ्टबाल बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय खेलकूद का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक राजनांदगांव जिले में किया गया । 23वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में बस्तर संभाग की सॉफ्टबॉल बालिका टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया जहां टीम में बीजापुर की 8बालिकाएं शामिल थी।अनुराधा कोवाशी ,शिल्पा मरपल्ली, अस्मिता मरपल्ली, त्रिवेणी मरपल्ली, अंजली तेलाम, जाह्नवी राउत, सारे दुब्बा और रिंकी हेमला टीम के साथ अकादमी के सहायक कोच कृष्णा डोडी मौजूद थे समस्त जानकारियां अकादमी के हेड कोच सोपान कर्णवार ने दी राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद में बस्तर संभाग को कांस्य पदक
01 Oct 2023 09:00AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








