बीजापुर : जिले के बसागुड़ा इलाके में यात्री बस में पुलिस जवानों के लिए राशन जा रहा था.जिसे नक्सलियों ने लूट लिया है.इस बस को नक्सलियों ने रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक बीजापुर से सिलगेर जा रही यात्री बस को माओवादियों ने सारकेगुड़ा कैम्प से एक किलोमीटर पहले रोका.इसके बाद सीआरपीएफ के राशन को लूट लिया। बीजापुर में नक्सलियों ने सीआरपीएफ का राशन लूटा
28 Aug 2022 01:06AM,by: Imran Khan
जिले में यातायात पुलिस द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिये दुपहिया वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही में तीन सवारी एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालको के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई । वाहन चालको को समझाईश दी गई कि अपनी जान की सुरक्षा व अन्य पैदल चलने वालो की जान को जोखिम मे न डाले, यातायात नियमों का पालन करें एवं तीन सवारी एवं बिना हेलमेट पहने वाहन न चलाये । शाम के समय यातायात पुलिस की कार्यवाही में तेज रफ्तार बाइक चलाने वालो के विरूद्ध चलानी कार्यवाही करते हुये 16 प्रकरण में 3200/- (तीन हजार दो सौ रूपये) समन शुल्क राशि की वसुली की गई । तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले को समझाईश दी गई की दुबार इस प्रकार तेज रफ्तार बाइक चलाते पाये जाने पर लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जावेगी । पालको से आग्रह है कि बच्चों को यातायात नियमो का पालन करते हुये बाईक चलाने की समझाईश देवे, एक छोटी सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है । नाबालिक बच्चों को बाईक न चलाने देवे ।
06 Aug 2022 03:58PM,by: Alanga Rao
बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने नगर पंचायत भैरमगढ़ को 2 नग ट्रेक्टर प्रदाय किया और हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है नगर पंचायत भैरमगढ़ को लंबे समय से नगर के विभिन कार्यों हेतु ट्रैक्टर की मांग कर रहे थे जिसे विधायक विक्रम मंडावी ने पूरा कर नगर पंचायत भैरमगढ़ को सौगात दिया है विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि "आने वाले दिनों में नगर पंचायत भैरमगढ़ को सबसे अच्छा, सुंदर एवं स्वच्छ नगर बनाने के लिये हम मिलकर काम करते रहेंगे, नगर की जो भी मांगे होंगी उसे हम मिल कर पूरा करेंगे। '' इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सोमारू कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष सुकमती मांझी, उपाध्यक्ष जगेंद्र देवांगन जनपद अध्यक्ष भैरमगढ़ दशरथ कुंजाम, उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, नगर पंचायत भैरमगढ़ के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
05 Aug 2022 12:37AM,by: Alanga Rao
बीजापुर भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/ जनजाती आयोग अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के प्रथम नेता प्रतिपक्ष नंद कुमार साय आज बीजापुर में थे। यहां से ने विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादों से मुकरने का आरोप लगाया। रोजगार और शराबबंदी पर भूपेश सरकार को आड़े हाथ लिया। 1 जुलाई को सागौन तस्करी करते पकड़ाए वेटनरी विभाग के उपसंचालक लल्लन सिंह को तत्काल कार्रवाई की मांग साय ने सरकार से की है। नंद कुमार साय ने कहा कि सागौन हमारी ऐतिहासिक धरोहर है अगर प्रदेश सरकार दोषी अधिकारी पर कार्रवाई नही करती तो स्पष्ठ है कि सरकार भी दोषी अधिकारी को संरक्षण दे रही है। पत्रकारों से चर्चा में नंदकुमार साय ने बस्तर के जंगलो को बचाने की पैरवी करते वनविभाग को आड़े हाथों लिए है। साय ने कहा की यदि वनविभाग के संरक्षण में तेलांगाना में बेशकीमती सागौन की तस्करी होती है तो सरकारी तंत्र के होने का कोई औचित्य नही है।
05 Aug 2022 12:37AM,by: Alanga Rao
बीजापुर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का पंजीयन प्रारंभ हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि शासन द्वारा 31 अक्टूबर का निर्धारित की गई है। उक्त अवधि के दौरान ऐसे किसान जो विगत वर्ष अपना पंजीयन कराये थे उन्हे पंजीयन कराने का आवश्यकता नहीं है। जिन किसानों ने पंजीयन नहीं कराया है वे पंजीयन फार्म भरकर निर्धारित दस्तावेज ऋण पुस्तिका , बी-1 , आधार नम्बर , बैक खाता के साथ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं । कृषि विस्तार अधिकारी किसान से प्राप्त आवेदन का सत्यापन कर अपने नजदीकी लेम्पस में जमा करेंगे। लेम्पस के माध्यम से नवीन किसानों का पंजीयन किया जायेगा , नवीन पंजीयन के साथ पूर्व के रकबा सुधार , नाम सुधार एवं पंजीयन एक समिति से दूसरे समिति में स्थानातरण हेतु भी किसान अपने नजदीकी लेम्पस में 31 अक्टूबर से पूर्व आवेदन कर सकते हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु नवीन किसानों का पंजीयन प्रारंभ
05 Aug 2022 12:37AM,by: Alanga Rao
बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने उसूर ब्लाक के भ्रमण के दौरान ब्लाक में संचालित विकास कार्याें का जायजा लिया इस दौरान बासागुड़ा एवं तर्रेम में निर्माणधीन हैलीपैड का निरीक्षण कर कार्य में गुणवता लाने की समझाइस दी वहीं बासागुड़ा के हैलीपैड को अंतिम लेयर करते समय पर्याप्त बजरी डालकर ढलाई करने को कहा। तर्रेम स्थित नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा लेते हुए ड्युटी में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मी से मरीजों की जानकारी ली , पर्याप्त दवाईयों की उपलब्ध्ता सहित आवश्यक पंजियों का निरीक्षण किया गया, आंगबाड़ी कंेन्द्र तर्रेम एवं शापिंग काम्पलेक्स का निरीक्षण करते हुए सीईओ जनपद पंचायत एसबी गौतम के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने उसूर ब्लाक में संचालित विकास कार्यों का लिया जायजा
