गणतंत्र दिवस की शाम को पटेवा स्थित प्री-मैटिक छात्रावास में रहने वाली 1 छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई, वहीं एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा का इलाज तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घायल छात्रा का बेहतर इलाज कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं। झंडा निकालते समय लोहे का
28 Jan 2022 06:53AM,by: Imran Khan
महासमुंद। राज्य में चल रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसते नजर आ रही है। आज महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है तस्करों द्वारा ट्रक में पानी टंकी में गांजा छुपा कर ले जाया जा रहा था। जिसे महासमुंद पुलिस ने टेमरी नाका के पास ट्रक को पकड़ लिया गया। पुलिस को देखते ही तस्कर ट्रक वहीं छोड़कर भाग निकले। जानकारी अनुसार 2.50 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया है। बता दें कि पुलिस वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। छत्तीसगढ़: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा
12 Jul 2021 01:33PM,by: Anurag patel
छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी पांच बेटियों संग सुसाइड कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि महासमुंद जिले में एक महिला ने अपनी पांच बेटियों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला और उसकी बेटियां बीती रात से लापता थीं और गुरुवार सुबह ट्रैक पर मिलीं। पुलिस ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी की उम्र 17 साल जबकि सबसे छोटी बेटी की उम्र 10 साल थी। महिला ने पांच बेटियों संग ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
10 Jun 2021 01:38PM,by: Imran Khan
जिले में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना भी बनाई गयी है । संसदीय सचिव श्री विनोद चंद्राकर ने आज कोडार बांध में इको पर्यटन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों, बुद्ध वाटिका शेड निर्माण आदि कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया ।वन विभाग द्वारा आज के इस कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन किया गया । कुहरी से सिरपुर तीन बुद्ध उपवन का भी शिलान्यास किया गया ।
03 Jun 2021 01:13PM,by: Vikash Kumar
महासमुन्द जिले के 24 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को शुक्रवार 04 जून को कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगायी जाएगी। आज चौथा दिवस 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगायी जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने टीकाकरण केन्द्रों के नाम जारी कर दिए है।
03 Jun 2021 01:13PM,by: Vikash Kumar
बागबाहरा वन परिक्षेत्र में हाथी एक महिला को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपने पति और भांजी के साथ रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे काम के सिलसिले में निकली थी, इसी बीच हाथी ने हमला कर दिया। 40 वर्षीय महिला को रौंदकर मार डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का पति एवं भांजी ने भाग कर अपनी जान बचाई।
29 May 2021 02:32PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



