बीजापुर ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम सोमवार को ग्राम पंचायत तुमनार में चार गली सड़कों एवं तुमनार के स्टेडियम में मंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया है। ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम ने जिन चार गली सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया है उनमें प्रमुख रूप से तुमनार मुख्य मार्ग से कुमार पारा 1.5 किलो मीटर, तुमनार मुख्य सड़क से कुडियम पारा 1.5 किलो मीटर, तुमनार मुख्य सड़क से डोंगरी पारा 1.5 किलो मीटर और ग्राम पंचायत तुमनार के कोयाइटपाल से स्कूलपारा 1.5 किलो मीटर शामिल है, जिनकी कुल लम्बाई 06 किलो मीटर है, इसके अलावा ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम ने तुमनार स्टेडियम में मंच निर्माण कार्य का भूमि भी भूमि पूजन किया है। तुमनार पंचायत के ग्रामीण गली सड़कों के निर्माण और स्टेडियम में मंच निर्माण की माँग लम्बे समय से कर रहे थे। गली सड़कों और मंच के निर्माण की भूमि पूजन के दौरान जनपद पंचायत बीजापुर के उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, तुमनार के सरपंच संदीप तेलम, उपसरपंच पाकलु तेलम, राजू तेलम और बधरू तेलम के अलावा बड़ी संख्या में तुमनार पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे। शंकर कुडियम ने तुमनार पंचायत में गली-सड़कों का किया भूमि पूजन
02 Jan 2023 01:50PM,by: Alanga rao
बीजापुर क्रेडा विभाग बीजापुर द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर में ऊर्जा क्लब का गठन कर ऊर्जा संरक्षण जागरूकता, चित्रकला, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, बेसिक एनर्जी ऑडिट प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिसम्बर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक किया गया। जिसमें स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लिया। 20 दिसम्बर 2022 को प्रत्येक प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। जिसमें चित्रकला में पवन कुरसम 10वीं प्रथम स्थान, धर्मेन्द्र गुप्ता 11वीं द्वितीय स्थान, सुहासनी पिरला 11वीं तृतीय स्थान स्लोगन प्रतियोगिता में आरतू दूब्बा कक्षा 11वीं प्रथम, ममता नेताम कक्षा 09वीं द्वितीय, हिमांशु गुरला कक्षा 11वीं तृतीय स्थान, प्रश्नोत्तरी ग्रुप प्रेक्षा अय्यर, दीक्षा मिश्रा, समीर हपका, नजीर अहमद प्रथम स्थान, बेसिक एनर्जी ऑडिट में अंशिका विश्वकर्मा 11वीं उत्कृष्ट कार्य के लिए शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिसमें क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी श्री मनीष सिंह नेताम, ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम अधिकारी श्री मनीराम साहू व स्वामी आत्मानंद बीजापुर के उप प्राचार्य श्री मनोज अल्लूर, कु0 साधना जैन ऊर्जा गुरू एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।
22 Dec 2022 05:23AM,by: Alanga rao
बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास श्री लुपेन्द्र महिनाग विभाग के मार्गदर्शन में शासकीय माध्यमिक शाला ईटपाल में बाल संरक्षण एंव किशोर सशक्तिकरण, बाल-विवाह रोकथाम,बालश्रम, बाल यौन शोषण,बाल तस्करी,बच्चो के साथ मारपीट करना, बाल अपहरण, चाईल्ड हेल्प लाईन नं 1098, बच्चो को भिक्षावृती मे धकेलना या भिक्षावृती करवाना, बच्चो को शराब या नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिऐ प्रेरित करना,शाला त्यागी बच्चे से संबंधित मुद्दों पर जिला समन्वयक सी-3 श्री प्रशांत ठाकरे द्वारा उन्मुखीकरण किया गया साथ हीअध्यापको द्वारा प्रत्येक माह ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति (VLCPC) की नियमित रूप से बैठक आहूत करने की पहल पर जोर दिया गया और बैठक मे बच्चों एवं किशोर बालक-बालिकाओं से जुड़ी समस्या जैसे बाल-विवाह, बाल श्रम, पलायन, शालात्यागी किशोर किशोरी,बाल अपराध के विषय मे नियमित चर्चा एवम कार्यवाही पर उन्मुखीकरण किया गया और नीति आयोग पिरामल फाॅउन्डेशन के जुबेर आलम के द्वारा स्वास्थ,पोषण और स्वच्छता के बारे बताया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के अंत मे सभी बच्चो को बालविवाह रोकथाम के लिऐ सहयोग करने संबधी शपथ दिलाई गई। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के लिऐ !स्कूल के प्रार्चाय श्री अजय कुमार गुरला, अध्यापक श्री.अरुण कुमार सिंह, श्री प्रकाश भोयर, अध्यापिका श्रीमती नाहिद रिजवी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
