महासमुंद

Generic placeholder image

महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, खनिज, भू-अभिलेख अधिकारियों की बैठक लेकर जिला स्तरीय विभागीय गतिविधियों एवं काम-काज की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करें। अपूर्ण कार्यों को पहले प्राथमिकता के साथ निपटाएं। उन्होंने कहा कि लोगों के सम्पर्क में आए बिना ऐसे काम जो आॅफिस टेबल वर्क से हो सकते है, उसे निपटाएं। उन्होंने स्कूल शिक्षा और आदिवासी विकास अधिकारी से कहा कि पात्र स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण-पत्र का काम भी आॅफिस में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करें। उन्होंने वनाधिकार पट्टे की जानकारी ली और कहा कि वनाधिकार सामुदायिक और व्यक्तिगत प्राप्त पट्टेधारियों से जानकारी लेकर आने वाले मानसून वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।

22 May 2021 12:43PM,
by: Vikash Kumar