महासमुंद। ट्रक से चोरी का सामान जब्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान उडिसा की ओर से आ रही ट्रक वाहन क्रमांक ओढी 05 टी 9417 को रोककर चालक से पूछताछ की गई. इस दौरान चालक ने कबाड़ी का सामान होना बताया। लेकिन वैध कागजात पेश नहीं कर पाया। जब्त की गई सामान की कीमत 1200000 रूपये है. पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते आरोपी दिलीप पासवान को गिरफ्तार किया है एवं गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनो को दी गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1+4) जा फ़ौ, 379 भा द वि में इस्तगासा तैयार कर विवेचना मे लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही प्रआर 342 प्रशांत सागर, आरक्षक बसंत कुमार संजय, आरक्षक राजकुमार यादव व आरक्षक कृष्णकुमार यादव सायबर सेल आरक्षक सुशांत बेहरा चितरंजन प्रधान के द्वारा की गई। ट्रक से चोरी का सामान पकड़ाया
10 Aug 2022 08:44AM,by: Imran Khan
महासमुंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने विगत दिवस जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आगामी मानसून 2022 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने के संबंध मंे अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को प्राकृतिक आपदा के समय अस्पतालों में 108 वाहन, आपातकालीन मोबाईल चिकित्सा दल तथा ड्राईवर सहित एम्बूलेंस की व्यवस्था, तत्कालीन उपचार के लिए दवाई एवं इन्जेक्शन की व्यवस्था करने, जीवन रक्षक दवाई, मौसमी बीमारी की दवा कीट, क्लोरीन टेबलेट वर्षा ऋतु में सर्पदंश आदि के प्रकरणों में पर्याप्त एण्टीवेनम इंजेक्शन रखने, बाढ़ आपदा चिकित्सा दल का गठन कर चिकित्सा दल की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
03 Jun 2022 12:15AM,by: Imran Khan
महासमुंद। महासमुंद-तुमगांव रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में अब किसी प्रकार की बाधा या भूमि अवरोध नहीं है। कुछ दिन पूर्व ब्रिज निर्माण में नियमानुसार बाधाएं दूर की जा रही थी। इसके विरूद्ध भू-स्वामी मीना आनंद राम साहू ने न्यायालय में रिट पिटीशन याचिका दायर कर तोड़-फोड़ रोकने का आग्रह किया था। उच्च न्यायालय ने इसके लिए स्टे आदेश भी जारी किया था। आवेदक पक्ष द्वारा प्रशासन पर जबरदस्ती तोड़-फोड़ का आरोप भी लगाया गया था। लेकिन प्रशासन द्वारा सुनवाई में अपना पक्ष रखा गया । सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने यह स्टे व प्रकरण आज खारिज कर दिया है।
27 Apr 2022 12:30PM,by: Naveen kumar sahu
महासमुंद : कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आदेश जारी कर जिला अधिकारियों से कहा है कि ‘अक्षय तृतीया’ के अवसर पर बाल विवाह को रोकने के लिए जागरूकता फैलाई जाए। कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह के बारे में परिवारों से बातचीत करके उन्हें समझाया जाए तथा स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की सूची तैयार की जाए। ‘अक्षय तृतीया’ के मौके पर कई ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कुछ समुदायों में बाल विवाह का चलन है। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि ‘अक्षय तृतीया’ के मौके पर कई ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कुछ समुदायों में बाल विवाह का चलन है।
22 Apr 2022 11:22AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