22 Dec 2022 05:23AM,by: Alanga rao
बीजापुर के ब्लाक भैरमगढ़ अनुविभाग अर्न्तगत मिनगाचल नदी पर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया। तहसीलदार भैरमगढ़ श्री जुगल किशोर पटेल एवं तहसीलदार कुटरू द्वारा कार्यवाई करते हुए अवैध परिवहन मे संलग्न वाहन को जब्त कर नैमेड़ थाना को सुपुर्द किया गया। अवैध रेत परिवहन करने वालों पर तहसीलदार ने की कार्यवाही
22 Dec 2022 05:23AM,by: Alanga rao
अपने दो दिवसीय दौरे पर बीजापुर के विधायक और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी भोपालपटनम क्षेत्र के दौरे पर है रहे अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे भोपालपटनम नगर पंचायत में एक ही दिन में 36 निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर एक नया इतिहास रच दिया है जिनमे नगर के सड़क चौड़ीकरण, आर सी सी नाली निर्माण, बी. टी. सड़क निर्माण, सी. सी सड़क निर्माण, आर. सी. सी. बॉक्स पुलिया निर्माण, सांस्कृतिक भवन में टाइल्स निर्माण एवं विद्युत कार्य प्रमुख रूप से शामिल है। सभी 39 निर्माण कार्य के लिए नगर पंचायत भोपालपटनम द्वारा लगभग 5 करोड़ 41 लाख रुपए खर्च किए जाने की सम्भावना है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार बीजापुर जैसे क्षेत्र के विकास को लेकर कटिबद्ध है यही कारण है की भोपालपटनम में एक ही दिन में विभिन्न 36 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया है जिनके निर्माण के लिए लगभग 5 करोड़ 41 लाख रुपए खर्च किए जाएँगे। नगर पंचायत भोपालपटनम की अध्यक्ष कुमारी रिंकी कोरम ने कहा कि “भोपालपटनम में सड़क चौड़ीकरण, आर सी सी नाली निर्माण, बी. टी. सड़क निर्माण, सी. सी सड़क निर्माण, आर. सी. सी. बॉक्स पुलिया निर्माण, सांस्कृतिक भवन में टाइल्स निर्माण एवं विद्युत कार्य की माँग नगरवासी लम्बे समय से कर रहे थे जिसे बुधवार को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने भूमि पूजन कर पूरा कर दिया है आने वाले समय में भोपालपटनम नगर के सर्वांगीण विकास के लिए नगरवासियों की मंशा अनुरूप कार्ययोजना बनाकर विकास कार्य करेंगे।” इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के सदस्य एवं ज़िला पंचायत सदस्य बसन्त राव ताटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष कुमार बोरे, कृषि मंडी अध्यक्ष गौतम कामेश्वर ,जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम के अध्यक्ष रमेश पामभोई, टी. गोवेर्धन राव, अनीश खान, सहित नगर पंचायत भोपालपटनम के सभी पार्षदगण के अलावा बड़ी संख्या में भोपालपटनम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण विधायक विक्रम मंडावी के दौरे के दौरान साथ रहे।
20 Dec 2022 02:35AM,by: Alanga rao
बीजापुर छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्षाें की उपलब्धि पर आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं की फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन बीजापुर जिले के सुदूर एवं अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत तर्रेम के हाट-बाजार में लगाया गया। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुदूर क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वन अधिकार पत्र, हाट-बाजार क्लिनीक, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान जैसे विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। प्रचार सामग्री मासिक पत्रिका, जनमन, न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल पुस्तक सहित पाम्पलेट, ब्राउसर इत्यादि निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित शिविर का ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा एक ही जगह विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है। इस दौरान ओयाम बुधरू, ढोडी भीमा, कोरसा लखमा, कुरसम जोगी सहित विभिन्न ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी ली और शासन की योजनाओं की सराहना की।
20 Dec 2022 02:35AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