05 Aug 2022 12:36AM,by: Alanga Rao
बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने कृषि के क्षेत्र मंे किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों में कृषको से मिलकर आवश्यक चर्चा की। इस दौरान सर्वप्रथम मुरकीनार पहँुचे जहां तीन किसानों द्वारा अपने निजी कृषि भूमि में धान के बदले अन्य फसल लेने का निर्णय लिया गया है। उक्त कृषको द्वारा धान के फलदार वृक्षारोपण एवं साग-सब्जी का उत्पादन किया जाएगा जिसे मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत प्रति 3 वर्ष तक प्रति एकड़ 10-10 हजार रूपये कृषि आदान सहायता के रूप में प्राप्त होगा । कलेक्टर श्री कटारा कृषकों से आवश्यक चर्चा करते हुए कहा कृषि के क्षेत्र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, धान के बदले अन्य फसल, समर्थन मूल्य पर खरीदने वाले फसलो की जानकारी देते हुए आवश्यकय योजनाओ की जानकारी दी एवं इस दौरान किसानों के खेत में वृक्षारोपण का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर श्री कटारा ने आम के पौधे का रोपण किया। किसानों को कोदो-कुटकी, रागी से आय में वृद्धि करने एवं सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मछली बीज प्रदाय करने, तालाब में सुलुस गेट निर्माण एवं कैनाल निर्माण की मांग की, कलेक्टर ने बताया मछली बीज तैयार हो रहा है। आगामी 10 तारीख तक वितरण शुरु की जाएगी। 1 करोड़ मछली बीज तैयार है। वहीं 50 लाख और स्पान निकलने वाला है। सुलुस गेट एवं कैनाल का निर्माण करने के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत हीरापुर पहँुचे वहाँ के किसानों से मिलने उनके खेत गए, खेतों का जायजा लिया। किसानों ने बताया कुछ किसानों द्वारा मिर्च की खेती की जाती है। जिससे धान से कहीं ज्यादा आमदनी हो जाती है किन्तु बिजली लाईन विस्तार खेतो तक नही होने से डीजल पंप के माध्यम से सिंचाई करना पड़ता है जो कि महंगा होता है। कलेक्टर ने अधिक से अधिक किसानों को मिर्च की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें किसानों ने सहमति व्यक्त की मौके पर उपस्थित कृषि विभाग अधिकारियों को कम से कम 100 एकड़ रकबा में मिर्च की खेती का कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। किसानों को सामूहिक रुप से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा एवं कृषि विभाग के अधिकारी और किसान मिलकर चर्चा करे ताकि मिर्ची के खेती को बढ़ावा दिया जा सके। कलेक्टर ने सामूहिक तार फेन्सिग, ड्रीप, सिंचाई की व्यवस्था, उन्नत बीज, मल्चींग सहित विद्युत लाईन का विस्तार तथा विद्युत मोटर भी प्रदाय करने की बात कही ताकि किसानों की आमदनी के स्त्रोत बढ़ सके। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री पीएस कुसरे, सहायक संचालक श्री सत्यजीत कंवर, सीईओ जनपद पंचायत श्री एसबी गौतम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
05 Aug 2022 12:36AM,by: Alanga Rao
बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र काटारा ने गौठानों का औचक निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों का जायजा लिया वर्मी खाद की गुणवता के लिए मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया वर्मी खाद हेतु अच्छी किस्म का केचुआं उपयोग करने की समझाइस दी वहीं गौठानों में उत्पादित अंडा के विक्रय के बारे में जानकारी ली समूह की महिलाओं ने बताया 6 रूपये प्रति नग की दर से आंगनबाड़ी मे विक्रय किया जाता है। समूह की महिलाओं को विभिन्न आजिविका मूलक गतिविधियों को संचालित करने की समझाइस दी गई, चारागाह में नेपियर घास का रोपण करने , साग सब्जी का उत्पादन सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए , मुरदोण्डा के गौठान की महिलाओं ने बताया कि विगत वर्ष भिण्डी, टमाटर , बरबट्टी का उत्पादन कर विक्रय किया गया। गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद का उत्पादन करने को कहा गौठान में सोलर पंप , मशरूम उत्पादन सहित आवश्यक जानकारी ली इस दौरान उप संचालक कृषि श्री पीएस कुसरे सहायक संचालक श्री सत्यजीत कंवर सीईओ जनपद पंचायत एस बी गौतम सहित अधिकारी कर्मचारी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
05 Aug 2022 12:36AM,by: Alanga Rao
बीजापुर - इस साल आजादी के 75 वें वर्षगांठ के मौके पर ’आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम जिलेें में भी आगामी 13 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीयता की भावना को संवर्धित करने तिरंगा हर घर, शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक-वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों मे भी सम्मान के साथ फहराने के लिए सभी को प्रोत्साहित करने एवं जिले के सार्वजनिक उपक्रम, स्व-सहायता समूह, सामाजिक संगठनों आदि के सभी लोगों परिवारजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने अपील की है।
04 Aug 2022 12:45AM,by: Alanga Rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









