बीजापुर

Generic placeholder image

बीजापुर भैरमगढ़ निवासी अजय सिंह द्वारा मीडिया में लगातार प्रदेश सरकार, बीजापुर के लोकप्रिय विधायक विक्रम मंडावी और स्थानीय प्रशासन की छवि ख़राब करने की मंशा से लगाए जा रहे बेबुनियाद और निराधार आरोपों पर पलटवार करते हुए जनपद पंचायत भैरमगढ़ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेसी नेता दशरथ कुंजाम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अजय सिंह बीजापुर ज़िले का एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है वह हमेशा जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ठेकेदारों का ब्लैकमेलिंग करता है और डराकर धमकाकर अवैध वसूली करने में लगा रहता है यही अजय सिंह का मुख्य पेशा है। आदिवासी नेता दशरथ कुंजाम ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि अजय सिंह लगातार जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के अलावा ज़िला प्रशासन पर भी अनर्गल और बेबुनियाद आरोप लगाकर बिना कोई कार्य किए अपने कार्यों का भुगतान कराने के लिए प्रशासन पर दबाव डालने का काम करता है। अजय सिंह सरकार विरोधी व्यक्ति है। अजय सिंह सरकार और प्रशासन के साथ ही साथ नियम क़ानून के ख़िलाफ़ भी काम करता है यही कारण है कि पिछले दिनों पुलिस ने उस पर कार्यवाही किया है जो कि सही था क़ानून से बढ़कर कोई भी व्यक्ति नहीं है। इसलिए ज़िला प्रशासन से माँग है कि अजय सिंह के द्वारा अब तक आदिवासी क्षेत्रों में किए गए सभी निर्माण कार्यों की सूक्ष्म जाँच कराए और दोषी पाए जाने पर कार्यवाही भी करे। अपने विज्ञप्ति में आदिवासी नेता दशरथ कुंजाम ने कहा कि अजय सिंह जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ठेकेदारों का ब्लैकमेलिंग करता था और डराकर धमकाकर अवैध वसूली में लगा रहता अब उसका अवैध वसूली पूरी तरह बंद होने के कारण वह बौखला गया है इसी बौखलाहट के कारण वह भाजपा के संरक्षण में जिले के शांति पूर्ण माहौल को किस तरह अशांत किया जाए उसी में लगा हुआ है।

15 Dec 2022 08:02AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, बीजापुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 04 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन जिले के सभी गौठानों, सहकारी सोसायटी परिसरों, धान खरीदी केंद्रों, तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों, वनोपज प्रबंधन समितियों के कार्यालय स्थलों, जिले के हाट-बाजारों, नगरीय निकायों के वार्डों में कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11 बजे राज्य की जनता के नाम संदेश भी देंगे। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने गौरव दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण मनाने एवं कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन हेतु अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्यों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित करने तथा शासन द्वारा विगत 04 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जावे। इस अवसर पर शासन के विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री भी वितरित किया जा सकता है। 17 दिसंबर को दोपहर 3 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर, धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आमंत्रित कर शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इत्यादि की जानकारी दी जाएगी। जिले के वन क्षेत्रों में भी इसी दिन सुबह 11 बजे तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों एवं वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसानों एवं मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिले में संचालित हाट बाजार स्थलों में भी लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दिया जायेगा। नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्ड के निवासियों को आमंत्रित कर शासन की 4 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री रविकुमार साहू,सीएमओ बीजापुर विकास सर्वे, जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे सहित जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

