महासमुंद

Generic placeholder image

महासमुंद | पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर व अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा लितेश सिंह के दिशा निर्देश में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, थाना क्षेत्र के गांव - गांव एवं उडिसा राज्य सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही की जाये | वही सुचना मिली की एक ग्रे कलर की एक्टीवा क्र. CG 04 LS 9128 में एक व्यक्ति उडिसा की ओर से शराब लेकर महासमुन्द की ओर जा रहा है | जिसे रोक कर गया नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश लालवानी पिता स्व0 रूपचंद लालवानी उम्र 34 वर्ष साकिन जलविहार कालोनी रायपुर का रहने वाला बताया | वही वाहन को चेक करने पर एक थैला में भरी 36 अध्दी उड़ीसा राज्य निर्मित फ्रंट लाइन अंग्रेजी शराब जुमला शराब 13500 एमएल कीमती 10440 रूपये की बताई गई। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यारयालय पेश किया गया है।

27 Apr 2021 03:45PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

महासमुंद :छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कोविड मरीज़ों को त्वरित और बेहतर उपचार के लिए महासमुंद के तीन निजी अस्पतालों आरएलसी हॉस्पिटल महासमुंद और जैन हॉस्पिटल महासमुंद के साथ ही भारती हॉस्पिटल सरायपाली में कोविड मरीज़ों का इलाज होगा । इन तीनों निजी अस्पतालों में 32 आक्सीजन बेड की सुविधा के साथ 24 जनरल बेड की सुविधा है । इनमें कोरोना के मरीजों का इलाज होगा । राज्य शासन से मंज़ूरी मिलने के बाद ज़िला प्रशासन द्वारा अनुमति जारी कर दी है । आरएलसी हॉस्पिटल महासमुंद में 19 ऑक्सीजन बेड 16 जनरल बेड ,जैन हॉस्पिटल महासमुंद में 6 अक्सीजन बेड ,भारती हॉस्पिटल सरायपाली 7 ऑक्सीजन बेड और 8 जनरल बेड उपलब्ध है । 

10 Apr 2021 08:56AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

महासमुंद- जिले ग्राम नर्रा के ग्रमीणों द्वारा कल कोमाखान थाना घेराव के दौरान पुलिस पर पथराव मामले में आज 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पथराव में एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल जिसमें महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है। पुलिस ने ग्राम नर्रा में फ्लैग मार्च का निर्णय किया है। बलवा के बाद अब ग्राम नर्रा में स्थिति शांति पूर्व एंव नियंत्रण में है। आपको बता दें कि अवैध शराब के मामले में कार्रवाई नहीं करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस से विवाद किया था। साथ ही पुलिस की गाड़ी में तोडफोड़ भी किया था। पुलिस ने इस मामले में 7 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें 3 की गिरफ्तारी 5 फरवरी को हुई थी। इसी कार्रवाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पहले नर्रा रोड पर चक्काजाम किया और आज थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया‌ पुलिस ने बचाव में 5 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। इस झड़प में करीब दो दर्जन पुलिस वाले घायल हुए हैं। साथ ही पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई है। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

09 Feb 2021 06:18AM,
by: Imran Khan