15 Dec 2022 01:05AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर-स्पोर्ट्स अकैडमी बीजापुर में संचालित वॉलीबॉल खेल के खिलाड़ी नागेश पेरमा जो पिछले महीने ही जूनियर नेशनल जम्मू कश्मीर में आयोजित हुआ था उस प्रतियोगिता में भाग ले चुके है और उससे पहले खेलो इंडिया में भी भाग ले चुके है जो पंचकुला हरियाणा में आयोजित हुई थी और अभी 16 से 22 दिसंबर तक यूथ नेशनल प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के पन्ना में आयोजित होने वाली है उसमे नागेश का चयन हुआ है बीजापुर जिले के गांव झारगोया एरिया के नागेश वॉलीबॉल में अपना खेल का दम दिखाएंगे वॉली बाल के कोच श्री भवानी चरन ने बताया के आने वाले समय मे और भी खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएगे इस उपलब्धि स्थानीय विधायक श्री विक्रम कुमार मंडावी जिला कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा एवं प्रभारी श्री फागेश कुमार सिन्हा जीने हार्दिक बधाइयां दी है उक्त जानकारी हेड कोच श्रम निरीक्षक सोपान करनेवार के द्वारा दी गई है वॉलीबाल यूथ नेशनल में बीजापुर का खिलाड़ी नेशनल टीम में चयनित

15 Dec 2022 01:05AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार लुपेंद्र महिनाग जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, बीजापुर में बाल संरक्षण एंव किशोर सशक्तिकरण, बाल-विवाह रोकथाम,बालश्रम, बाल यौन शोषण,बाल तस्करी,बच्चो के साथ मारपीट करना, बाल अपहरण, बच्चो को भिक्षावृती मे धकेलना या भिक्षावृती करवाना, बच्चो को शराब या नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिऐ प्रेरित करना,शाला त्यागी बच्चे से संबंधित मुद्दों पर जिला समन्वयक सी-3 श्री प्रशांत ठाकरे द्वारा उन्मुखीकरण किया गया। साथ ही चिल्ड्रन इन इंडिया के जिला समन्वयक के.जी.प्रवीण द्वारा 0 से 6 वर्ष आयु के दिव्यांग बच्चों में पाये जाने वाले 6 प्रकार की दिव्यांगता के बारे में विस्तार से जानकारी दि गई और आव्हान किया गया की यदि ऐसे बच्चे आपके क्षेत्र मे मिलने पर तत्काल संपर्क करे ताकी उनका सही इलाज किया जा सके। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के लिए स्कूल के प्राचार्य अखिल दीप सोनी , जिला संसाधन समूह सदस्य. शंकर लाटकर और छात्राएं उपस्थित थे। उन्मुखीकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्रों ने प्रयास किये।

15 Dec 2022 01:04AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर-कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य साथी के लिए जिले के सभी विकास खंडों से 100 स्वयंसेवकों को संवेदीकरण कार्यक्रम में आमंत्रित गया था। स्वास्थ्य साथी के द्वारा समुदाय में ग्रामीणों की जागरूकता के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से संचालित समस्त योजनाएं एवं कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालन में सहयोग किया जाएगा एवं साथी ही स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समुदाय में संक्रामक रोग एवं नियंत्रण पखवाड़ा , कुष्ठ रोग, क्षय रोग, एनीमिया, नियमित टीकाकरण, मलेरिया मुक्त बीजापुर कार्यक्रम में भी ग्रामीणों तक जागरूकता का सामुदायिक संचार किया जाएगा। वी एचएसएनडी बैठक में शामिल होकर सत्र को एवं गर्भवती एवं शिशु वती माताओं, बच्चों के टीकाकरण को लेकर शासन द्वारा संचालित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने के लिए सहयोग कर सकते हैं , बताया गया। संवेदीकरण में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील भारती जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विकास कुमार गवेल , प्रशिक्षक के रूप में डॉ अजय रामटेके खंड चिकित्सा अधिकारी, संदीप ताम्रकार जिला कार्यक्रम प्रबंधक,मनीष साहू डी पी सी अमितेश तिवारी अस्पताल सलाहकार, श्रीमती ममता कुलदीप मेट्रैन एवं यूनिसेफ जिला सलाहकार भरत साहू उपस्थित रहे।

15 Dec 2022 01:04AM,
by: Alanga rao